Archive | December 25th, 2017

पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का बहुआयामी और प्रेरक व्यक्तित्व: राज्यपाल

Posted on 25 December 2017 by admin

अटल जी की संसदीय प्रणाली में पूर्ण विश्वास और निष्ठा रही

अटल जी में सबको साथ लेकर चलने और
निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता: श्री राम नाईक

अटल जी ने विकास की नींव सही मायनों में रखी: मुख्यमंत्री

राष्ट्र के लिए अटल जी ने सार्वजनिक जीवन में साधना का कार्य किया

भारत में परमाणु शक्ति का परीक्षण कर
अटल जी ने देश को परमाणु सम्पन्न राष्ट्र बनाया

देश को विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास किया

अटल जी के प्रति पूरे जनमानस में श्रद्धा व सम्मान का भाव

डाॅ0 एन0एम0 घटाटे ‘अटल सम्मान’ से सम्मानित

अभिनेता श्री रवि किशन और श्री राजपाल यादव ने
श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की कविताओं का वाचन किया

अटल जी के जीवन दर्शन पर केन्द्रित
‘अटल चेतना’ स्मारिका का लोकार्पण

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने
‘अटल गीत गंगा’ समारोह को सम्बोधित किया

लखनऊ: 25 दिसम्बर, 2017

press-221उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक जी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी को बहुआयामी और प्रेरक व्यक्तित्व बताते हुए कहा है कि उनकी संसदीय प्रणाली में पूर्ण विश्वास और निष्ठा रही। वे लोकप्रिय व सर्वमान्य नेता रहे और उनको सत्ता पक्ष व विपक्ष सभी मानते हैं। वे ओजस्वी वक्ता रहे और उनकी विनोद बुद्धि व बात कहने का अंदाज निराला रहा है। अटल जी में सबको साथ लेकर चलने और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता रही। उन्होंने देश का गौरव बढ़ाते हुए परमाणु परीक्षण के माध्यम से भारत की शक्ति का परिचय पूरी दुनिया को दिया। राज्यपाल जी ने अटल जी को दीप-स्तम्भ बताते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने अटल जी से जुड़े विभिन्न प्रसंगों और संस्मरणों की चर्चा भी की।
राज्यपाल जी आज यहां इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ‘अटल गीत गंगा’ समारोह को सम्बोधित रहे थे। इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अटल जी के साथ रहे और उनके भाषणों का अनुवाद करने वाले डाॅ0 एन0एम0 घटाटे को ‘अटल सम्मान’ से सम्मानित किया। अटल जी की कविताओं का काव्य वाचन भी किया गया।
मुख्यमंत्री जी ने ‘अटल गीत गंगा’ समारोह को अटल जी की कर्मभूमि लखनऊ में आयोजित किए जाने पर आयोजकों को बधाई और साधुवाद देते हुए कहा कि उन्हें श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के साथ सार्वजनिक जीवन में सहभागी होने और संसद में कार्य करने का सौभाग्य मिला है। अटल जी ने आजाद भारत की सही मायनों मंे विकास की नींव रखी और उन्होंने एक कुशल शिल्पकार के रूप में कार्य किया। उनका मानना था कि देश के विकास का केन्द्र बिन्दु ग्रामीण भारत ही हो सकता है। उन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को मूर्तरूप दिया, जिसके कारण देश की ग्रामीण आबादी को पक्के मार्गों से जोड़ा गया है। इसके अलावा, उनके द्वारा लागू की गई स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना ने भी देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
योगी जी ने कहा कि अटल जी ने अस्थिरता को स्थायित्व देते हुए देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का कार्य किया। उन्होंने राजनीति में भी स्थिरता प्रदान करते हुए कुशलता के साथ गठबन्धन की सरकार चलायी। मोबाइल, आॅप्टिकल फाइबर और गैस कनेक्शन को गांवों तक पहुंचाने का भी श्रेय अटल जी को जाता है। उन्होंने देश में आधारभूत ढांचे के विकास के लिए बहुआयामी कार्य किए। press-311
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत में परमाणु शक्ति का परीक्षण कर अटल जी ने देश को परमाणु सम्पन्न राष्ट्र बनाया। इसके चलते भारत दुनिया की नजरों में एक स्वाभिमानी राष्ट्र के रूप में उभरा। कारगिल युद्ध के दौरान धैर्यपूर्वक ठोस कार्यवाही करते हुए अटल जी ने भारतीय क्षेत्र को मुक्त कराया। उनका पक्ष व विपक्ष सभी दलों के लोग सम्मान करते हैं। उन्होंने देश को विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास किया। वर्तमान में भी अटल जी के प्रति पूरे जनमानस में श्रद्धा व सम्मान का भाव बरकरार है।
योगी जी ने अटल जी को असाधारण प्रतिभा का धनी बताते हुए कहा कि अटल जी ने न सिर्फ लोगों को प्रेरणा देने का कार्य किया, बल्कि भारत के सामाजिक व राजनैतिक जीवन में सकारात्मक व रचनात्मक परिवर्तन की आधारशिला रखी। देश की संसदीय प्रणाली को समृद्ध बनाने में अटल जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अटल जी ने राष्ट्र के लिए सार्वजनिक जीवन में साधना का कार्य किया है। उन्होंने अटल जी के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि अटल जी के भाषणों और कविताओं का सभी भाषाओं में अनुवाद होना चाहिए। ऐसे में अटल जी के साथ रहे डाॅ0 एन0एम0 घटाटे जी को ‘अटल सम्मान’ से सम्मानित किया जाना निश्चित रूप में प्रशंसनीय है। press-13
समारोह के दौरान अभिनेता श्री रवि किशन और श्री राजपाल यादव द्वारा श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की कविताओं का वाचन किया गया। अटल सम्मान से सम्मानित डाॅ0 एन0एम0 घटाटे ने अटल जी से सम्बन्धित संस्मरणों की चर्चा की। समारोह के मौके पर अटल जी के जीवन दर्शन पर केन्द्रित ‘अटल चेतना’ स्मारिका का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के आयोजक दीप कमल फाउण्डेशन के अध्यक्ष श्री अमरजीत मिश्र ने सभी अतिथियों के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री लालजी टण्टन, मंत्रिगण श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी, श्री आशुतोष टण्डन, श्री बृजेश पाठक, श्री स्वतंत्रदेव सिंह, डाॅ0 महेन्द्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, फिल्म निर्माता श्री पहलाज निहलानी, अभिनेत्री सुश्री हिमानी शिवपुरी, सुश्री नीतू चन्द्रा, कवियित्री सुश्री कविता तिवारी, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Comments (0)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अटल जी के आवास जाकर उनके जन्मदिन पर प्रणाम कर आर्शीवाद प्राप्त किया

