Categorized | लखनऊ.

विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आहूत करेंगे

Posted on 26 December 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने बताया है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जनवरी के दूसरे सप्ताह में विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आहूत करेंगे। इस बैठक में लोकसभा के लिए होने वाले उपचुनावों में मतदान ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से कराने पर विचार किया जाएगा। 26-12-a
आज यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के साथ हुई बैठक में लोकसभा के होने वाले उपचुनावों-गोरखपुर और फूलपुर में ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर से मतदान कराने पर चर्चा की गई। बैठक में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव के सम्बंध में जनता के मन में विश्वास होना चाहिए। ईवीएम पर तमाम शंकाए हैं। अतः अब बैलेट पेपर से मतदान होना चाहिए। आज की बैठक में सर्वश्री बलराम यादव, नरेश उत्तम पटेल, राजेन्द्र चौधरी एवं श्री एसआरएस यादव ने विचार विमर्श में भाग लिया।
लोकतंत्र में स्वस्थ परम्पराओं और विश्वसनीय व पारदर्शी व्यवस्था से ही जनता का भरोसा अर्जित होता है। ईवीएम मशीनों से जनता का विश्वास खण्डित हुआ है। चुनावों में कई जगह ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी की शिकायतें आती रही है। मतदान में कुल मतदाता संख्या और पड़े हुए मतों में अंतर की भी शिकायतें मिलीं। यह स्थिति जनतंत्र के लिए खतरे का संकेत है।
समाजवादी पार्टी मानती है कि आज देश में जिस एकाधिकारी राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है वह लोकतंत्र के लिए स्वस्थ लक्षण नहीं है। इस संबंध में विपक्ष के बीच साझा विचार होना समय की आवश्यकता है। श्री अखिलेश यादव ने इसीलिए विपक्ष के साथ निश्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान के लिए बैलेट पेपर की मांग को बल देने की दिशा में कदम बढ़ाया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in