Categorized | लखनऊ.

गेहूं खरीद के बाद अब धान खरीद में भी योगी सरकार ने बनाया रिकार्ड, खरीद में लापरवाही से अधिकारियों पर कार्रवाई - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 26 December 2017 by admin

लखनऊ 26 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि प्रदेश सरकार किसानों की आय दुगुनी करने की दिशा में ऐतिहासिक काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि गेहूं की रिकार्ड खरीद होने के बाद अब धान खरीद की दिशा में सरकार रिकार्ड खरीद की तरफ बढ रही है, पिछले सालों की तुलना में अब तक इस साल चार गुना से ज्यादा धान की खरीद की जा चुकी है। पिछले वर्ष 6,75 लाख मीट्रिक टन धान खरीद गई थी वहीं इस वर्ष अब तक 23.88 लाख मीट्रिक टन धान खरीद की जा चुकी है। धान खरीद के बाद फसल की कीमत आरटीजीएस के जरिए सीधे किसानों के खाते में जमा की जा रही है। धान खरीद की इस कामयाबी के लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंमत्री जी न सिर्फ धान खरीद के अभियान को लगातार गति दे रहे हैं बल्कि इस बात की समीक्षा भी कर रहे हैं कि किन जिलों के अधिकारी धान खरीद को लेकर उत्साह दिखा रहे हैं और किन जिलों के अधिकारी उदासीन व लापरवाह हैं। इस समीक्षा के आधार पर ही अब तक 18 अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है जबकि 22 कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो चुकी है। इसी तरह 574 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दी जा चुकी है जबकि तमाम कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है। अनाधिकृत, फर्जी धान खरीद करने पर राइस मिलर्स समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। धान खरीद सरकार की प्राथमिकता है और इसमें लापरवाही करने वाले अधिकारी कतई बख्शे नहीं जाएंगे।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री की अगुवाई में सरकार ने पिछले वर्षों की तुलना में इस साल पांच गुना से ज्यादा की गेहूं खरीद कर किसान भाइयों का तत्काल भुगतान कराया था। इसी तरह धान खरीद को लेकर समय रहते धान खरीद क्रय केंद्र खोलने का अभियान शुरू कर दिया गया था। इसी का परिणाम है कि अब तक 993.378 करोड़ रूपए सीधे किसानों के खाते में जमा किए जा चुके हैं। किसानों की आय दुगुनी करने की दिशा में ये एक अहम और बड़ा फैसला है। पिछले वर्ष पिछली सरकार में किसान भाइयों की धान खरीद के एवज में महज 3707.61 करोड़ रूपए का भुगतान हुआ था। खास बात ये है कि धान खरीद के एवज में जहां पिछली सरकार में पिछले साल दो लाख 83 हजार 285 किसानों के बीच कुल 3707.61 करोड़ रूपए बांटे गए थे, वहीं योगी जी की सरकार में 72 हजार 716 किसानों के बीच ही अब तक 993.378 रूपए वितरित किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री जी का सपना है कि किसानों की आय जल्द दोगुनी की जा सके, प्रदेश सरकार इसी दिशा में तेजी से काम कर रही है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in