Categorized | लखनऊ.

हस्तशिल्प मेले का आयोजन एक्पो मार्ट जिला उद्योग केन्द्र कैसरबाग में 15 दिसम्बर तक

Posted on 12 December 2017 by admin

लखनऊ 12 दिसम्बर , 2017

img-20171212-wa0010हस्तशिल्प सप्ताह के अन्तर्गत कैसरबाग स्थित जिला उद्योग केन्द्र के एक्सपो मार्ट में महिलाओं व युवतियों में फिरोजाबादी कांच की डिजाइनर ज्वैलरी खासी पसंद की रही है। यहां की ज्वेलरी व अन्य सामान उन्हें इकोनॉमिक और ट्रेंडी भी लग रहा है और मेले को लेकर लोगों में आकर्षण और विशेष उत्साह है।
यह जानकारी योगेश कुमार, उपायुक्त उद्योग, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि फिरोजाबाद के मशहूर कांच की ज्वैलरी के विक्रेता नौशाद ने अवगत कराया कि कांच की ज्वैलरी सस्ती होने के साथ-साथ ट्रैंडी भी है। यह युवाओं के बीच फैशन आइकन बन रही है। उन्होंने बताया कि फिरोजाबाद की ग्लास क्राकरी और लालटेन तो विश्वविख्यात है, अब ज्वैलरी भी काफी पसंद की जा रही है। खासतौर से समुद्री जीव और पेड़ो की डिजाइन की कांच की इयर रिंगस, पेंडेंट, हार, ब्रिसलेट, पायल आदि युवतियों और महिलाओं को विशेष रूप से भा रहे हैं। इनकी रेंज 50 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक है।
श्री योगेश कुमार ने बताया कि हस्त शिल्प सप्ताह के अवसर पर हस्तशिल्प प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें लखनऊ ही नहीं आसपास के क्षेत्रों से भी हर उम्र के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस क्रम जिला उद्योग केन्द्र लखनऊ में 9 दिसम्बर को चिकनकारी और चटापटी, 11 को बोन कार्विंग और आट्रीफीशियल ज्वैलरी, 12 को ब्लॉक प्रिंट, बाटिक और टाई एंड डाई, 13 को टेराकोटा और मुकैश वर्क, 14 को जरी जरदोजी की प्रतियोगिताएं आयोजित करायी जा रही हैं। इसके साथ ही प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए अंतिम दिन 15 दिसम्बर को विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
मिर्जापुर के हस्तशिल्पी श्री शाहिद ने बताया कि जूट से बनी दरी की लाइफ टिकाऊ होने के चलते यह खासी पसंद की जा रही हैं और दर्शकों में भी इसके प्रति दिलचस्पी बढ़ी है। इसके साथ ही अब जूट से तैयार सीनरी, पशु और पेड़-पौधों की डिजाइने भी धमाल मचा रहे हैं। इनकी रेंज 100 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in