Archive | December 24th, 2017

शोक संदेश

Posted on 24 December 2017 by admin

लखनऊ 24 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने दैनिक जागरण के पूर्व संपादक शशांक शेखर त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया एवं शोकाकुल परिवार को असहनीय दुःख सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शशांक शेखर त्रिपाठी के निधन से उन्हंे तथा उनके परिवार को हुए दुःख में भारतीय जनता पार्टी परिवार उनके साथ है तथा ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवगंत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, डा0 राकेश त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, विद्यासागर सोनकर, अशोक कटारिया, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, गोविन्द नारायण शुक्ला, शंकर गिरि, सुभाष यदुवंश, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन, शलभ मणि त्रिपाठी, डा0 मनोज मिश्र, मनीष शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, अनीला सिंह, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, आलोक अवस्थी, समीर सिंह, प्रदेश मीडिया सहसंपर्क प्रमुख डा0 तरूणकांत त्रिपाठी, नवीन श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, सह मुख्यालय प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी आदि रहे।

Comments (0)

क्रिसमस पर राज्यपाल की बधाई

Posted on 24 December 2017 by admin

लखनऊः 24 दिसम्बर, 2017
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने क्रिसमस के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को विशेषकर ईसाई समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की है।
राज्यपाल ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई सन्देश में कहा है कि क्रिसमस का पर्व हमें शांति, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश देता है। उन्हांेने कहा कि प्रभु यीशु ने दुःखी और पीड़ित मानवता को प्रेम, करूणा और अटूट संकल्प शक्ति का सन्देश दिया था। राज्यपाल ने यह भी कहा कि यह सुखद संयोग है कि 25 दिसम्बर को प्रभु यीशु के जन्म दिवस के दिन ही महामना मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी का भी जन्म दिवस होता है।

Comments (0)

राजभवन में पूर्व राज्यपाल बी0एल0 जोशी की शोक सभा का आयोजन

Posted on 24 December 2017 by admin

राज्यपाल श्री नाईक सहित अन्य अधिकारियों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की
—–
जोशी जी की बातों से उनकी सभ्यता झलकती थी - श्री नाईक
——
लखनऊ 24 दिसम्बर, 2017dsc_9486
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज राजभवन में आयोजित एक शोक सभा में पूर्व राज्यपाल स्व0 बी0एल0 जोशी को अपनी एवं प्रदेश की जनता की ओर से श्रद्धांजलि दी तथा शोक प्रस्ताव पढ़ा। शोक सभा में प्रमुख सचिव श्री राज्यपाल सुश्री जूथिका पाटणकर, सचिव श्री चन्द्र प्रकाश सहित राजभवन के समस्त अधिकारी, कर्मचारी तथा सुरक्षा कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर स्व0 बी0एल0 जोशी की आत्मा की शांति की कामना की। पूर्व राज्यपाल स्व0 जोशी के प्रति शोक प्रकट करने हेतु राजभवन में झण्डा आधा झुका रहा।
ज्ञातव्य है कि 22 दिसम्बर, 2017 को श्री बी0एल0 जोशी का निधन दिल्ली में हुआ था तथा जयपुर के चांदपोल मोक्षधाम में आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। श्री नाईक ने उनके परिजनों से दूरभाष पर वार्ता करके सांत्वना भी दी।
राज्यपाल ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्री जोशी एक विनम्र एवं सौम्य व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे। उनसे मिलने वाला व्यक्ति उनके व्यवहार एवं कार्यशैली से प्रभावित होता था। उन्हें लम्बा प्रशासनिक कार्य का अनुभव था। श्री जोशी ने दिल्ली का उप राज्यपाल, मेघालय एवं उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद पर रहने के बाद 28 जुलाई, 2009 को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण की थी।
श्री नाईक ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों से उनके बारे में जानकर लगता है कि संबंध बनाकर रखना श्री जोशी की विशेषता थी। राज्यपाल ने बताया कि 2014 में जब उन्हें राजस्थान के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार मिला था तब उनकी श्री जोशी से राजभवन राजस्थान में भेंट हुई थी। श्री जोशी ने उनसे अपने राजभवन के अनुभवों को भी साझा किया था। राज्यपाल ने कहा कि श्री जोशी से हुई मात्र कुछ समय की भेंट में ही उनके शालीन व्यवहार से उनके व्यक्तित्व का परिचय प्राप्त हो गया था। श्री जोशी की बातों से उनकी सभ्यता झलकती थी। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति का निधन समाज की अपूरणीय क्षति है।
शोक सभा में राजभवन के सहायक निदेशक सूचना श्री अंजुम नकवी ने श्री जोशी के साथ के अपने अनुभवों को साझा करते हुए उनकी कार्यशैली के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि राजभवन में परम्परागत आयोजनों पर निराश्रित बच्चों को बुलाने की शुरूआत श्री जोशी जी द्वारा की गयी थी जो आज भी जारी है।

