Archive | December 3rd, 2017

मुख्यमंत्री की किसान पाठशाला किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में अभूतपूर्व कदम - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 03 December 2017 by admin

लखनऊ 03 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मंगलवार 5 दिसंबर को किसान पाठशाला का आयोजन करना एक अभूतपूर्व और सराहनीय कदम है। यह कदम प्रदेश में किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक उल्लेखनीय साबित होगा।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में सत्ता संभालते ही यूपी में किसानों की आय अगले पांच वर्षों में दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसी दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों को खेती के वैज्ञानिक तौर तरीके सिखाने की पहल की है। इसके लिए ‘द मिलेनियम फार्मर’ स्कूल यानी किसाना पाठशाला की शुरुआत माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ 5 दिसंबर से करेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि यह कार्यक्रम एक साथ प्रदेश के सभी जिलों में शुरू होगा और इसमें 10 लाख से अधिक किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें रबी की फसलों के अलावा जैविक खेती, मृदा हेल्थ कार्ड, फसल प्रणाली, फसल बीमा योजना, और कृषि विवधीकरण की जानकारी दी जाएगी। माननीय मुख्यमंत्री जी का मानना है कि किसानों की खुशहाली बगैर यूपी को वाइब्रेंट राज्य नहीं बनाया जा सकता है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि प्रदेश में सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री जी लगातार किसानों के हित में अभूतपूर्व निर्णय लेते जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश में पहली बार मूंग और उड़द की सरकारी खरीद करना भी किसानों के बेहतरी की दिशा में उल्लेखनीय कदम है।

Comments (0)

र्निवाचित सभी महापौरों का प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्रनाथ पाण्डेय तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वागत

Posted on 03 December 2017 by admin

11लखनऊ 03 दिसम्बर 2017, सम्पन्न हुए निकाय चुनाव में र्निवाचित सभी महापौर का आज प्रदेश कार्यालय के माधव सभागार में प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्रनाथ पाण्डेय जी ने माल्यार्पण तथा मिष्ठान खिलाकर विजयश्री प्राप्त किए सभी महापौरों का स्वागत किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि महापौर बनने के पश्चात नगर निकायों के लिए पार्टी द्वारा घोषित संकल्प पत्र का प्राथमिकता से स्वच्छ सुव्यवस्थित महानगर साकार करने की दिशा में प्राथमिकता से कार्ययोजना पर कार्य करें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने महापौरों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में नगर निकायों में मिली सफलता पर प्रधानमंत्री जी ने प्रशन्नता व्यक्त की है तथा हम सब का दायित्व है कि प्रधानमंत्री जी द्वारा भारत को विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में किये जा रहे कार्यो को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा घोषित सभी 4 नगर निगमों में पार्टी की विजय पर हम सबको अति प्रशन्नता है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में सुशासन तथा विकास को साकार करने की दिशा में आप संकल्प पत्र में घोषित प्राथमिकताओं पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उन्होंने जीते हुए नगर निकाय अध्यक्षों के प्रशिक्षण की बात भी कही।

Comments (0)

प्रदेश पदाधिकारी बैठक में निकाय चुनाव परिणामों की समीक्षा। परिणामों पर हर्ष व्यक्त किया गया - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 03 December 2017 by admin

25 दिसम्बर आदरणीय अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन सभी बूथों पर उल्लासपूर्वक मनाएंगी भाजपा

