Archive | December 26th, 2017

गाजियाबाद के भाजपा महानगर अध्यक्ष दायित्वमुक्त

Posted on 26 December 2017 by admin

लखनऊ 26 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्रनाथ पाण्डेय के निर्देश पर गाजियाबाद के भाजपा महानगर अध्यक्ष को दायित्वमुक्त किया गया है।
प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने गाजियाबाद के ताजा घटनाक्रम के चलते गाजियाबाद महानगर के भाजपा अध्यक्ष अजय शर्मा को पदमुक्त किया।
श्री सोनकर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय द्वारा वर्तमान में गाजियाबाद महानगर महामंत्री श्री मान सिंह गोस्वामी को गाजियाबाद महानगर का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Comments (0)

फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर जानकीपुरम प्रथम की आरक्षित सीट पर चुनाव लड़ने वाली पार्षद प्रत्याशी के खिलाफ अभी तक FIR क्यों नहीं – आम आदमी पार्टी

Posted on 26 December 2017 by admin

जानकीपुरम प्रथम की पार्षद प्रत्याशी शीबा चाँद सिद्दीकी के खिलाफ हो FIR – एस. पी. बागी

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव 2017 में जानकीपुरम प्रथम वार्ड न.16 से पिछड़ी जाति महिला के लिए अरक्षित सीट पर सामान्य वर्ग की प्रत्याशी शीबा चाँद सिद्दीकी ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर चुनाव लड़ा जिसे लखनऊ के जिलाधिकारी द्वारा रद्द कर दिया गया |

“आप” लखनऊ के जिला सचिव एस.पी. बागी ने कहा कि जब आम आदमी पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाने पर मुकदमा दायर हो सकता है, जब फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाले की नौकरी जाने के साथ ही उस पर FIR की जाती है तो इस तरह के मामलों में सिर्फ चुनाव रद्द करने की कार्यवाही क्यों की जाती है ? उन्होंने कहा की चुनाव आयोग को तत्काल इस मामले को संज्ञान में लेकर शीबा चाँद सिद्दीकी के खिलाफ FIR दर्ज कर दंडात्मक कार्यवाई कर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए |

Comments (0)

अग्नि पीड़ितो को लायन्स क्लब ने बांटी राहत सामग्री

Posted on 26 December 2017 by admin

लखनऊ,26 दिसम्बर। लायन्स क्लब राजधानी अनिन्द की ओर से अग्नि पीड़ितों के बीच 109 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई है। इसमें चावल, कंबल, नमक के पैकेट,बाल्टी, प्लास्टिक, कपड़े आदि महत्वपूर्ण सामान शामिल हैं।
img-20171225-wa0047लायंस क्लब के डिस्ट्रिक गर्वनर का पद संभाल रहे अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित मानव की सेवा हमारी क्लब का परम लक्ष्य है। इसी उद्देश्य से अग्नि पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। कुछ दिन पूर्व मवैया क्रसिंग के किनारे रहने वाले झुग्गी झोपड़ी पर अचानक आग लगने से वहां बने घर एवं उसमें रखे सामान जल कर राख हो गए थे। इस अवसर पर अशोक गौतम, डा. दिलीप अग्निहोत्री समेत अनेक लोग उपास्थित थे।

Comments (0)

मा0 अटल बिहारी बाजपेयी जी के 93वें जन्मदिवस पर कम्बल वितरण

Posted on 26 December 2017 by admin

26194557_1969800753345252_158941830_oलखनऊ 26 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के मंत्री नरेन्द्र सोनकर के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्वेय अटल बिहारी बाजपेयी जी के 93वें जन्मदिन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, तहरी भोज एंव कम्बल वितरण का आयोजन किया गया। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पार्क चैथी गली निशातगंज में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, महापौर संयुक्ता भाटिया, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधीर एस. हलवासिया, आयोजक नेरन्द्र सोनकर ने अटल जी के जन्मदिन पर गरीबों को कम्बल वितरित किया। उक्त नेताओं ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी दीर्घायु हो हम सभी की ईश्वर से प्रार्थना है। सत्ता पक्ष ही नहीं विपक्ष के भी नेता उनका सम्मान करते है। उनके कार्यकाल के दौरान प्रारम्भ हुए विकास कार्य आज नील का पत्थर साबित हुए हैं। कार्यक्रम में नम्रता पाठक, के.के जायसवाल, अवधेश गुप्ता छोटू, के.सी जैन, अवध किशोर त्रिपाठी, खुर्शीद आलम, मोहम्मद रिजवान, अवधेश शुक्ला आदि सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments (0)

