Categorized | Latest news

निकाय चुनाव में अभूतपूर्व समर्थन के लिए जनता का आभार

Posted on 01 December 2017 by admin

up-election

लखनऊ 01 दिसम्बर 2017, उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में मिली भारी जीत के अवसर पर हुए उत्सव में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने निकाय चुनाव में मिली अभूतपूर्व विजय के लिए देश के प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी की गरीब कल्याण नीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह के कुशल निर्देशन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा जनकल्याण की दिशा में किये जा रहे कार्यों की जीत है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल जी एवं समस्त पदाधिकारी, निकाय चुनाव की पूरी टीम सभी प्रभारी एवं देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
डाॅ0 पाण्डेय ने कहा प्रदेश की जनता ने केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो और एक सुरक्षित समाज व भ्रष्टाचार रहित प्रशासन के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाती है। यह जीत हमें जनकल्याण की दिशा में और अधिक मेहनत के लिए प्रेरित करेगी। डाॅ पाण्डेय ने चुनावों में विजयी सभी मेयर, चेयरमैन व पार्षदों कों हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 08
इस अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह विजय मा0 प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी मंे जनता का अटूट विश्वास और आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का कुशल नेतृत्व प्रदेश के अध्यक्ष डाॅ महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बसंल जी के कुशल प्रबन्धन में एवं प्रदेश पदाधिकारी तथा मेरे मत्रिमण्डल के सभी सहयोगी तथा भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम का परिणाम है। हम विकास के पथ पर अनवरत कार्य करते रहेगे। यह प्रदेश की लोक कल्याण कारी नीतियों और विकासशील शासन में अटूट विश्वास की जीत है। यह जीत भाजपा की विकास एवं सुशासन की प्रति गहरी प्रतिबद्धता की जीत है। 22
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव सबकी आंखों को खोलने वाला है। खासतौर पर वो लोग जो गुजरात के चुनाव के सम्बन्ध में बडी-बडी बातें कर रहे थे उनका नगर निकायों में खाता भी नहीं खुल पाया है और अमेठी में भी उनका सूपडा साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश की जनता ने एक बार आदरणीय प्रधानमंत्री जी को फिर से अपना समर्थन दिया है। देश के ढांचागत सुधार और आम जनता तक जनसुविधाओं को पहुॅचाने में किये जा रहे है 3.5 वर्षो के प्रयास पर अपनी मोहर लगाई है। लगभग 125 लोक कल्याणकारी कार्यक्रम चल रहे है यह सामूहिक प्रयास का परिणाम हैं।
मैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश पदाधिकारी, मंत्रि मण्डल के सभी सहयोगियों को और सभी विजयी श्री प्राप्त किये सभी भाजपा के प्रत्याशियों समेत नगर प्रमुख सभी चेयरमैन और जीते हुए सभी सभासदों को भी मैं हृदय से बधाई देता हॅू। मैं इस अवसर पर प्रदेश के 4.5 करोड़ मतदाताओं का जिन्होने अपनी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहभागिता सुनिश्चित की तथा इस अवसर पर मीडिया का भी आभार व्यक्त करूगां।
शान्ति पूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए चुनाव आयोग और उसकेे अन्तर्गत आने वाले उनके सहयोगियों को भी बधाई दूंगा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन व पैरामिल्ट्री फोर्स को भी धन्यवाद। यह जीत सुशासन की जीत है। यह जीत हमें जनकल्याण की दिशा में और अधिक मेहनत के लिए प्रेरित करेगी।
निकाय चुनाव में मिली जीत के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं डाॅ0 दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, रीता बहुगुणा जोशी, आशुतोष टण्डन, राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, राकेश त्रिवेदी, बाबूराम निषाद, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, गोबिन्द नारायण शुक्ला, धर्मवीर प्रजापति, प्रदेश आईटी सेल प्रभारी संजय राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन, राकेश त्रिपाठी, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, प्रदेश सम्पर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, सहसम्पर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश सहमुख्यालय प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in