भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कार्यकर्ताओंसे किया सीधा संवाद

Posted on 17 December 2017 by admin

वाराणसी/लखनऊ 17 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी े प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडे अपने दो दिवसीय प्रवास पर चंदौली और वाराणसी में विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए और इस अवसर पर उन्होंने वाराणसी सर्किट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। डाॅ0 पाण्डेय ने कार्यकार्तओं एवं भाजपा पदाधिकारियों की समस्याओं को सुना तथा उनके निराकरण का आश्वासन भी दिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बातचीत में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अन्य दलों के कार्यकर्ताओं की अपेक्षा अत्यंत जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए जाना जाता है। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के दायित्व के साथ राष्ट्रवाद की भावना का भाव अपने अंदर रखता है। हम कार्यकर्ता राजनीति स्वयं के लिए नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए करते हैं, यही हमारा मूल संस्कार है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश के जितने भी विकास कार्य चल रहे हैं उन सब विकास कार्यों पर निगाह रखने की आवश्यकता है। जिससे एक गुणवत्तायुक्त व्यवस्था जनता को इस सरकार के माध्यम से मिल सके इसमें भाजपा का कार्यकर्ता एक बड़ी भूमिका निभा सकता है।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रकाश दुबे, जिला महामंत्री उमेश दत्त पाठक, जिला उपाध्यक्ष जय नाथ मिश्रा, भाजपा पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडे, रमेश मिश्रा, डॉक्टर अशोक राय, चंद्र शेखर उपाध्याय, राकेश पांडे एवं क्षेत्रीय प्रवक्ता संजय भारद्वाज रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in