Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी की ओर से गरीबों को कम्बल बांटे गए

Posted on 29 December 2017 by admin

लखनऊ,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इन दिनों शीतलहर चल रही है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ है। हजारों लोग जिनके सिर पर छत नही हैं, सड़कों पर ठिठुरते हुए रात काट रहे हैं। दिखावे के लिए रैन बसेरे बने हैं जहां गरीबों को नारकीय जीवन में रहना पड़ता है। सबका साथ सबका विकास का झूठा नारा देकर भाजपा गरीबों का मजाक उड़ा रही है। राज्य सरकार पूरी तरह संवेदनहीन है। मौसम की मार से बचाने के लिए न तो कहीं अलाव जल रहे हैं, न कम्बल बंट रहे हैं।
29-12-a श्री यादव ने कहा है कि सबसे दुःखद बात तो यह है कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी भाजपा सरकार ने ठंड में ठिठुरने को छोड़ दिया है। उनके लिए स्वेटर की अब तक व्यवस्था नहीं हो पाई है। लगता है अब अगले वर्ष गर्मियों में बच्चों को स्वेटर मिलेंगे। भाजपा सरकार केवल बातें बना रही है। मुख्यमंत्री जी के आदेशों पर भी कोई अमल नहीं हो रहा है। कम्बल वितरण और रैनबसेरों के नाम पर सिर्फ जबानी जमाखर्च करके जनता को धोखा दिया जा रहा है।
समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी शीत लहर के शिकार गरीबों को राहत देने के लिए तत्पर है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की जिला एवं नगर शाखाओं, विधायकों तथा सभासदों, पार्षदों को निर्देशित किया है कि वे शीत से बचाव के लिए अपने स्तर पर गरीबों में कम्बल और गर्म कपड़ों के वितरण के साथ अलाव की व्यवस्था करें। समाजवादी पार्टी की मांग है कि भाजपा सरकार तत्काल गरीबो के लिए अलावों एवं कम्बलों तथा रैन बसेरों की व्यवस्था करायें।
समाजवादी पार्टी की प्रदेश में जब सरकार थी तब शीत प्रकोप से गरीबों के बचाव के लिए समय से अलाव, कम्बल वितरण और रैन बसेरों की व्यवस्था की गई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव में गहरी मानवीय संवेदना है। उन्होंने इसीलिए सरकारी राहत के इंतजार में समय गंवाने के बजाय तत्काल पार्टी स्तर पर राहत कार्य में सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्Ÿााओं के जुट जाने का आव्हान किया है। समाजवादी पार्टी गरीबों, वंचितों और समाज के कमजोर वर्ग से जुड़ी है और उनकी समस्याओं के निदान के लिए कृत संकल्प है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार राजधानी लखनऊ में आज समाजवादी पार्टी की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई और गरीबों को कम्बल बांटे गए। इस कार्यक्रम में सर्वश्री अहमद हसन, नरेश उत्तम पटेल, राजेन्द्र चौधरी, एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह, जगजीवन प्रसाद, राज कुमार मिश्र, फाकिर सिद्दीकी, विजय सिंह यादव, ताराचंद यादव, मुकेश शुक्ल, मधुकर त्रिवेदी, मणेन्द्र मिश्र, अनीस ‘राजा‘, जयसिंह जयंत, रियाज अली ‘राजू‘, एखलाक अहमद ‘मुन्ना‘, नदीम अहमद, नितेश तिवारी, राजेश यादव, नागेन्द्र सिंह, कुलदीप यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in