Categorized | लखनऊ.

हस्तशिल्प उत्पादों को अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में नई पहचान दिलायी जायेगी-पचौरी

Posted on 10 December 2017 by admin

लखनऊः 10 दिसम्बर, 2017
प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन, खादी तथा ग्रामोद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा है कि प्रदेश सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु बेहद गम्भीर एवं सजग है। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग निरन्तर इस दिशा में कार्य कर रहा है, इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा फैशन एवं डिजाइनिंग के लिए मशहूर इटली के मिलान शहर में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय ट्रेड फेयर का अध्ययन करने हेतु एक प्रतिनिधि मण्डल का भेजना एक महत्वपूर्ण कदम है।
श्री पचौरी ने कहा कि प्रदेश के हरतशिल्प उत्पादों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की कड़ी प्रतिस्पर्धा में नई पहचान दिलाने हेतु यथाशीघ्र कार्य योजना बनाकर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में हस्तशिल्प उत्पादों की मांग बहुत अधिक है। उन्होंने कहा कि मिलान शहर में उ0प्र0 के उत्पादों की काफी मात्रा में बिक्री हुई। बाजार की मांग एवं आधुनिक फैशन को दृष्टि में रखकर प्रदेश के उत्पाद का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने में आधुनिक तकनीक का उपयोग सुनिश्चित किया जायेगा।
उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश के उत्पादकों एवं निर्यातकों को तकनीकी सहयोग के साथ साथ हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराकर निर्यात को और अधिक बढ़ाया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उत्पादों को विश्व-बाजार में महत्वपूर्ण स्थान दिलाने हेतु निरन्तर सार्थक प्रयास सुनिश्चित किये जायेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in