Posted on 25 December 2017 by admin

img-20171225-wa0234लखनऊ 25 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के 93वंे जन्मदिन को पूरे प्रदेश में सभी बूथों पर उनके कविता संग्रह से काव्यपाठ कर तथा विभिन्न आयोजनों के साथ सुशासन दिवस के रूप में मनाया। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सुशासन दिवस पर नोयडा में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र श्री नरेन्द्र मोदी तथा लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के साथ नोएडा में मजेन्टा मैट्रो रेल के उद्घाटन में शामिल हुए तथा अटल जी के आवास पहुॅचकर उनके 93वें जन्मदिन पर उनको प्रणाम कर आर्शीवाद लिया और प्रदेश में सुशासन और विकास के लिए आशीर्वाद मांगा तथा उनके परिवारजनों को अटल जी के जन्मदिन पर अपनी तथा उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की तरफ से हार्दिक शुभकामना प्रेषित किया।

Comments (0)

-तीन तलाक पर विधेयक मुस्लिम महिलाओं के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए - डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 25 December 2017 by admin

-तीन तलाक का प्रविधान शरीयत में नहीं
-मुस्लिम महिलाओं को सम्मान के साथ जीवन जीने का हक
लखनऊ 25 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि तीन तलाक विधेयक को लेकर मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड वर्षो से तीन तलाक के कारण पीड़ित और प्रताड़ित भारतीय मुस्लिम समाज की महिलाओं के साथ हुए अन्याय का प्रायश्चित करे तथा महिला अधिकारों के सम्मान, महिला अधिकारों की सुरक्षा तथा महिलाओं की मर्यादा का सम्मान करते हुए विधेयक के समर्थन में आगे आए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि अनेक मुस्लिम धर्म के अनुयायी देश है जहां तीन तलाक का निषेध है उन्होंने कहा कि भारत में भी मुस्लिम महिलाओं को सम्मान और मर्यादा के साथ जीवन जीने का हक है।
डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व की पहल का ही नतीजा है कि सैंकडों वर्षो से भारत में तीन तलाक का दंश झेल रही मुस्लिम समाज की महिलाएं भी अब इस कुरीति के खिलाफ संघर्ष के लिए आगे आ रही है। उन्होंने कहा मुस्लिम समाज से अनेक शिक्षित तथा जागरूक महिलाओं ने खुलकर सरकार द्वारा तीन तलाक पर लाए जा रहे विधेयक और उसमें किए गए सजा के प्राविधान को आवश्यक बताया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड द्वारा तीन तलाक से सम्बधित विधेयक को शरीयत तथा संविधान की मौलिक अधिकारों से जोड़ा जाना गलत है। डाॅ0 पाण्डेय ने यह भी कहा कि तीन तलाक का प्राविधान शरीयत में नहीं है तथा यह विधेयक मुस्लिम महिलाओं के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि करोड़ों की संख्या में भारत में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोग समाज में व्याप्त इस कुरीति के सख्त खिलाफ है। उन्होंने कहा कि अनेक पढे़ लिखे जागरूक मुस्लिम समाज के लोगों ने विधेयक का मुखर होकर समर्थन किया है। डाॅ0 पाण्डेय ने कहा कि फतवा जैसे कुरीति के डर से मुस्लिम समाज से बडी संख्या में लोंगो की मौन समर्थन हैं उन्होंने कहा कि हम उन सब लांेगो का स्वागत करते है जो आधी आबादी के प्रति हो रहे अन्याय के खिलाफ विधेयक के समर्थन में है।