उ0प्र0 में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गयी हैं

Posted on 26 December 2017 by admin

प्रदेश सरकार ने बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में हुई सैंकड़ों बच्चों की दुःखद मौत से सबक नहीं लिया जिसका नतीजा यह हुआ कि फर्रूखाबाद, वाराणसी सहित विभिन्न जनपदों में समुचित इलाज न मिलने से असमय बच्चों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। ताजा मामला जनपद उन्नाव का है जहां टार्च की रोशनी में आंखों का आपरेशन किया गया है। यह योगी सरकार के लिए बेहद शर्मनाक है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने आज जारी बयान में कहा कि एक तरफ जहां प्रदेश की योगी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतरी का दावा करती है वहीं उन्नाव के नवाबगंज सीएचसी में टार्च की रोशनी में 32 मरीजों के आंख के आपरेशन किये जा रहे हैं। इन मरीजों की आंखों के साथ जिस तरह खिलवाड़ किया गया है वह प्रदेश सरकार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था एवं सरकार की आम जनता के प्रति संवेदनहीनता को दर्शाता है।
श्री सिंह ने कहा कि नर्सों की भर्ती में जिस प्रकार धांधली और भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है उससे सरकार की पोल खुल गयी है। सबका साथ और सबका विकास कहने वाली एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ खोखला नारा देने वाली भाजपा सरकार किस कदर भ्रष्टाचार में लिप्त है, यह नर्सों की भर्ती में हुए भ्रष्टाचार से स्पष्ट हो गया है। प्रदेश सरकार नर्सों की भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मामले को सार्वजनिक करे और विभागीय मंत्री सहित सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करे।

Comments (0)

133वां स्थापना दिवस

Posted on 26 December 2017 by admin

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 133वां स्थापना दिवस आगामी दिनांक 28दिसम्बर 2017 को पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी, सांसद की अध्यक्षता में स्थापना दिवस समरोह मनाया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि विदित ही है कि भारत को उपनिवेशवाद से निजात दिलाने एवं धर्म/जाति/प्रान्तीयता की भावना से ऊपर उठकर भारतीयोें में एक राष्ट्रव्यापी आन्दोलन जागृत करने के उद्देश्य से 28 दिसम्बर 1885 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई थी। कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास के संदर्भ में नई पीढ़ी को अवगत कराया जाना वर्तमान राजनीतिक परिवेश में आवश्यक है।
श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी ने कांग्रेस स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में वृहद स्तर पर मनाये जाने का निर्णय लिया है जिसके तहत जिला/शहर स्तर पर कांग्रेस स्थापना दिवस समारोह का आयोजित किया जायेगा और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, उनके परिजनों तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं/कार्यकर्ताओं को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों, सिद्धान्तों के प्रति सम्बद्धता संगठन निष्ठा व विश्वास की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।

Comments (0)

गेहूं खरीद के बाद अब धान खरीद में भी योगी सरकार ने बनाया रिकार्ड, खरीद में लापरवाही से अधिकारियों पर कार्रवाई - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 26 December 2017 by admin

