Archive | December 10th, 2017

समाजवादी पार्टी व्यापारियों की हित चिंतक है

Posted on 10 December 2017 by admin

dsc_1706समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जो भाजपा सरकार बनी है उसने अपने 9 महीने के कार्यकाल में जनहित का कोई काम नहीं किया है। उसने प्रदेश में विकास की गति रोकने के साथ किसानों और व्यापारियों का उत्पीड़न किया है। इस सरकार की कोई दिशा भी तय नहीं है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार वोट से बनी है उसी से हटेगी। समाजवादी पार्टी व्यापारियों की हित चिंतक है। उसकी ताकत और वोट मिलने पर भाजपा सŸाा से बेदखल होगी और समाजवादी पार्टी किसान और व्यापारी की खुशहाली लाने का काम करेगी।
श्री अखिलेश यादव आज पार्टी कार्यालय, लखनऊ में उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन के सम्मेलन में, जिसकी अध्यक्षता सांसद श्री नरेश अग्रवाल ने की, बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधन कर रहे थे। इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रो0 रामगोपाल यादव ने भी सम्बोधित किया। dsc_1947
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि हम आप जो बदलाव चाहते हैं वह सन् 2019 में दिखाई पड़ जाएगा। गुजरात में अभी चुनाव में जनता ने भाजपा पर टैक्स लगाया है। उत्तर प्रदेश में भी व्यापारी क्षुब्ध है। वह भाजपा को सबक सिखाएगा। व्यापारी अब भाजपा की ओर नहीं समाजवादी पार्टी के साथ रहेगा।
श्री यादव ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। नोटबंदी से कालाधन वापस आने और भ्रष्टाचार मिटाने का वादा खोखला निकला। जीएसटी ने व्यापार जगत को संकट में डाल दिया है। व्यापारी परेशान हैं इंस्पेक्टरराज फिर कायम हो गया है। व्यापारी सबसे ज्यादा असुरक्षित है। मथुरा, सीतापुर, वाराणसी, और गाजियाबाद में व्यापारियों की लूट और हत्या की घटनाओं का आज तक खुलासा नहीं हुआ है।
पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसान और व्यापारी की जोड़ी को बिगड़ने नहीं देगी। एक के साथ दूसरा भी खुशहाल होता है। खुशहाल व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। भाजपा ने इसे तोड़ने का काम किया हैं। समाजवादी पार्टी ने इसीलिए नगरीय निकाय चुनावों में कई व्यापारियों को टिकट दिया। व्यापारियों पर भाजपा के साथ होने का ठप्पा अब हटना चाहिए।
श्री अखिलेश यादव ने कहा समाजवादी सरकार में कई बड़े काम हुए थे। यूपी 100 डायल से पुलिस कहीं भी घटना स्थल पर 15-20 मिनट में पहुंचती। इससे व्यापारियों को सुरक्षा मिलती। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जहां आवागमन में सुविधा हुई हैं, समय की बचत हुई है वहीं इससे किसान और व्यापारी भी लाभान्वित होंगे। इस एक्सप्रेस-वे को गाजीपुर-बलिया से भी जोड़ने का इरादा था किन्तु भाजपा ने तो अच्छे कामों पर रोक लगाने में ही अपनी ताकत लगाई है।
सम्मेलन में मुख्य वक्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रो0 रामगोपाल यादव जी ने कहा कि भाजपा राज में जितने जनविरोधी कानून बने हैं उनसे सर्वाधिक प्रभावित व्यापारी वर्ग हुआ है। असलमें भाजपा की नीयत यहां के व्यापारी को पनपने नहीं देने की हैं। उन्होंने चेतावनी के लहजे में कहा कि किसान तो खेती से गुजारा कर लेगा परन्तु व्यापारी का व्यापार नहीं रहा तो कई पीढ़ियों तक वह नहीं पनप पाएगा। इसलिए व्यापारी समाज मन बना ले कि व्यापार पर डाका डालनेवाली भाजपा सरकार को 2019 में हटाना है। उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया करना हैं।
प्रोफेसर साहब ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से परेशान होकर 25 हजार छोटे-बड़े व्यापारी विदेश चले गए हैं। रियल इस्टेट कारोबार ठप्प है। भाजपा सरकार मेक इन इण्डिया का षोर मचाती है लेकिन दवा की सरकारी खरीद के लिए अमेरिकी संस्था का प्रमाणपत्र लगाने की शर्त लगाती हैं। जीएसटी ने व्यापारियों को परेशान करके रख दिया है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी समाज को खुलकर समाजवादी पार्टी का समर्थन करना चाहिए। भाजपा की व्यापारी विरोधी नीतियों का जवाब इसकी सरकार को सŸाा से बेदखल करके देना होगा।
इस अवसर पर व्यापारियों ने एकस्वर में संकल्प लिया कि वे भाजपा को सबक सिखाएंगे और समाजवादी पार्टी को मजबूत करेंगे और श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में अगली सरकार बनाएंगे।
सम्मेलन में सर्वश्री संजय सेठ, राजेन्द्र चैधरी, नितिन अग्रवाल, एस.के. गर्ग, एसआरएस यादव, मनोज पाण्डेय, राकेश प्रताप सिंह, सुभाष पासी, बृजेश शुक्ल, आनन्द अग्रवाल, सतीश गोयल, जगदीश अग्रहरि, पुष्पेन्द्र अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Comments (0)