32लखनऊ 03 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आज प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक प्रदेश में सम्पन्न हुए निकाय चुनाव की समीक्षा की गई तथा चुनाव परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे उत्साहजनक बताया। बैठक का मार्गदर्शन प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल ने किया।
बैठक में 25 दिसम्बर को भारत के लोकप्रिय नेता तथा पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल जी का जन्मदिन सभी बूथों पर उल्लासपूर्वक मनाए जाने के सन्दर्भ में योजना पर चर्चा हुई, जिसके समन्वय की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जेपीएस राठौर, प्रदेश मंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, तथा प्रदेश मंत्री महेश चन्द्र श्रीवास्तव को दी गई है।
बैठक में कानपुर देहात के सिकन्दरा विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश महामंत्री श्री विजय बहादुर पाठक (प्रभारी कानपुर-बुन्देलखण्ड), क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री मानवेन्द्र सिंह, प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी, संतोष सिंह, गीता शाक्य तथा रंजना उपाध्याय को उपचुनाव हेतु पार्टी ने जिम्मेदारी प्रदान की है। सिकन्दरा उपचुनाव हेतु पार्टी प्रत्याशी श्री अजित पाल कल अपना नामांकन पत्र दखिल करेंगे, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्रनाथ पाण्डेय कल कानपुर पहुंचंेगे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

Posted on 03 December 2017 by admin

लखनऊ: 03 दिसम्बर, 2017

photo2उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भारत के पहले राष्ट्रपति डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद जी की जयन्ती के अवसर पर आज ग्लोब पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद जी ने भारतीय गणराज्य को नई दिशा देने में जो योगदान दिया है, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
इस अवसर पर नगर विकास मंत्री श्री सुरेश खन्ना, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री आशुतोष टण्डन, महिला कल्याण मंत्री श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी, समाज कल्याण मंत्री श्री रमापति शास्त्री, राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री बृजेश पाठक, परिवार कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती स्वाती सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Comments (0)

विश्व विकलांग दिवस पर दिव्यांगों को सम्मानित किया

Posted on 03 December 2017 by admin

24726931_1957445051247489_1248781124_nलखनऊ 03 दिसम्बर। लखनऊ साउथ सिटी स्थित चैशायर होम में आज विश्व दिव्यांग दिवस बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम केक कटिंग कार्यक्रम हुआ तदुपरान्त सभी दिव्यांग रेजीडेन्ट्स को ऊनी शाल एवं गुलाब की कली भेंट कर सम्मानित किया गया। दिव्यांगजन हेतु शानदार लन्च का आयोजन किया गया। चेयरमैन जनरल कालिया एवं सचिव सुधीर हलवासिया ने कहा कि हमारी संस्था दिव्यांग सेवा में समर्पित स्ववित्त पोषित एक चैरिटेबल संस्था है जो दिव्यांग कल्याण हेतु कटिबद्ध है। कार्यक्रम में एयरमार्शल बी.बी. सिन्हा, जनरल ज्ञान भूषण, श्रीमती बी सिंह एवं एयर कमाडोर सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।

Comments (0)

उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) जनपद लखनऊ की 2017-18 की कार्यकारिणी घोषित

