Archive | December 2nd, 2017

बीजेपी के संकल्प पत्र को जनता ने स्वीकार किया - डाॅ0 चन्द्रमोहन

Posted on 02 December 2017 by admin

लखनऊ 02 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमों मायावती निकाय की जनता के जनादेश का अपमान कर रही है। प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन ने कहा कि अखिलेश यादव 2012 निकाय चुनाव परिणाम पर भी सवाल खड़ा कर रहे है। देश में तकनीकी का प्रयोग बढ रहा है। निकाय चुनाव में 14 नगर निगम, 596 पार्षद, 100 नगर पंचायत, 70 नगर पालिकाओं में भाजपा की एतिहासिक विजय से इतने घबराए और बौखलाए कि खुद को युवा रहनुमा कहलाने में गर्व करने वाले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चैबीस घंटे ट्विट करके आरोप लगाने में लगा दिये।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र में आस्था रखने वाली पार्टी है। हम चुनाव को लोक सम्पर्क का पर्व मानकर सहभागिता करते है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डाॅ0 दिनेश शर्मा सहित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा की और नगर विकास संकल्प पत्र जनता के मध्य रखा। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमों मायावती ने एक बार फिर नगरीय जनता से मुंह चुराया। सपा और बसपा के नेता चुनाव में अधिकृत प्रत्याशियों को चुनाव में खडा करने के बाद भी केन्द्र सरकार की लोकप्रियता से घबरा कर पहले खुद प्रचार में नहीं गए अब ईवीएम राग अलाप रहे है। उनके पास शहर की सम्मानित जनता के सामने कहने के लिए कुछ था ही नहीं।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन ने सपा और बसपा के नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि वह चुनाव परिणाम का सम्पूर्ण विश्लेषण कर हर जगह भाजपा की ही बढत मिलेगी सम्मानीय जनता ने 2014 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव में एक बार फिर से जातीय राजनीति करने वालों को सबक सिखाया है। प्रदेश में विपक्ष की पार्टियांें को जमीनी हकीकत को समझना चाहिए।

Comments (0)

जनहित के मुद्दों से आम जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा हो हल्ला मचा रही है

Posted on 02 December 2017 by admin

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में 73 सीटें और विधानसभा चुनाव में 403 में 325 सीटें जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी नगर निगम, नगर पालिका परिषद चेयरमैन, नगर पंचायत चेयरमैन में कुल 652 सीटों में मात्र 184 जीती है, जो जीत का मात्र 27 प्रतिशत है जो पासिंग मार्क 33 प्रतिशत से भी कम है, फिर यह हो हल्ला क्यों?
कंाग्रेस विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने आज जारी बयान में कहा कि ईवीएम मशीन से हुए निर्वाचन में नगर निगम के कुल 16 पदों में भाजपा 14 जीती और 2 हारी है जबकि बैलेट पेपर से हुए निर्वाचन में अधिकांश सीटों पर भाजपा हारी है।
श्री सिंह ने कहा कि चुनाव नतीजे खुद ब खुद बयां कर रहे हैं कि नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का जनाधार खिसका है और कांग्रेस का वोट प्रतिशत पहले की अपेक्षा काफी बढ़ा है। आम जनता में भाजपा अपनी लोकप्रियता खोती जा रही है। सच्चाई तो यह है कि जनहित के मुद्दों से आम जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा हो हल्ला मचा रही है।

Comments (0)

श्री राहुल गांधी जी को अध्यक्ष बनाये जाने हेतु प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया

Posted on 02 December 2017 by admin

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया में आज उ0प्र0 कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के प्रदेश चुनाव अधिकारी श्री किशोर उपाध्याय पूर्व मंत्री उत्तराखण्ड के समक्ष प्रदेश कांग्रेस के संरक्षक श्री रामकृष्ण द्विवेदी पूर्व मंत्री के नेतृत्व में श्री राहुल गांधी जी के नाम का नामांकन प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। नामांकन प्रस्ताव में प्रमुख रूप से श्री द्विवेदी के अलावा पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर, पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेंहदी, पूर्व विधायक श्री अम्बिका सिंह, पूर्व विधायक श्री राम जियावन आदि शामिल रहे।
श्री हैदर ने बताया कि इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी श्री सतीश अजमानी पूर्व विधायक, उपाध्यक्ष सुश्री अनुसुइया शर्मा, महामंत्री एवं प्रवक्ता श्री सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, प्रवक्ता श्री अमरनाथ अग्रवाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
प्रवक्ता ने बताया कि ज्ञातव्य है कि प्रदेश कांग्रेस सदस्यों ने पूर्व में ही श्री राहुल गांधी जी को अध्यक्ष बनाये जाने हेतु प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया था।

Comments (0)

बसपा द्वारा ईवीएम के दुपर्योग का आरोप महज दुष्पचार - डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 02 December 2017 by admin

जनता ने इन्हें मत पत्रों द्वारा चुनावों में भी जबाब दिया है
-पुनः 2019 में श्रेष्ठभारत के र्निमाण के लिए प्रदेश की जनता पूरी ताकत से समर्थन देकर मोदी जो को मजबूती प्रदान करेगी
लखनऊ 02 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बसपा सुप्रीमों सुश्री मायावती तथा सपा द्वारा नगर निकाय चुनाव में ईवीएम मशीन और सरकारी मशीनरी के दुर्पयोग को लेकर लगाए गए आरोपों को सिरे से खरिज करते हुए कहा सपा, बसपा व कांग्रेस तीनों दल अपनी हार की हताशा को छिपाने के लिए इस तरह के दुष्प्रचार कर रहे है जो पूरी तरह तथ्य हीन है तथा उत्तर प्रदेश की जनता को भ्रमित करने का एक असफल प्रयास है। जाति-पांति की राजनीति का सफाया हुआ है। मतपत्रांे द्वारा हुए चुनाव परिणामों ने भी इन्हें जबाब दिया है।
डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि इसी ईवीएम मशीन के सहारे बसपा के प्रत्याशियों ने अलीगढ और मेरठ के महापौर पद का का चुनाव जीता है और इसी ईवीएम मशीन के सहारे 2007 में सुश्री मायावती के दल को प्रदेश में पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ था तथा इसी ईवीएम मशीनों ने 2012 में श्रीमान अखिलेश यादव पूर्ण बहुमत से मुख्यमंत्री पद सौंपा था।
डाॅ0 पाण्डेय ने कहा कि सरकारी मशीनरी का दुपर्योग सपा-बसपा व कांग्रेस की कार्यशैली का हिस्सा रहा है जो जग जाहिर है। उन्होंने कहा इन दलों के थोथे आरोपो का जबाब प्रदेश की सम्मानित जनता ने निकाय चुनाव परिणामों में बता दिया है। उन्होंने कहा कि 2019 में पुनः प्रदेश की सम्मानित जनता आदरणीय नरेन्द्र मोदी को सबके साथ तथा सबके विकास के संकल्प को पूरा करने के लिए तथा श्रेष्ठ भारत के र्निमाण के लिए पूरी ताकत से भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करेगी और इन थोथे आरोपों का जबाब देने का काम करेगी।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम

Posted on 02 December 2017 by admin

लखनऊ 02 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज अपरान्ह 3ः10 बजे चैधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ से इन्दिरागांधी एयरपोर्ट नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगें। रात्रि विश्राम नई दिल्ली करेंगे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here
-->









 Type in