Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में योगी सरकार में रोजगार की भरमार - डाॅ0 मनोज मिश्र

Posted on 24 December 2017 by admin

लखनऊ 24 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी कहा कि आगामी वर्ष में 4 लाख सरकारी नौकरियों से युवाओं की बेरोजगारी दूर करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है योगी सरकार। प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने कहा कि सरकारी नौकरियों के साथ ही प्रदेश में 5 लाख करोड़ के निवेश के साथ ही 20 लाख युवाओं को नौकरी मिलेगी। 50 लाख से अधिक युवा कौशल विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वालम्बी बनाए जाएंगे।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के पहले साल ऐजेन्डे में किसान थे, ऋण माफी, गन्ना भुगतान, गेंहूूं की रिकार्ड खरीद, धान की खरीद के साथ ही किसान की आय दोगुनी करने के लिए की सफल शुरूवात हुई जो आगे बढकर किसानों की खुशहाली का मार्ग प्रशस्त होगा। डाॅ0 मनोज मिश्र ने कहा कि योगी सरकार 2018 को युवा वर्ष के रूप में मनाकर युवा को रोजगार व प्रशिक्षण द्वारा स्वालम्बी बनाने के संकल्प के साथ बढी है।
डाॅ0 मनोज मिश्र ने कहा कि विगत डेढ दशक से प्रदेश के युवाओं के साथ छल हो रहा था। प्रतिभागी परीक्षाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ रही थी। लेकिन अब सरकार बदली है तो तंत्र भी भ्रष्टाचार मुक्त होकर काम कर रहा है। किसी भी नौकरी में अब एक रूपये के भ्रष्टाचार की हिम्मत नहीं कर सकता है। जो भी भ्रष्टाचार करेगा वह जेल जाएगें और युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी मिलेगी। 4 लाख सरकारी नौकरी के अवसर व कौशल विकास के माध्यम से 50 लाख से अधिक युवाओं को स्वालम्बी बनाकर योगी सरकार लोक कल्याण और प्रदेश से बेरोजगारी और बेरोजगारी के कारण पलायन को पूरी तरह रोकेगी। वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट भी बेरोजगारी दूर करने में कारगर होगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in