Comments (0)

राज्यपाल ने किया उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र का शिलान्यास

Posted on 24 December 2017 by admin

लखनऊ 24 दिसम्बर, 2017
dsc_8884 उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने मुख्य अतिथि के रूप में आज तेलीबाग स्थित वृन्दावन योजना में उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, इलाहाबाद के क्षेत्रीय केन्द्र का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 एम0पी0 दुबे, आगरा विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ0 अरविन्द दीक्षित, कुलपति इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय प्रो0 राजेन्द्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में विशिष्टजन उपस्थित थे। राज्यपाल ने इस अवसर पर पुस्तक ‘दूरस्थ शिक्षा में सूचना एवं संचार क्रांति’ का विमोचन भी किया।
राज्यपाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वे 29 राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति है। विशिष्ट शिक्षाओं से संबंधित विश्वविद्यालय लखनऊ में हैं जिनमें चिकित्सा, प्राविधिक, संगीत, विकलांग कल्याण तथा उर्दू शिक्षा से जुड़े विश्वविद्यालय है। इसी के साथ विधि विश्वविद्यालय तथा एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय भी यहाँ स्थापित है। राज्यपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र खुलने से जो लोग किन्हीं कारणों से विश्वविद्यालयी शिक्षा ग्रहण नहीं कर सके हैं, उनके लिये विद्या का एक नया द्वार खुल गया है।
श्री नाईक ने कहा कि इस क्षेत्रीय केन्द्र का निर्माण दिसम्बर 2018 में पूरा होना तय हुआ है। इस दृष्टि से ‘कास्ट ओवर रन’ और ‘टाइम ओवर रन’ पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तय समय एवं लागत में कार्य समाप्त न होने से जहाँ एक ओर बजट में बढोत्तरी होती है वहीं निर्माण में होने वाली देरी से उसका लाभ भी देर से समाज को मिलता है तथा सरकारी धन का अपव्यय होता है। राज्यपाल ने अपने पेट्रोलियम मंत्री के कार्यकाल के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने योजनाओं को तय समय सीमा तथा बजट में पूरा करवाया था।
राज्यपाल ने बताया कि पहले विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह कई वर्षों तक आयोजित नहीं होते थे। परन्तु अब विश्वविद्यालय शैक्षणिक कैलेण्डर के हिसाब से कार्य कर रहे हैं। 29 राज्य विश्वविद्यालयों में से इस वर्ष 25 विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह सम्पन्न होने थे। शेष 4 विश्वविद्यालय के छात्र अभी स्नातक स्तर तक नहीं पहुँचे हैं। राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि आज सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह सहित अब तक 23 विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह सम्पन्न हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों का दीक्षांत समारोह समय से सम्पन्न होना अपने आप में एक उपलब्धि है।
श्री नाईक ने कार्यक्रम में विमोचित पुस्तक ‘दूरस्थ शिक्षा में सूचना एवं संचार क्रांति’ की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक शिक्षा प्राप्त करने वालों की लिए अत्यन्त सहायक है। आज का युग सूचना एवं संचार क्रांति का है। राज्यपाल ने कहा कि दूरस्थ शिक्षा में वीडियो कांफ्रेंसिंग की सहायता से, वर्चुअल क्लास के माध्यम से, वेबसाइट पर सूचना उपलब्ध कराकर तथा सांध्यकालीन कक्षायें चलाकर शिक्षा प्रदान करने का एक अच्छा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी काम छोटा-बड़ा नहीं होता है, प्रत्येक कार्य को बेहतर ढंग से करने से ही उसकी गुणवत्ता बढ़ती है।
राज्यपाल ने विश्वविद्यालय द्वारा योग पर आयोजित पाठ्यक्रम की शुरूआत करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि योग हमारी प्राचीन सनातन परम्परा का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से अब इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। आज योग के प्रति लोगों में जागरूकता आ रही है तथा योग की शिक्षा ग्रहण करने के लोग आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग की शिक्षा ग्रहण कर अन्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ योग आजीविका का माध्यम भी बन रहा है।
श्री नाईक ने बताया कि संविधान शिल्पी बाबा साहब का नाम आम तौर से लोग डाॅ0 ‘भीम राव अम्बेडकर’ लिखते हैं, जो शुद्ध नहीं है जबकि ‘भारत का संविधान’ की मूल प्रतिलिपि (हिन्दी संस्करण) के पृष्ठ 254 पर डाॅ0 आंबेडकर द्वारा हस्ताक्षर में अपना नाम डाॅ0 ‘भीमराव रामजी आंबेडकर’ लिखा गया है वैसे ही अंग्रेजी में क्तण् श्ठीपउ त्ंव ।उइमकांतश् लिखने के स्थान पर क्तण् श्ठीपउतंव ।उइमकांतश् लिखना चाहिए। उन्होंने इसी दृष्टि से ‘डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा’ का नाम ‘डाॅ0 भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा’ करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भी प्रेषित किया था। उन्होंने राज्य विधान मण्डल के दोनों सदनों से इस आशय का विधेयक पारित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
राज्यपाल ने अपनी पुस्तक ‘चरैवेति! चरैवेति!!’ पर भी प्रकाश डालते हुए निरन्तर चलते रहने का जीवन में सफलता प्राप्त करने एवं व्यक्तित्व विकास का मंत्र बताया। इस अवसर पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। कुलपति प्रो0 एम0पी0 दुबे द्वारा राज्यपाल को अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा विश्वविद्यालय की प्रगति आख्या भी प्रस्तुत की गयी।

