Archive | December 17th, 2017

कानपुर देहात की सिकन्दरा विधानसभा के उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने किया जनसभा को सम्बोधित

Posted on 17 December 2017 by admin

प्रदेश में भू-माफिया किये गए चिन्हित- योगी आदित्यनाथ
लखनऊ 17 दिसम्बर 2017, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर देहात की सिकन्दरा विधानसभा के उपचुनाव में जनसभा को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमाफिया चिन्हित किये जा चुके है, जल्द ही कानूनी दायरें में होंगे। लाखों भार्तियों के माध्यम से युवाओं को जल्द रोजगार मिलेगा, भर्तियों में किसी की भी एक पैसा लेने की हिम्मत नहीं होगी। kanpur-dehat-sikandra-vidhansabh-photo
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पहली बार 86 लाख किसानों के कर्ज को माफ किया। पहली बार गरीबो को 11लाख मकान देने का कार्य किया। उत्तर प्रदेश के अंदर अपराधी अपराध करने की जुर्रत नही कर रहा है। उन्होनें कहा कि सपा समस्याओं का नाम है, सपा पूरी समस्या की जड़ है। अखिलेश सरकार 5 वर्ष में 30 लाख मीट्रिक टन गेंहू नही खरीद सकी उससे ज्यादा हमने 1 वर्ष में खरीदा। अब तक धान 18 लाख मीट्रिक टन खरीदा जा चुका है। नगर निकाय के चुनाव में जनता ने कांग्रेस, सपा का सफाया कर दिया। इस चुनाव में भी सफाया होगा।kanpur-dehat-sikandra-vidhansabh-photo_1
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनपद को बुंदेलखंड जैसा पैकेज मिलेगा तथा कैनाल पंप व बेहमई पुल का निर्माण, पाईप लाईनो के माध्यम से चम्मल का मीठे पानी की सुविधा आपको मिलेगी। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का कार्य किया जा रहा है। गरीब कन्याओं की शादी के लिए 35 हजार रुपया देकर सामूहिक विवाह कराने का काम करने जा रहे है जिसमे विधायक, सांसद कन्यादान करेगा। इस विधान सभा मे मध्यावधि चुनाव के लिए आना पड़ा है। मथुरापाल की कैंसर ये मृत्यु होने से सीट खाली हुई तो उनके सपने को पूरा करने के लिए इंजीनियर अजीतपाल को टिकट दिया गया।
श्री योगी ने कहा कि विद्युत विभाग की सौभाग्य योजना आज लागू होगी जिसमें गरीबो को मुफ्त विजली कनेक्शन देने का कार्य किया जाएगा। आवारा पशुओं के समस्याओं के निराकरण के लिए गौशाला निर्माण की कार्य योजना तैयार कर ली गयी है। प्रदेश में 4 लाख से अधिक रिक्त पदों की भर्ती होना है जिसमे एक भी पैसा नही लिया जायेगा जो पैसा लेगा जेल मे होगा। प्रदेश में भू-माफियाओं का चिन्हांकन हुआ है। तो कुछ माफिया यह कहने लगे है हम जमीने छोड़ देंगे लेकिन कार्यवाही न करंे लेकिन कानून अपना काम करेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर देहात में सिकन्दरा विधानसभा के उपचुनाव में जनसभा को सम्बोधित करने पहुॅचे। प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, डाॅ0 महेन्द्र ंिसह, अर्चना पाण्डेय, एसपी सिंह बघेल, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Comments (0)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कार्यकर्ताओंसे किया सीधा संवाद

Posted on 17 December 2017 by admin

वाराणसी/लखनऊ 17 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी े प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडे अपने दो दिवसीय प्रवास पर चंदौली और वाराणसी में विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए और इस अवसर पर उन्होंने वाराणसी सर्किट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। डाॅ0 पाण्डेय ने कार्यकार्तओं एवं भाजपा पदाधिकारियों की समस्याओं को सुना तथा उनके निराकरण का आश्वासन भी दिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बातचीत में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अन्य दलों के कार्यकर्ताओं की अपेक्षा अत्यंत जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए जाना जाता है। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के दायित्व के साथ राष्ट्रवाद की भावना का भाव अपने अंदर रखता है। हम कार्यकर्ता राजनीति स्वयं के लिए नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए करते हैं, यही हमारा मूल संस्कार है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश के जितने भी विकास कार्य चल रहे हैं उन सब विकास कार्यों पर निगाह रखने की आवश्यकता है। जिससे एक गुणवत्तायुक्त व्यवस्था जनता को इस सरकार के माध्यम से मिल सके इसमें भाजपा का कार्यकर्ता एक बड़ी भूमिका निभा सकता है।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रकाश दुबे, जिला महामंत्री उमेश दत्त पाठक, जिला उपाध्यक्ष जय नाथ मिश्रा, भाजपा पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडे, रमेश मिश्रा, डॉक्टर अशोक राय, चंद्र शेखर उपाध्याय, राकेश पांडे एवं क्षेत्रीय प्रवक्ता संजय भारद्वाज रहे।

Comments (0)