लखनऊ 26 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि प्रदेश सरकार किसानों की आय दुगुनी करने की दिशा में ऐतिहासिक काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि गेहूं की रिकार्ड खरीद होने के बाद अब धान खरीद की दिशा में सरकार रिकार्ड खरीद की तरफ बढ रही है, पिछले सालों की तुलना में अब तक इस साल चार गुना से ज्यादा धान की खरीद की जा चुकी है। पिछले वर्ष 6,75 लाख मीट्रिक टन धान खरीद गई थी वहीं इस वर्ष अब तक 23.88 लाख मीट्रिक टन धान खरीद की जा चुकी है। धान खरीद के बाद फसल की कीमत आरटीजीएस के जरिए सीधे किसानों के खाते में जमा की जा रही है। धान खरीद की इस कामयाबी के लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंमत्री जी न सिर्फ धान खरीद के अभियान को लगातार गति दे रहे हैं बल्कि इस बात की समीक्षा भी कर रहे हैं कि किन जिलों के अधिकारी धान खरीद को लेकर उत्साह दिखा रहे हैं और किन जिलों के अधिकारी उदासीन व लापरवाह हैं। इस समीक्षा के आधार पर ही अब तक 18 अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है जबकि 22 कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो चुकी है। इसी तरह 574 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दी जा चुकी है जबकि तमाम कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है। अनाधिकृत, फर्जी धान खरीद करने पर राइस मिलर्स समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। धान खरीद सरकार की प्राथमिकता है और इसमें लापरवाही करने वाले अधिकारी कतई बख्शे नहीं जाएंगे।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री की अगुवाई में सरकार ने पिछले वर्षों की तुलना में इस साल पांच गुना से ज्यादा की गेहूं खरीद कर किसान भाइयों का तत्काल भुगतान कराया था। इसी तरह धान खरीद को लेकर समय रहते धान खरीद क्रय केंद्र खोलने का अभियान शुरू कर दिया गया था। इसी का परिणाम है कि अब तक 993.378 करोड़ रूपए सीधे किसानों के खाते में जमा किए जा चुके हैं। किसानों की आय दुगुनी करने की दिशा में ये एक अहम और बड़ा फैसला है। पिछले वर्ष पिछली सरकार में किसान भाइयों की धान खरीद के एवज में महज 3707.61 करोड़ रूपए का भुगतान हुआ था। खास बात ये है कि धान खरीद के एवज में जहां पिछली सरकार में पिछले साल दो लाख 83 हजार 285 किसानों के बीच कुल 3707.61 करोड़ रूपए बांटे गए थे, वहीं योगी जी की सरकार में 72 हजार 716 किसानों के बीच ही अब तक 993.378 रूपए वितरित किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री जी का सपना है कि किसानों की आय जल्द दोगुनी की जा सके, प्रदेश सरकार इसी दिशा में तेजी से काम कर रही है।

Comments (0)

विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आहूत करेंगे

Posted on 26 December 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने बताया है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जनवरी के दूसरे सप्ताह में विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आहूत करेंगे। इस बैठक में लोकसभा के लिए होने वाले उपचुनावों में मतदान ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से कराने पर विचार किया जाएगा। 26-12-a
आज यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के साथ हुई बैठक में लोकसभा के होने वाले उपचुनावों-गोरखपुर और फूलपुर में ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर से मतदान कराने पर चर्चा की गई। बैठक में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव के सम्बंध में जनता के मन में विश्वास होना चाहिए। ईवीएम पर तमाम शंकाए हैं। अतः अब बैलेट पेपर से मतदान होना चाहिए। आज की बैठक में सर्वश्री बलराम यादव, नरेश उत्तम पटेल, राजेन्द्र चौधरी एवं श्री एसआरएस यादव ने विचार विमर्श में भाग लिया।
लोकतंत्र में स्वस्थ परम्पराओं और विश्वसनीय व पारदर्शी व्यवस्था से ही जनता का भरोसा अर्जित होता है। ईवीएम मशीनों से जनता का विश्वास खण्डित हुआ है। चुनावों में कई जगह ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की शिकायतें आती रही है। मतदान में कुल मतदाता संख्या और पड़े हुए मतों में अंतर की भी शिकायतें मिलीं। यह स्थिति जनतंत्र के लिए खतरे का संकेत है।
समाजवादी पार्टी मानती है कि आज देश में जिस एकाधिकारी राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है वह लोकतंत्र के लिए स्वस्थ लक्षण नहीं है। इस संबंध में विपक्ष के बीच साझा विचार होना समय की आवश्यकता है। श्री अखिलेश यादव ने इसीलिए विपक्ष के साथ निश्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान के लिए बैलेट पेपर की मांग को बल देने की दिशा में कदम बढ़ाया।

Comments (0)

विधान सभा अध्य्क्ष ह्रदय नारायण दीक्षित जी ने वस्त्रो से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Posted on 26 December 2017 by admin

vastraविधान सभा अध्य्क्ष ह्रदय नारायण दीक्षित जी ने वस्त्रो से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया !साथ ही मेयर श्रीमती सयुक्ता भाटिया ने कम्बल, वस्त्र आदि का वितरण ॐ शिव शक्ति पीठ शनि देव मंदिर एब्लॉक इंदिरा नगर लखनऊ में किया।भगवा शाल ,कम्बल ,वस्त्र का वितरण किया गया!

