Categorized | लखनऊ.

फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर जानकीपुरम प्रथम की आरक्षित सीट पर चुनाव लड़ने वाली पार्षद प्रत्याशी के खिलाफ अभी तक FIR क्यों नहीं – आम आदमी पार्टी

Posted on 26 December 2017 by admin

जानकीपुरम प्रथम की पार्षद प्रत्याशी शीबा चाँद सिद्दीकी के खिलाफ हो FIR – एस. पी. बागी

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव 2017 में जानकीपुरम प्रथम वार्ड न.16 से पिछड़ी जाति महिला के लिए अरक्षित सीट पर सामान्य वर्ग की प्रत्याशी शीबा चाँद सिद्दीकी ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर चुनाव लड़ा जिसे लखनऊ के जिलाधिकारी द्वारा रद्द कर दिया गया |

“आप” लखनऊ के जिला सचिव एस.पी. बागी ने कहा कि जब आम आदमी पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाने पर मुकदमा दायर हो सकता है, जब फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाले की नौकरी जाने के साथ ही उस पर FIR की जाती है तो इस तरह के मामलों में सिर्फ चुनाव रद्द करने की कार्यवाही क्यों की जाती है ? उन्होंने कहा की चुनाव आयोग को तत्काल इस मामले को संज्ञान में लेकर शीबा चाँद सिद्दीकी के खिलाफ FIR दर्ज कर दंडात्मक कार्यवाई कर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए |

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in