Comments (0)

-पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी के जन्मदिन ‘सुशासन दिवस‘ पर मजेन्टा मैट्रो रेल नोएडा वासियों को उपहार - डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 25 December 2017 by admin

-अटल जी का जन्मदिन प्रदेश के सभी जनपदों में संगठन ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया।

लखनऊ 25 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने भारत की पहली स्वचालित मैट्रों की सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि नोयडा में दौड़ती मेजेंटा लाइन मैट्रो पब्लिक ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में क्रान्तिकारी कदम है उत्तर प्रदेश को मिली देश की पहली स्वचालित मैट्रो के लिए मोदी का आभार है।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने नोएडा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की पहली स्वचालित मैट्रों को उत्तर प्रदेश की जनता को समर्पित किये जाने पर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर पब्लिक ट्रासपोर्ट में नए युग का सूत्रपात हुआ है। विगत साढे तीन वर्षो में मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास करते हुए विकसित राष्ट्र के मार्ग पर अनवरत बढ रहा है। श्री पाण्डेय ने कहा कि 15 वर्ष पूर्व अटल जी द्वारा मैट्रो परियोजना का शुभारम्भ किया था और आज अटल जी के जन्मदिवस पर ही स्वचालित मैट्रो का प्रारम्भ होना भी सुखद संयोग ही है जो अटल जी द्वारा प्रशस्त पथ पर आगे बढ़ा है।
श्री पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अटल जी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में हर एक बूथ पर मना रही है। सरकार और संगठन मिलकर अटल जी के जन्मदिवस पर सुशासन के जयघोष के साथ जन-जन के कल्याण का संकल्प लेकर अन्त्योदय के अपने कर्तव्य के साथ काम कर रही है और करती रहेगी। जनकल्याण और जनसुविधाओं के क्षेत्र में सतत् काम करने वाले प्रधानमंत्री मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी जी को सुशासन दिवस पर मेजेन्टा मैट्रो आम लोगों के लिए समर्पित करने के लिए आभार।

Comments (0)

निर्भया ज्योति यात्रा के काशी पहुंचने पर भव्य स्वागत

Posted on 25 December 2017 by admin

दिल्ली के बहुचर्चित निर्भया कांड की दर्दनाक घटना की याद मे रेड ब्रिगेड ट्रस्ट और निर्भया ज्योति ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ‘निर्भया ज्योति यात्रा’ का वाराणसी नगर में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. 17 दिसंबर से लखनऊ से बलिया तक निकाली गयी 14 दिवसीय निर्भया ज्योति यात्रा का दल सोमवार को सुबह 9 बजे अस्सी स्थित रानी लक्ष्मी बाई स्मारक पहुंचा. साझा संस्कृति मंच के सदस्यों द्वारा दल का स्वागत किया गया. प्रतिमा के समक्ष महिला हिसा को जड़ से समाप्ति तक आन्दोलन का संकल्प लेने के बाद यात्रा नदेसर पहुंची . क्रिसमस मेले में पर्चा बाँटते हुए लोगों को बालिका व महिला हिंसा के खिलाफ खड़े होने का आह्वान किया गया साथ ही हस्ताक्षर अभियान का संचालन किया गया. निर्भया ज्योति यात्रा की संयोजक पूजा विश्वकर्मा ने बताया कि 17 दिसंबर निर्भया के माता पिता व महिला व बाल कल्याण मंत्री श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी ने लखनऊ से झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। एक दर्जन से ज्यादा लड़कियों का यह दल ग़ाज़ीपुर, मऊ से होते हुए निर्भया के पैतृक गांव मडौरा कला, बलिया पहुंचेगा ।
इसके बाद सारनाथ में बुद्ध प्रतिमा के समक्ष पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. रेड ब्रिगेड ट्रस्ट के सचिव अजय पटेल बताया यात्रा का उद्देश्य समाज मे महिलाओ व बेटियो के खिलाफ हो रही हिंसा को रोकना है. यात्रा के दौरान जगह -जगह सभा करके लड़कियो व महिलाओ को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही रेड ब्रिगेड द्वारा आत्म रक्षा के गुण भी सिखाये जा रहे है। लड़कियो व महिलाओ की सहायता के लिये महिला हेल्प लाइन 1090 और 181 का प्रयोग करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में शालिनी सिंह, ऋषि , प्रदीप सिंह, सूरज पाण्डेय,पवन पाण्डेय आदि ने सहयोग दिया. यात्रा का रात्रि पडाव कैथी में आशा ट्रस्ट के केंद्र पर रहा.

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here
-->









 Type in