25लखनऊ दिनांक २५/२६ दिसंबर २०१७ !आज पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 93 वी वर्षगाँठ के अवसर पर विधान सभा अध्य्क्ष ह्रदय नारायण दीक्षित जी ने वस्त्रो से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया !साथ ही मेयर श्रीमती सयुक्ता भाटिया ने कम्बल, वस्त्र आदि का वितरण ॐ शिव शक्ति पीठ शनि देव मंदिर एब्लॉक इंदिरा नगर लखनऊ में किया। कार्यक्रम संयोजक भाजपा प्रवक्ता एवं पार्षद दिलीप श्रीवास्तव ने बताया की अटल जी के जल्द ठीक होने के लिए सुन्दर कांड का पाठ एवं 93 दीपक जलाये गए ,93 किलो बूंदी का भोग भी लगाया गया !भगवा शाल ,कम्बल ,वस्त्र का वितरण किया गया !

Comments (0)

प्रवासी पक्षियों के वास स्थल एवं पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने हेतु प्रदेश के प्रत्येक जनपद में एक-एक वेटलैण्ड आवश्यकतानुसार स्थापित कराने हेतु सिंचाई, वन एवं भूमि संरक्षण विभाग के अनुभवी अधिकारियों की गठित की जाये एक टीम: मुख्य सचिव

Posted on 26 December 2017 by admin

गठित टीम द्वारा स्थानीय आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए आगामी
वित्तीय वर्ष-2018-19 के लिये भारत सरकार को स्वीकृत हेतु लगभग
100 करोड़ रू0 का वेटलैण्ड का प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत किया जाये: राजीव कुमार

कीटनाशक दवाओं के छिड़काव से वेटलैण्ट के बचाव हेतु आवश्यकतानुसार
गोष्ठियाँ कराकर अथवा आवश्यक सूचनाओं के बोर्ड लगाकर
आम नागरिकों को आवश्यक जानकारियाँ उपलब्ध कराई जायें: मुख्य सचिव

लखनऊ: 26 दिसम्बर, 2017

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार ने निर्देश दिये हैं कि प्रवासी पक्षियों के वास स्थल एवं पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने हेतु प्रदेश के प्रत्येक जनपद में एक-एक वेटलैण्ड आवश्यकतानुसार स्थापित कराने हेतु सिंचाई, वन एवं भूमि संरक्षण विभाग के अनुभवी अधिकारियों की एक टीम गठित की जाये। उन्होंने कहा कि गठित टीम द्वारा स्थानीय आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए आगामी वित्तीय वर्ष-2018-19 के लिये भारत सरकार को स्वीकृत हेतु लगभग 100 करोड़ रू0 का वेटलैण्ड का प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत किया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि आम नागरिकों को वेटलैण्ड स्थापित होने से प्राप्त होने वाली सुविधाओं एवं पर्यावरण तथा जल संरक्षण हेतु जागरूक कराया जाये।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में राज्य स्तरीय वेटलैण्ड स्टीयरिंग कमेटी की 11वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि सिंचाई, वन एवं भूमि संरक्षण विभाग के अनुभवी अधिकारियों की गठित टीम द्वारा तैयार किये गये परियोजनाओं का विस्तृत विवरण आगमी 02 माह में बैठक आयोजित कर प्रस्तुत की जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि वेटलैण्ड स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में पंचायती राज, राजस्व सहित अन्य सम्बंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को विशेष आमंत्री के रूप में अवश्य आमंत्रित किया जाये।
श्री राजीव कुमार ने यह भी निर्देश दिये हैं कि कीटनाशक दवाओं के छिड़काव एवं प्रदूषण से वेटलैण्ड को बचाने हेतु आवश्यकतानुसार गोष्ठियाँ कराकर अथवा आवश्यक सूचनाओं के बोर्ड लगाकर आम नागरिकों को आवश्यक जानकारियाँ उपलब्ध कराई जायें, ताकि प्रवासी पक्षियों को किसी प्रकार का नुकसान न होने पाये।
बैठक में सचिव वन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here
-->









 Type in