Categorized | लखनऊ.

श्री राहुल गांधी जी को अध्यक्ष बनाये जाने हेतु प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया

Posted on 02 December 2017 by admin

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया में आज उ0प्र0 कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के प्रदेश चुनाव अधिकारी श्री किशोर उपाध्याय पूर्व मंत्री उत्तराखण्ड के समक्ष प्रदेश कांग्रेस के संरक्षक श्री रामकृष्ण द्विवेदी पूर्व मंत्री के नेतृत्व में श्री राहुल गांधी जी के नाम का नामांकन प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। नामांकन प्रस्ताव में प्रमुख रूप से श्री द्विवेदी के अलावा पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर, पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेंहदी, पूर्व विधायक श्री अम्बिका सिंह, पूर्व विधायक श्री राम जियावन आदि शामिल रहे।
श्री हैदर ने बताया कि इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी श्री सतीश अजमानी पूर्व विधायक, उपाध्यक्ष सुश्री अनुसुइया शर्मा, महामंत्री एवं प्रवक्ता श्री सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, प्रवक्ता श्री अमरनाथ अग्रवाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
प्रवक्ता ने बताया कि ज्ञातव्य है कि प्रदेश कांग्रेस सदस्यों ने पूर्व में ही श्री राहुल गांधी जी को अध्यक्ष बनाये जाने हेतु प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया था।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in