Comments (0)

कल अटल जी के जन्मदिन को प्रदेश भर में सुशासन दिवस के में सभी बूथों पर मनाया जाएगा- डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 24 December 2017 by admin

लखनऊ 24 दिसम्बर 2017, कल 25 दिसम्बर को भारत के अभूतपूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में सभी जनपदों मे सभी बूथों पर मनाया जायेगा। अटल जी के जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रमों में सभी प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिले के सभी पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनूसूचित मोर्चा के पदाधिकारी सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ता सुशासन दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने विगत दिनों पदाधिकारी अपनी बैठक में प्रदेश के सभी बूथों पर पर अटल जी के जन्मदिन को सुशासन दिवस को रूप मे मनाने का र्निणय किया था, तथा प्रदेश नेतृत्व सुशासन दिवस कार्यक्रम के समन्वय की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर तथा प्रदेेश मंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ल को सौंपा।
प्रदेश भर में हो रहे सुशासन दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों के अटल जी की कविता संग्रह से कविता पाठ के साथ-साथ राष्ट्रीय कवियों के कविता पाठ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक जनपद की संगठन ईकाइयां उत्साह पूर्ण ढंग से सुशासन दिवस का आयोजन सभी बूथों पर कर रही है।

Comments (0)

प्रदेश में योगी सरकार में रोजगार की भरमार - डाॅ0 मनोज मिश्र

Posted on 24 December 2017 by admin

लखनऊ 24 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी कहा कि आगामी वर्ष में 4 लाख सरकारी नौकरियों से युवाओं की बेरोजगारी दूर करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है योगी सरकार। प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने कहा कि सरकारी नौकरियों के साथ ही प्रदेश में 5 लाख करोड़ के निवेश के साथ ही 20 लाख युवाओं को नौकरी मिलेगी। 50 लाख से अधिक युवा कौशल विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वालम्बी बनाए जाएंगे।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के पहले साल ऐजेन्डे में किसान थे, ऋण माफी, गन्ना भुगतान, गेंहूूं की रिकार्ड खरीद, धान की खरीद के साथ ही किसान की आय दोगुनी करने के लिए की सफल शुरूवात हुई जो आगे बढकर किसानों की खुशहाली का मार्ग प्रशस्त होगा। डाॅ0 मनोज मिश्र ने कहा कि योगी सरकार 2018 को युवा वर्ष के रूप में मनाकर युवा को रोजगार व प्रशिक्षण द्वारा स्वालम्बी बनाने के संकल्प के साथ बढी है।
डाॅ0 मनोज मिश्र ने कहा कि विगत डेढ दशक से प्रदेश के युवाओं के साथ छल हो रहा था। प्रतिभागी परीक्षाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ रही थी। लेकिन अब सरकार बदली है तो तंत्र भी भ्रष्टाचार मुक्त होकर काम कर रहा है। किसी भी नौकरी में अब एक रूपये के भ्रष्टाचार की हिम्मत नहीं कर सकता है। जो भी भ्रष्टाचार करेगा वह जेल जाएगें और युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी मिलेगी। 4 लाख सरकारी नौकरी के अवसर व कौशल विकास के माध्यम से 50 लाख से अधिक युवाओं को स्वालम्बी बनाकर योगी सरकार लोक कल्याण और प्रदेश से बेरोजगारी और बेरोजगारी के कारण पलायन को पूरी तरह रोकेगी। वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट भी बेरोजगारी दूर करने में कारगर होगा।

