Categorized | लखनऊ.

विकास में क्रांति का वाहक बनेंगी यूपी की सडकें - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 29 December 2017 by admin

लखनऊ 29 दिसम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी हर हाल में प्रदेश की सडकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने को प्रतिबद्ध हैं। प्रदेश में सडकों को गड्ढा मुक्त करने की सीमा तय करना और इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करना मुख्यमंत्री के संकल्प को ही साबित करता है। गड्ढा मुक्त सडकों का स्वयं परीक्षण करने और गडबड¬़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई करने की घोषणा करके मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी ने अधिकारियों को अपनी प्राथमिकता से अवगत करा दिया है।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी और उप मुख्यमंत्री आदरणीय श्री केशव मौर्य जी के नेतत्व में प्रदेश की सडकों के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहा है। केंद्र में आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतत्व में चल रही भाजपा सरकार ने भी यूपी में सडकों के लिए अपना खजाना खोल दिया है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी और केंद्रीय सडक और राजमार्ग परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के बीच दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यूपी की सडकों को संवारने और विकास के लिए एक लाख करोड रुपए के प्रोजेक्ट पर सहमति बनी है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि इतना ही नहीं प्रदेश के कुल 73 मार्गों को नेशनल हाइवे में तब्दील किया जाएगा। किसानों की सहूलियतों को अपनी प्राथमिकता में रखने वाली भाजपा सरकार ने ग्रामीण सडकों के लिए भी अभूतपूर्व निर्णय लिए हैं। अभी तक प्रदेश में ग्रामीण सडकें आठ वर्ष की समय सीमा पूरा होने के बाद ही दोबारा बन सकती थीं लेकिन प्रदेश सरकार ने यह सीमा आठ से घटाकर पांच वर्ष कर दी है। इससे ग्रामीण सडकों के जीर्णोद्धार का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी को यह भलिभांति आभास है कि सडकों के जरिए ही विकास का रास्ता प्रशस्त होता है। इसी मूलमंत्र को सामने रखकर भाजपा सरकार प्रदेश को वाइब्रेंट यूपी बनाने की दिशा में आगे बढ रही है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in