Categorized | लखनऊ.

भाजपा राज में लड़कियों और महिलाओं का सड़कों पर चलना दूभर -राजेन्द्र चौधरी

Posted on 17 December 2017 by admin

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था को सुधारना भाजपा सरकार के वश में नहीं रह गया है। अपराधियों को जेल या प्रदेश से बाहर भेज देने के बड़े -बड़े दावों के बावजूद हालात यह है कि दिन दहाड़े अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और वारदातें करके बिना रोक टोक निकल जाते हैं। अभी कल ही वीआईपी क्षेत्र हजरतगंज में पूर्व भाजपा विधायक के बेटे की गोली मार कर हत्या कर दी गई और हमलावर फरार हो गए। चोरी, अपहरण और लूट की घटनाओं में बढ़ोतरी चिंताजनक है।
दरअसल 9 महीने के भाजपा शासन में प्रशासनिक तंत्र भी स्वतंत्र रूप से काम करने में असहाय साबित हो रहा हैं। आए दिन भाजपा के विधायक और सांसद अपनी मनमर्जी की कार्यवाही के लिए जिले के अधिकारियों पर दबाव डालते नज़र आते हैं। उनकी दबंगई को प्रोत्साहन मिलने से राज्य में शांन्ति व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। मुख्यमंत्री जी और डीजीपी के निर्देश और आदेश हवाई साबित हो रहे हैं।
भाजपा राज में लड़कियों और महिलाओं का सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। अधिकारी अपमानित और पीटे जा रहे हैं। व्यापारी लूटे जा रहे या उनसे रंगदारी वसूली जा रही है। थानों पर भाजपा नेता अपनी चलाते है। अधिकारी हतोत्साहित हैं और घुटन महसूस करते है। गरीब और कमजोर को कोई पूूछनेवाला नहीं है। भाजपा सरकार के पास एक ही काम है समाजवादी सरकार के कामों की जांच कराते रहना या बदले की भावना से विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित करना।
अपराध नियंत्रण के लिए श्री अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में यूपी 100 डायल की शानदार व्यवस्था की थी। पुलिस गश्त के लिए गाड़ियों और बाइकों की व्यवस्था की गई थी। महिलाओं को छेड़खानी से बचाने के लिए 1090 वूमने पावर लाइन बनी थी। भाजपा सरकार ने इन सभी को निष्क्रिय बना दिया। भाजपा सिर्फ अपनी विघटनकारी नीतियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं। जनता की भलाई का एक भी काम वह अब तक नहीं कर पाई है। हाॅ, जनहित में समाजवादी सरकार ने जो योजनाएं लागू की थीं उन्हें बंद करने में उसने तनिक भी देर नहीं की है। भाजपा को विकास से चिढ़ है और प्रदेश को आगे ले जाने का उसका कोई विजन नहीं है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in