Comments (0)

सिंकदरा सीट पर भाजपा की विजय जनता की जीत है सम्मानित मतदातओं का हृदय से आभार - डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 24 December 2017 by admin

-उत्तर प्रदेश विकास की दौड़ में प्रथम कतार के राज्यों की तरफ तेजी से अग्रसर
-फरवरी माह में होने वाली इन्वेस्टर समिट प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में तथा युवाओं के रोजगार के लिए मील का पत्थर साबित होगी
लखनऊ 24 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने सिकन्दरा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विजय को सुशासन की विजय बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने सिकन्दरा उपचुनाव की विजय पर सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता तथा पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति हार्दिक अभार व्यक्त किया है तथा कहा कि योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की प्राथमिकता आम जनता से मिले विश्वास भरोसे को और मजबूत करना है। photo-_-dr-mnpanday
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि सबके साथ सबके विकास के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्यकर रही है उसी का परिणाम है प्रदेश की जनता उत्साह के साथ भाजपा को ताकत देने का काम कर रही है। प्रदेश प्रवक्ता मनोज मिश्र ने बताया कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री एसपी सिंह बघेल, डाॅ0 महेन्द्र सिंह, स्वतंत्र देव सिंह, अर्चना पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री एवं बुन्देलखण्ड के प्रभारी विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, रंजना उपाध्याय, गीता शाक्य, सुरेश अवस्थी, मानवेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन ओम प्रकाश जी सिकंदरा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की विजय को नेतृत्व की नीतियों तथा जनविश्वास की जीत बताते हुए मतदाताओ के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ देश में विकास की दृष्टि से अग्रणी राज्यों की कतार में सबसे आगे पहुॅचाने को तरफ अग्रसर है। उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली को योगी सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की 83 लाख किसानों का ऋणमोचन, 37 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेंहू खरीद, गन्ना किसानों का रिकार्ड भुगतान, धानखरीद, सिचाई की सुविधा विद्युत आपूर्ति सुलभ हो इस दिशा में सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया।
डाॅ0 पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में कानून के राज के लिए अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए योगी सरकार ने जो कदम उठाए उसके परिणाम स्वरूप अपराधों पर अंकुश लगा। उन्होंने कहा कि संगठित अपराध पर पूर्ण नियंत्रण तथा संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए सरकार कृत संकल्प है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि औद्योगिक विकास तथा युवाओं के रोजगार के लिए कौशल विकास मिशन के तहत किये जा रहे कार्य तथा फरवरी माह में होने वाली इन्वेस्टर समिट प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में तथा युवाओं के रोजगार के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here
-->









 Type in