डा0 दिनेश शर्मा ने सौभाग्य योजना के तहत प्यारेपुर गांव में फ्री विद्युत कनेक्शन का किया शुभारम्भ

Posted on 17 December 2017 by admin

लखनऊ: दिनांक 17 दिसम्बर, 2017

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने आज यहां प्यारेपुर गांव में भारत सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना-सौभाग्य के तहत 20 लोगो को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन का प्रमाणपत्र प्रदान किया। प्रमाण पत्र पाने वालों मे सर्वश्री श्रीकान्त विश्वकर्मा, कल्लू, चमन, शफीक एवं प्रकाश आदि शामिल थे।dupty-cm-shri-dinesh-sharma-1
इस मौके पर डा0 शर्मा ने कहा कि सौभाग्य योजना भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना है जिसमे देश के ग्रमीण क्षेत्रो मे सभी अवशेष अविद्युतीकृत घरों मे विद्युत संयोजन दिये का प्राविधान है। इसमें गरीबों के लिए पूर्णतया निःशुल्क विद्युत संयोजन की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा अन्य लोगों के लिए 50 रुपये की 10 मासिक किश्त पर विद्युत कनेक्शन दिये जाने का प्राविधान किया गया है। इस योजना का लाभ देने के लिए गाँव-गाँव शिविर भी लगाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 18 अक्तूबर, 2018 तक देश के हर घर को कनेक्शन दिये जाने की योजना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवो के विकास के लिए सतत् प्रयासरत है। हर गांव में बिजली, नाली, खण्डजा, सडक एवं शौचालय बनाने की योजना है।
कार्यक्रम मे मुख्य अभियंता श्री अशोक कुमार, अधीक्षण अभियंता श्री रवि कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता श्री अनिल कुमार, उप खण्ड अधिकारी श्री विकास दीप, अवर अभियंता श्री नरेन्द्र मौर्य व गांव के प्रधान श्री संजय कुमार उपस्थित थे ।

Comments (0)

भाजपा सरकार में जनता के धन की बरबादी नही होने पाऐगी - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 17 December 2017 by admin

वाराणसी/लखनऊ 17 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी ने आज कहा कि भाजपा सरकार में जनता के धन की वरवादी नहीं होने पायेगी। भाजपा अध्ययक्ष ने आशापुर रेलवे क्रासिंग के पास झुनझुनवाला फैक्ट्री के सामने वाराणसी-गाजीपुर के जर्जर हो चुके भाग के लिए सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।
डाॅ0 पाण्डेय ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की साथ ही साथ पुर्वांचल में केन्द्रीय योजनाओं की क्रमबद्ध जानकारी देते हुए रिंग रोड फेस 2, फुलवरिया फोरलेन, सीएसआर से बन रही सड़के, विद्युत आपूर्ति के लिए किये जा रहे प्रयास, नया जिसमें वरूणा नदी पर दनियाल पुर में नये पुल एवं अन्य कार्यो की जानकारी दी।साथ ही एनएचएआइ के अधिकारियों को हिदायत देते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि गुणवत्ता से किसी कीमत पर समझौता नहीं होना चाहिए।मेरा स्वभाव सरकार के धन के दुरूपयोग को रोकने के लिए जग जाहिर हो चुका है और आप लोगों को यह बताने में कोई हर्ज नहीं हैं कि अभी हाल ही में सीएसआर की बनी सड़कों को मानक के विपरीत निर्माण करने के कारण जेसीबी लगाकर उखाड़ने का काम हमारे कार्यकर्ताओं ने कर दिखाया था इसलिए आप सबके सामने जनता के बीच में यह बताने में में मुझे कोई संकोच नहीं हैं। डॉ0 पाण्डेय जी ने मरम्मत की यह योजना गुणवत्ता की दृष्टि से अगले बीस पच्चीस वर्ष तक कोई हिला नहीं सकता ऐसा विश्वास एनएचआई के अधिकारियों द्वारा हमें दिया गया है।
डाॅ0 पाण्डेय कहा कि टूटी सड़क के मरम्मत के लिए 2 करोड़ रुपए अवमुक्त हो चुके हैं।किमी 8.150 8.600 तक कुल 450 मीटर में सीमेन्ट कांक्रीट से सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन कार्य के साथ ही दोनो तरफ जल निकासी के लिए नाली का भी निर्माण तीन महीने के निर्धारित समय के भीतर कराया जाना है। उन्होंने कहा कि इस र्निमाण कार्य के पूरे होने के पश्चात् लम्बे अरसे से चली आ रही समस्या से यहां के लोंगो को निजात मिलेगी। उन्हांेन कहा कि केन्द्र की मोदी जी तथा प्रदेश की योगी जी की सरकारों का उद्देश्य आम जन के लिए सुविधा उपलब्ध कराना।

Comments (0)

विपक्षी दलों ने अपनी कार्यशैली न बदली तो जनता उनके मंसूबों पर पूरी तरह झाडू फेर देगी। - डाॅ0 मनोज मिश्र

