Archive | December 31st, 2017

बधाई संदेश-डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 31 December 2017 by admin

लखनऊ 31 दिसम्बर 2017, नव वर्ष पर बधाई देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी ने प्रदेश की जनता और देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं को नव वर्ष की पूर्व संध्या में बधाई देते हुए कहा कि नववर्ष हम सब के जीवन में सुख, समृद्धि और शान्ति लाए। विश्व बन्धुत्व के साथ सदभावना का विकास हो। देश के सर्वांगीण विकास में आप सभी का साथ हो। एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हो नववर्ष में आपके अंदर नव उमंग का स्वागत साकार हो। नूतन वर्ष में न्यू इण्डिया बने, भय भूख और भ्रष्टाचार से मुक्त हो इसमें पूरा समाज सहभागी बने।

Comments (0)

श्री अखिलेश यादव ने नव वर्ष 2018 का स्वागत करते हुए प्रदेशवासियों को नव वर्ष की बधाई दी

Posted on 31 December 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने नव वर्ष 2018 का स्वागत करते हुए प्रदेशवासियों को नव वर्ष की बधाई दी है और उनके सुख समृद्धि की कामना की है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी गांव, गरीब, किसान, नौजवान और अल्पसंख्यको की खुशहाली के लिए लगातार प्रतिबद्ध रही है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने भी वर्ष 2018 का स्वागत करते हुए कहा है कि नए वर्ष में नए संकल्प के साथ हमें दलितों, वंचितों की सेवा में तत्पर रहना है।

Comments (0)

नूतन वर्ष में नवीन छवि से चमकेगा उत्तर प्रदेश - राकेश त्रिपाठी

Posted on 31 December 2017 by admin

लखनऊ 31 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने वर्ष 2017 को उत्तर प्रदेश के लिए परिवर्तन का वर्ष बताया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि 2017 में उत्तर प्रदेश में ना केवल सत्ता का परिवर्तन हुआ बल्कि व्यवस्था में भी परिवर्तन दिखने लगा है। वर्ष 2017 की शुरूआत तत्कालीन सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी के परिवारिक झगडे के साथ हुई थी लेकिन वर्ष के अंत तक उत्तर प्रदेश में बदलाव की बयार बहते दिख रही है। गतवर्ष की शुरूआत में प्रदेश के तत्कालीन मुखिया अखिलेश यादव पारिवारिक अन्र्तद्वन्द में उलझे थे वहीं इस वर्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी वन टांगिया समुदाय के बीच उनकी सामाजिक-आर्थिक पारिवारिक स्थिति को सुदृढ़ करने का प्रयास करेंगें।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश में गत वर्ष सैंकडों साम्प्रदायिक दंगों की घटनाएं हुई थी वहीं इस वर्ष साम्प्रदायिक सौहार्द की नई मिसाल, कायम हुई है। कानून -व्यवस्था पिछले वर्ष की तुलना में काफी चुस्त-दुरूस्त हुई है। 895 पुलिस मुठभेडों में 26 दुर्दान्त अपराधी परलोक सिधार गए, 196 अपराधी घायल हुए, 2186 अभियुक्त जेल की सलाखों के पीछे पहुॅचें। सौ से अधिक आपराधिक तत्वों पर रासुका तामील हुआ। पिछले वर्ष की तुलना में पुलिस का मनोबल इस वर्ष कई गुना बढ गया है।
श्री त्रिपाठी ने कहा इस वर्ष किसानों की कर्जमाफी, गेहूॅ-धान की रिकार्ड खरीद, गन्ना मूल्य भुगतान सहित कई कल्याणकारी निर्णयों से किसान हर्षित हुआ है। आगामी वर्ष 2018 संभावनाओं से भरा हुआ है। उत्तर प्रदेश के छवि बदल रही है। इन्फ्रास्ट्रक्चर के स्तर पर पिछड़ा प्रदेश रोजगार सवालों से जूझ रहा था। आने वाले वर्ष में इन्वेस्टर्स समिट में ढाई लाख करोड़ के निवेश की आशा है जो रोजगार के प्रश्नों का सहज उत्तर प्रस्तुत करेगा। उत्तर प्रदेश स्वाभिमान से खड़ा होगा। पहली बार 24 जनवरी को ‘यूपी दिवस‘ मनाकर उत्तर प्रदेश अपने स्वार्णिम गौरवशाली अतीत को पुर्नस्थापित करेगा।

Comments (0)

प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने प्रदेशवासियों को नववर्ष पर खुशहाली के लिए दी शुभकामनाएं

Posted on 31 December 2017 by admin

लखनऊ 31 दिसम्बर , 2017

प्रदेश की महिला कल्याण कल्याण ,परिवार कल्याण ,मातृ-शिशु कल्याण,पर्यटन मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने नववर्ष के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को समृद्धि ,उन्नति और खुशहाली के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हम सब प्रदेशवासी नए वर्ष में विकास के नवीन लक्ष्यों की ओर बढ़ सकें ,हमारा प्रदेश एक स्वच्छ और विकसित प्रदेश के रूप में जाना जाए इसके लिए हम सब मिलकर प्रयास करेंगे। प्रो. जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी विकास और जनहित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी और सरकार का ये पूर्ण प्रयास होगा कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में उन्नति करे , विकास के उच्चतम आयामों को प्राप्त करे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here
-->









 Type in