मुलायम सिंह ने किया अखिलेश यादव की चुनावी मशक्कत का नतीजा घोषित- डाॅ0 मनोज मिश्र

Posted on 10 December 2017 by admin

लखनऊ 10 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने सपा संरक्षक के बयान को रेखांकित करते हुए अखिलेश की गुजरात पयर्टन यात्रा को बेमतलब की मशक्त करार दिया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने कहा कि अब जबकि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने खुद ही स्वीकार कर लिया है कि सपा गुजरात में पांचों सीटें हारेगी अब ऐसे में सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव की गुजरात कवायद पर चुनाव नतीजे से पहले ही परिणाम घोषित हो गया है। उत्तर प्रदेश में दो युवराज दोस्ती के तराने लेकर सड़कों पर निकले थे, गुजरात में तीन निकले है।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी की दोस्ती के तराने उत्तर प्रदेश की फिजा में खूब गूंजे थे। चुनाव परिणाम घोषित होते ही दोनों युवराजों की दोस्ती को ऐसा पलीता लगा कि गुजरात में गए अखिलेश को राहुल गांधी ने प्रचार में साथ रखने के काबिल भी नहीं समझा। राहुल को गुजरात में नए यार क्या मिले कि पुरानी यारी ही भूल गए। आनन-फानन में पांच प्रत्याशी घोषित करके गुजरात पर्यटन का आनन्द उठाकर अखिलेश यादव घर लौट आए है।
डाॅ मिश्र ने कहा कि अखिलेश यादव ने गुजरात में पांच प्रत्याशी घोषित करते हुए कहा कि वह गुजरात में सपा को छोटे पौधे के रूप में रोपित करके जा रहे है जो आगे बडा वृक्ष बनेगा। उनके पिता जी ने चुनावी नतीजे आने से पहले ही अखिलेश जी के रोपित पौधे को सूखा और निर्जीव बता कर उखाड़ दिया और एक पिता ने अपने नाकाबिल पुत्र को यह समझा दिया कि उत्तर प्रदेश में सपा की फसल बंजर कर गुजरात में पौधे लगाने के लिए जाना निरा मूढता है। गुजरात में पांच प्रत्याशी उतारने में इतने मशगूल न हो कि उत्तर प्रदेश में बचे 5 सांसद भी 2019 में साफ हो जाए और पौधा तथा पेड़ समूल उखड़ जाए।

Comments (0)

विधानमण्डल दल की बैठक 13 दिसम्बर

Posted on 10 December 2017 by admin

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के विधानमण्डल दल की बैठक 13 दिसम्बर 2017 को अपरान्ह् 03ः00 बजे समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय, 19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ पर आहूत की गई है। इसमें विधानसभा तथा विधान परिषद के सभी माननीय सदस्य भाग लेंगे।
विधानमण्डल दल की बैठक की अध्यक्षता समाजवादी विधानमण्डल दल के नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव करेंगे।
बैठक में विधानसभा में दल के नेता श्री रामगोविन्द चौधरी तथा विधान परिषद में दल के नेता श्री अहमद हसन भी इसमें शामिल होंगे।
इस बैठक में 14 दिसम्बर 2017 से प्रारम्भ होने वाले विधानमण्डल दल की बैठक के लिए दल की रणनीति पर विचार होगा। समाजवादी पार्टी इस संक्षिप्त सत्र में अपना जोरदार विरोध सŸाादल भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ दर्ज कराएगा।

Comments (0)

पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, इटावा निष्कासित

Posted on 10 December 2017 by admin

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की अनुमति से पार्टी विरोधी कार्यों में लिप्त होने तथा अनुशासनहीन आचरण के लिए फिरोजाबाद के पूर्व विधायक श्री अजीम भाई और पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, इटावा श्री राजीव यादव को समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की स्वीकृति से जनपद कन्नौज जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री मजहारूलहक उर्फ मुन्ना दरोगा और जनपद लखीमपुर जिला कार्यकारिणी की अध्यक्ष श्री अनुराग पटेल सहित उनके विधानसभा क्षेत्रों की कार्यकारिणी, जिला प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी उनके अध्यक्षों सहित तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई है।

Comments (0)

लोक निर्माण विभाग हर दिन नये कदम व नयी दिशा की ओर-केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 10 December 2017 by admin

मार्गों के उत्तरोत्तर बढ़ती आवश्यकता लगातार बढ़ते यातायात के दबाव की समस्या का समाधान करने तथा नई तकनीक का प्रयोग कर कैसे लागत में कमी करते हुये सड़क निर्माण के समय को कैसे कम करें तथा पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखकर सड़क निर्माण की नई तकनीक विषयक बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के केन्द्रीय विश्वविद्यालय के भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में आयोजित लखनऊ काॅन्फ्रेंस तकनीकी विशेषज्ञों के विचार मंथन से प्राप्त सुझावों के साथ सम्पन्न हो गयी।
कार्यशाला सम्पन्न होने के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग के विश्वेश्वरैया सभागार में प्रेस वार्ता करते हुये कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि लखनऊ काॅन्फ्रेंस में 14 राज्यों के लोक निर्माण मंत्री प्रदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रोफेसर एवं विशेषज्ञों एवं केन्द्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान से आये तकनीकी विशेषज्ञों तथा वैज्ञानिकों के साथ अन्य देशों से आये तकनीकी विशेषज्ञों व विभिन्न प्रान्तों से आये वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया, और अपने विचार व्यक्त किये तथा नई तकनीक व नई पे्रक्टिस के सम्बन्ध में अनमोल सुझाव दिये।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि विशेषज्ञों द्वारा मार्गों के निर्माण हेतु देश तथा विदेशों में अपनायी गई नई तकनीक के आयामों पर चर्चा की गयी, जिसमंे आधुनिकतम मशीनों के उपयोग से लागत में कमी लाए जानें, निर्माण का समय कम करने के साथ सड़कों के अनुरक्षण तथा मरम्मत में कैसे नई तकनीक एवं नई मशीनों का उपयोग किया जा सके, इस पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ।
मार्गोंपर यातायात की सुरक्षा हेतु भी अनेक प्रस्ताव व सुझाव दिये गये। देश के विशषज्ञों के साथ जर्मनी, फ्रांस व नीदरलैण्ड के विशेषज्ञों द्वारा भी काॅन्फ्रेंस में भाग लिया गया व अनेक देशों में नई तकनीक के प्रयोग के सम्बन्ध में काॅन्फ्रेंस को अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त एव भव्य प्रदर्शनी का आयोजन लखनऊ काॅन्फ्रेंस द्वारा किया, जिसमें लगभग 30 स्टाल विभिन्न कम्पनियों तथा शोध संस्थानों द्वारा लगाये गये, कुछ विदेशी कम्पनियों द्वारा भी मशीनों एवं टेक्नोलाॅजी को प्रदर्शित करने हेतु स्टाल लगाये गये। मुख्य अतिथि मा0 नितिन गडकरी जी द्वारा इस प्रदर्शनी में विशेष रूप से रूचि ली गई तथा प्रत्येक स्टाल पर स्वयं जाकर जानकारी हासिल की गई। राजकीय निर्माण निगम एवं सेतु निगम द्वारा किये गये कार्याें का प्रदर्शन भी स्टाल के माध्यम से किया गया। मा0 केन्द्रीय मंत्री जी द्वारा उत्तर प्रदेश के निममों द्वारा किये गये प्रदर्शन का भी संज्ञान लिया गया एवं प्रशंसा की गई।
विभिन्न प्रदेशों से अये हुए प्रतिनिधियों को एक तकनीकी टूर, (राज्य राजमार्ग सं0-25, लखनऊ हरदोई मार्ग) पर भी ले जाया गया, जहां पर नवीन तकनीक द्वारा जर्मनी से आयातित रिसाइक्लर मशीन से सीमेंट ट्रीटेड बेस का कार्य प्रगति में था। सभी प्रतिनिधियों द्वारा कार्य को काफी सराहा गया।
सभी सुझावों को सम्मिलित करते हुए विशेषज्ञों द्वारा संकलित संस्तुतियां प्रस्तुत की गयी। सरकार द्वारा उन प्रस्तुतियों पर विचार किया जायेगा तथा आवश्यक निर्णय लिये जायेगें। उत्तर प्रदेश के अनेक मंत्रियों, सांसद एवं विधायकगणों द्वारा भी कान्फ्रेंस में भाग लिया गया।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नवीन तकनीकी से सड़क बनाने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की कमेटी बनायी जायेगी ताकि प्रदेश में उसको लागू कर कम समय तथा कम लागत में अधिक टिकाऊ सड़के बना सके उन्होंने बताया कि पहले सड़को की आयु 5 वर्ष आकी जाती थी। लेकिन नयी तकनीक से सड़के बनाने में आयु 20 वर्ष तक हो जाती है।
श्री मौर्य ने कहा कि अब प्रदेश में 7 मीटर से कम चैड़ी सड़के नहीं बनेगी। हमारा प्रयास है कि कम से कम दो लेन सड़क बने, इसके साथ ही ठेकेदारो की समस्याओं का निराकरण कराने हेतु कान्फ्रेंस की जायेंगी तथा सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ होंगे। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग हर दिन नये कदम व नयी दिशा की ओर बढ़ रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊः 10 दिसम्बर, 2017