Posted on 17 December 2017 by admin

लखनऊ 17 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकायों में बदइंतजामी के लिए अखिलेश सरकार और उनके भरोसेमंद नगर विकास मंत्री आजम खां को जिम्मेदार ठहराया। प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने कहा कि जनता ने राजनीतिक कूड़ा साफ कर दिया है। अब भी विपक्षियों ने अपनी कार्य संस्कृति में बदलाव नहीं किया तो जनता उनके मंसूबों पर पूरी तरह से झांडू फेर देगी।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने पत्रकारों द्वारा सपा मुखिया के बयान पर किए प्रश्न का जबाब देते हुए कहा कि विगत पांच सालों में सपा सरकार ने भाजपा के मेयरों को परेशान करने एवं पद से हटाने का षडयंत्र ही रचा। तत्कालीन नगर विकास मंत्री आजम खान ने नगरीय निकायों को धन उगाही का अड्डा बना दिया था और विकास कार्यो के नाम जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा था। जिस भ्रष्टाचार की गंगोत्री से आजम खां सहित पूरी सपा सीची जा रही थी। विगम 15 वर्षो में नगरीय निकाय के मूलभूत ढांचे की परिकल्पना तक नहीं की गई। भाजपा की सरकार बनने के साथ ही नगरों की स्वच्छ हरित पेयजल आपूर्ति, विद्युतापूर्ति, फुटपाथ, ट्राफिक सहित समस्त विश्वस्तरीय सुविधाओं का ब्लू प्रिंट तैयार हो चुका है जो आगामी दिनों में धरातल पर दिखेगा।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सपा सुप्रीमों जनता का मर्म समझ नहीं पा रहे है। सपा की गुण्डई, अराजकता, तुष्टिकरण, नौकरियों में धांधली, विकास के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार और सत्ता के दबाव में असहाय कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा को प्रचण्ड जनादेश मिला। सपा-बसपा तब भी अपनी नीतियों में बदलाव नहीं कर सकी और जनता ने चंद महीनों बाद ही निकाय चुनाव में फिर एकबार राजनीतिक कचरे को साफ कर दिया। गुण्डा, माफिया, अराजकता, तुष्टिरण की खातिर सामाजिक अन्याय यही राजनीतिक कूड़ा है और इसी पर झाडू फेरने का निश्चिय जनता ने कर लिया है।

Comments (0)

भाजपा राज में लड़कियों और महिलाओं का सड़कों पर चलना दूभर -राजेन्द्र चौधरी

Posted on 17 December 2017 by admin

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था को सुधारना भाजपा सरकार के वश में नहीं रह गया है। अपराधियों को जेल या प्रदेश से बाहर भेज देने के बड़े -बड़े दावों के बावजूद हालात यह है कि दिन दहाड़े अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और वारदातें करके बिना रोक टोक निकल जाते हैं। अभी कल ही वीआईपी क्षेत्र हजरतगंज में पूर्व भाजपा विधायक के बेटे की गोली मार कर हत्या कर दी गई और हमलावर फरार हो गए। चोरी, अपहरण और लूट की घटनाओं में बढ़ोतरी चिंताजनक है।
दरअसल 9 महीने के भाजपा शासन में प्रशासनिक तंत्र भी स्वतंत्र रूप से काम करने में असहाय साबित हो रहा हैं। आए दिन भाजपा के विधायक और सांसद अपनी मनमर्जी की कार्यवाही के लिए जिले के अधिकारियों पर दबाव डालते नज़र आते हैं। उनकी दबंगई को प्रोत्साहन मिलने से राज्य में शांन्ति व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। मुख्यमंत्री जी और डीजीपी के निर्देश और आदेश हवाई साबित हो रहे हैं।
भाजपा राज में लड़कियों और महिलाओं का सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। अधिकारी अपमानित और पीटे जा रहे हैं। व्यापारी लूटे जा रहे या उनसे रंगदारी वसूली जा रही है। थानों पर भाजपा नेता अपनी चलाते है। अधिकारी हतोत्साहित हैं और घुटन महसूस करते है। गरीब और कमजोर को कोई पूूछनेवाला नहीं है। भाजपा सरकार के पास एक ही काम है समाजवादी सरकार के कामों की जांच कराते रहना या बदले की भावना से विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित करना।
अपराध नियंत्रण के लिए श्री अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में यूपी 100 डायल की शानदार व्यवस्था की थी। पुलिस गश्त के लिए गाड़ियों और बाइकों की व्यवस्था की गई थी। महिलाओं को छेड़खानी से बचाने के लिए 1090 वूमने पावर लाइन बनी थी। भाजपा सरकार ने इन सभी को निष्क्रिय बना दिया। भाजपा सिर्फ अपनी विघटनकारी नीतियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं। जनता की भलाई का एक भी काम वह अब तक नहीं कर पाई है। हाॅ, जनहित में समाजवादी सरकार ने जो योजनाएं लागू की थीं उन्हें बंद करने में उसने तनिक भी देर नहीं की है। भाजपा को विकास से चिढ़ है और प्रदेश को आगे ले जाने का उसका कोई विजन नहीं है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here
-->









 Type in