Categorized | लखनऊ.

विधान सभा अध्यक्ष ने उपचुनाव में निर्वाचित विधायक को शपथ दिलायी

Posted on 29 December 2017 by admin

उत्तर प्रदेश विधान सभा के मा0 अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित ने आज दिनांक 29-12-2017 को राजर्षि पुरूषोत्तम दास टण्डन हॉल, विधान भवन में कानपुर देहात जिले के सिकन्दरा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र सं0-207 से उपचुनाव में नव-निर्वाचित भा0ज0पा0 विधायक श्री अजीत सिंह पाल को विधान सभा की सदस्यता की शपथ दिलायी।
1-21श्री पाल ने विधान सभा अध्यक्ष श्री दीक्षित के समक्ष उपस्थित होकर शपथ ग्रहण की। विधान सभा अध्यक्ष ने उन्हें संविधान व विधान सभा कार्य संचालन नियमावली की पुस्तकें आदि भेंट की। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने श्री पाल को बधाई देते हुए कहा कि वह विधान सभा में एक सफल विधायक के रूप में कामयाब हो और जीवन में यशस्वी हो। इस अवसर पर प्रमुख सचिव, विधान सभा श्री प्रदीप कुमार दुबे व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in