Comments (0)

हस्तशिल्प उत्पादों को अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में नई पहचान दिलायी जायेगी-पचौरी

Posted on 10 December 2017 by admin

लखनऊः 10 दिसम्बर, 2017
प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन, खादी तथा ग्रामोद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा है कि प्रदेश सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु बेहद गम्भीर एवं सजग है। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग निरन्तर इस दिशा में कार्य कर रहा है, इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा फैशन एवं डिजाइनिंग के लिए मशहूर इटली के मिलान शहर में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय ट्रेड फेयर का अध्ययन करने हेतु एक प्रतिनिधि मण्डल का भेजना एक महत्वपूर्ण कदम है।
श्री पचौरी ने कहा कि प्रदेश के हरतशिल्प उत्पादों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की कड़ी प्रतिस्पर्धा में नई पहचान दिलाने हेतु यथाशीघ्र कार्य योजना बनाकर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में हस्तशिल्प उत्पादों की मांग बहुत अधिक है। उन्होंने कहा कि मिलान शहर में उ0प्र0 के उत्पादों की काफी मात्रा में बिक्री हुई। बाजार की मांग एवं आधुनिक फैशन को दृष्टि में रखकर प्रदेश के उत्पाद का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने में आधुनिक तकनीक का उपयोग सुनिश्चित किया जायेगा।
उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश के उत्पादकों एवं निर्यातकों को तकनीकी सहयोग के साथ साथ हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराकर निर्यात को और अधिक बढ़ाया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उत्पादों को विश्व-बाजार में महत्वपूर्ण स्थान दिलाने हेतु निरन्तर सार्थक प्रयास सुनिश्चित किये जायेंगे।

Comments (0)

भाजपा अटल जी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी - विजय बहादुर पाठक

Posted on 10 December 2017 by admin

लखनऊ 10 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी अटल विहारी बाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने क्षेत्रशः विस्तारक बैठकों के माध्यम से कार्यक्रम की योजना-रचना जिलों तथा मण्डलों तक पहुॅचाई। 15 से 20 दिसम्बर तक बूथ स्तर पर होंगी बैठके।
प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने अटल जी के जन्मदिवस को बूथ स्तर तक मनाये जाने के कार्यक्रम तय किया है। 25 दिसम्बर अटल विहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को भाजपा सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। हर बूथ पर अटल जी के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। बूथ स्तर तक सुशासन दिवस की सफलता के लिए 15 से 20 दिसम्बर तक प्रदेश के 1471 मण्डलों में बैठके आयोजित होंगी। सुशासन के संकल्प के साथ जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं को लेकर पार्टी हर बूथ तक पहुॅचेगी।
श्री पाठक ने जिला एवं महानगर स्तर पर पूर्णकालिक रूप से कार्य कर रहे विस्तारकोें की बैठकों के माध्यम से सुशासन दिवस की कार्ययोजना को बूथ स्तर तक पहुॅचाने के निर्देश दिये तथा संगठनात्मक कार्यो का फीडबैक लिया। वाराणसी में 1 दिसम्बर, कानपुर में 6 दिसम्बर, लखनऊ में 7 दिसम्बर एवं गोरखपुर में 8 दिसम्बर को विस्तारक बैठकें सम्पन्न हो चुकी है। 11 दिसम्बर को गाजियाबाद में पश्चिम क्षेत्र की विस्तार बैठक होगी।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here
-->









 Type in