भाजपा सरकार में जनता के धन की बरबादी नही होने पाऐगी - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 17 December 2017 by admin

वाराणसी/लखनऊ 17 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी ने आज कहा कि भाजपा सरकार में जनता के धन की वरवादी नहीं होने पायेगी। भाजपा अध्ययक्ष ने आशापुर रेलवे क्रासिंग के पास झुनझुनवाला फैक्ट्री के सामने वाराणसी-गाजीपुर के जर्जर हो चुके भाग के लिए सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।
डाॅ0 पाण्डेय ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की साथ ही साथ पुर्वांचल में केन्द्रीय योजनाओं की क्रमबद्ध जानकारी देते हुए रिंग रोड फेस 2, फुलवरिया फोरलेन, सीएसआर से बन रही सड़के, विद्युत आपूर्ति के लिए किये जा रहे प्रयास, नया जिसमें वरूणा नदी पर दनियाल पुर में नये पुल एवं अन्य कार्यो की जानकारी दी।साथ ही एनएचएआइ के अधिकारियों को हिदायत देते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि गुणवत्ता से किसी कीमत पर समझौता नहीं होना चाहिए।मेरा स्वभाव सरकार के धन के दुरूपयोग को रोकने के लिए जग जाहिर हो चुका है और आप लोगों को यह बताने में कोई हर्ज नहीं हैं कि अभी हाल ही में सीएसआर की बनी सड़कों को मानक के विपरीत निर्माण करने के कारण जेसीबी लगाकर उखाड़ने का काम हमारे कार्यकर्ताओं ने कर दिखाया था इसलिए आप सबके सामने जनता के बीच में यह बताने में में मुझे कोई संकोच नहीं हैं। डॉ0 पाण्डेय जी ने मरम्मत की यह योजना गुणवत्ता की दृष्टि से अगले बीस पच्चीस वर्ष तक कोई हिला नहीं सकता ऐसा विश्वास एनएचआई के अधिकारियों द्वारा हमें दिया गया है।
डाॅ0 पाण्डेय कहा कि टूटी सड़क के मरम्मत के लिए 2 करोड़ रुपए अवमुक्त हो चुके हैं।किमी 8.150 8.600 तक कुल 450 मीटर में सीमेन्ट कांक्रीट से सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन कार्य के साथ ही दोनो तरफ जल निकासी के लिए नाली का भी निर्माण तीन महीने के निर्धारित समय के भीतर कराया जाना है। उन्होंने कहा कि इस र्निमाण कार्य के पूरे होने के पश्चात् लम्बे अरसे से चली आ रही समस्या से यहां के लोंगो को निजात मिलेगी। उन्हांेन कहा कि केन्द्र की मोदी जी तथा प्रदेश की योगी जी की सरकारों का उद्देश्य आम जन के लिए सुविधा उपलब्ध कराना।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in