Categorized | लखनऊ.

दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु समेकित एवं राजकीय विद्यालयों के लिए 05 करोड़ रुपये मंजूर

Posted on 12 December 2017 by admin

लखनऊः 12 दिसम्बर, 2017

प्रदेश सरकार ने दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय विद्यालय (हाई स्कूल) के आवासीय भवन के लिए कुल 05 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
इस सम्बंध में जारी अलग-अलग शासनादेशों के अनुसार इलाहाबाद जिले में निर्माणाधीन समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय के लिए तीन करोड़ रुपये तथा प्रतापगढ़ में संचालित ‘प्रयास शारीरिक रुप से अक्षम के बालकों के राजकीय विद्यालय (हाई स्कूल)‘ के आवासीय भवन हेतु दो करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। यह धनराशि वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए मंजूर की गई है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in