Categorized | लखनऊ.

डा0 दिनेश शर्मा ने सौभाग्य योजना के तहत प्यारेपुर गांव में फ्री विद्युत कनेक्शन का किया शुभारम्भ

Posted on 17 December 2017 by admin

लखनऊ: दिनांक 17 दिसम्बर, 2017

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने आज यहां प्यारेपुर गांव में भारत सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना-सौभाग्य के तहत 20 लोगो को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन का प्रमाणपत्र प्रदान किया। प्रमाण पत्र पाने वालों मे सर्वश्री श्रीकान्त विश्वकर्मा, कल्लू, चमन, शफीक एवं प्रकाश आदि शामिल थे।dupty-cm-shri-dinesh-sharma-1
इस मौके पर डा0 शर्मा ने कहा कि सौभाग्य योजना भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना है जिसमे देश के ग्रमीण क्षेत्रो मे सभी अवशेष अविद्युतीकृत घरों मे विद्युत संयोजन दिये का प्राविधान है। इसमें गरीबों के लिए पूर्णतया निःशुल्क विद्युत संयोजन की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा अन्य लोगों के लिए 50 रुपये की 10 मासिक किश्त पर विद्युत कनेक्शन दिये जाने का प्राविधान किया गया है। इस योजना का लाभ देने के लिए गाँव-गाँव शिविर भी लगाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 18 अक्तूबर, 2018 तक देश के हर घर को कनेक्शन दिये जाने की योजना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवो के विकास के लिए सतत् प्रयासरत है। हर गांव में बिजली, नाली, खण्डजा, सडक एवं शौचालय बनाने की योजना है।
कार्यक्रम मे मुख्य अभियंता श्री अशोक कुमार, अधीक्षण अभियंता श्री रवि कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता श्री अनिल कुमार, उप खण्ड अधिकारी श्री विकास दीप, अवर अभियंता श्री नरेन्द्र मौर्य व गांव के प्रधान श्री संजय कुमार उपस्थित थे ।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in