Posted on 03 December 2017 by admin

लखनऊ 3 दिसम्बर। उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) जनपद लखनऊ की कार्यकारिणी का निर्वाचन आज स्थानीय कालीचरण इण्टर कालेज में चुनाव अधिकारी श्री टी0एन0पाण्डेय जी की देख-रेख में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन के प्रदेशीय मंत्री व प्रवक्ता डा0 महेन्द्रनाथ राय, मण्डलीय मंत्री श्री सुशील कुमार पाण्डेय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री निर्मल कुमार श्रीवास्तव वर्तमान जिला अध्यक्ष श्री आर0एस0विश्वकर्मा एवं जिलामंत्री श्री अभिषेक श्रीवास्तव मौजूद थे। वर्तमान जिलाध्यक्ष श्री आर0एस0विश्वकर्मा जी द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार श्री विनोद कुमार मिश्र को जिलाध्यक्ष एवं जिला मंत्री श्री अभिषेक श्रीवास्तव के प्रस्तावानुसार श्री राजकुमार को जिला मंत्री घोषित किया गया। समस्त उपस्थित पदाधिकारियों व सक्रिय कार्यकर्ताओं की सहमति से जनपदीय कार्यकारिणी का निम्नवत् गठन किया गया:-
img_20171203_123926अध्यक्ष-श्री विनोद कुमार मिश्र
जिला मंत्री-श्री राजकुमार
कोषाध्यक्ष-श्री सुमन्त कुमार राय
संगठन मंत्री-श्री ब्रजेश शर्मा
आय-व्यय निरीक्षक-श्री सुनील गौतम
उपाध्यक्ष-श्री अभिषेक श्रीवास्तव, श्री रामचन्द्र गौतम, श्रीमती मीना वर्मा, श्री प्रदीप कुमार, श्री बदरूजमा सिद्दीकी, श्रीमती सरोज त्रिपाठी
संयुक्त मंत्री-श्रीमती सुधा गुप्ता, श्री संजीव श्रीवास्तव, श्री रामेश्वर प्रसाद, श्री संजय चैरसिया, श्री बसन्त लाल गुप्ता, श्री विश्वनाथ सिंह, श्री डी0आर0 वर्मा, श्री इन्क्लेश यादव,
सदस्य कार्यकारिणी-डा0 महेन्द्र नाथ राय, श्री निर्मल कुमार श्रीवास्तव, श्री सुशील पाण्डेय, श्री आर0एस0विश्वकर्मा, श्री अम्बर तिवारी, श्री आर0एस0त्रिवेदी, श्री श्याम सुन्दर मिश्र, श्री विनोद कुमार श्रीवास्तव, श्री सुशील कुमार, श्री महेन्द्र सिंह, श्री सुरेन्द्र त्रिपाठी।

Comments (0)

विद्युतदरों में की गयी जनविरोधी वृद्धि तत्काल वापस ली जाए

Posted on 03 December 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि नगर निकाय चुनावों के मतदान के ठीक अगले दिन ही विद्युत दरों में वृद्धि भाजपा सरकार की राजनैतिक बेईमानी और अनैतिक आचरण को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि किसानों विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत दरों में की गयी बेतहाशा वृद्धि भाजपा सरकार की किसानों के प्रति नफरत को दर्शाता है। विद्युतदरों में की गयी जनविरोधी वृद्धि तत्काल वापस ली जाए।
पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि समाजवादी सरकार के समय विद्युत उत्पादन का बुनियादी ढांचा विकसित कर 8500 मेगावाट से 16500 मेगावाट उत्पादन की व्यवस्था की गयी थी, उसे भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया है। ग्रामीण अनमीटर्ड बिजली उपभोक्ताओं की जो बिजली दरें तय हुयी हैं, उन्हें तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो स्पष्ट है कि गांव की जनता को ठगा गया है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि ग्रामीण मीटर्ड उपभोक्ता पहले 50 रूपये प्रति किलोवाट फिक्स चार्ज व 2.20 रूपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिल चुकाते थे जबकि अब उन्हें 80 रूपये प्रति किलोवाट फिक्स चार्ज और उसे 5.50 रूपये प्रति यूनिट की दर से बिल का भुगतान करना पडे़गा।
श्री यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हमेशा से दोहरा चरित्र रहा है। इनके कथनी-करनी में भारी विरोधाभास है। हालिया निकाय चुनाव में मतदान के पूर्व बिजली-पानी सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा ने मतदान के तत्काल बाद वादा खिलाफी करके जनता को धोखा दिया है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के साथ है और उनके ऊपर भाजपा सरकार के अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा बदले की संकीर्ण राजनीति करती है इसलिये भाजपा सरकार गरीबों और किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। भाजपा यह बात जानती है कि किसान उनके बहकावे में कभी नही आ सकते है इसलिए किसानों को दण्ड़ित किया जा रहा हैं।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को बिजली विभाग को घाटे से उबारने के लिये विभागीय भ्रष्टाचार विद्युत चोरी, लाईन लास कम करने आदि का विकल्प ढूंढ़ना चाहिये न कि गरीबों और किसानों की आर्थिक रूप से बर्बाद करने और मंहगाई से उनकी कमर तोड़ने का काम करना चाहिए।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here
-->









 Type in