Categorized | लखनऊ.

हेलमेट व सीटबेल्ट न लगाने वालों के खिलाफ बुधवार को चलेगा अभियान

Posted on 12 December 2017 by admin

लखनऊः 12 दिसम्बर, 2017
उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में मृत एवं घायल व्यक्त्यिों की बढ़ती संख्या के फलस्वरुप राज्य के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक बुधवार को प्रदेश स्तर पर ‘हेलमेट व सीटबेल्ट दिवस‘ मनाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में परिवहन विभाग एवं गृह विभाग द्वारा संयुक्त रुप से हेलमेट व सीटबेल्ट न लगाने वालों के खिलाफ प्रत्येक बुधवार को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक तीन अभियान चलाएं गए हैं। इस बार अभियान में तेजी लाने के लिए परिवहन विभाग के सम्भागीय परिवहन अधिकारियों एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारियों को भी सड़क पर निकलकर स्वयं चेकिंग में शामिल होने के निर्देश शासन स्तर से दिए गए हैं।
प्रमुख सचिव, परिवहन श्रीमती आराधना शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक बुधवार को हेलमेट व सीटबेल्ट न लगाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से दोपहिया वाहन चालकों के पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए भी लोगों को जागरुक किया जा रहा है। साथ लापरवाही पर इनके खिलाफ कार्यवाही भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में सर्वाधिक मौत का मुख्य कारण दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों में सवार व्यक्तियों द्वारा हेलमेट व सीटबेल्ट का प्रयोग न कराना है। अतः लोगों को जागरुक करने के साथ-साथ उनसे अपील भी की जा रही है कि वे यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा उपायों का उल्लंघन न करें।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in