Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में अब तक करीब 17.12 लाख मीट्रिक टन हुई धान खरीद

Posted on 12 December 2017 by admin

किसानों को किया गया 2657 करोड़ रूपये का भुगतान
लखनऊः 12 दिसम्बर, 2017
उत्तर प्रदेश में मूल्य समर्थन योजना के तहत अब तक 17,11,644.80 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है, जोकि गत वर्ष की इसी अवधि में की गयी धान खरीद 4,22,798.08 मीट्रिक टन से लगभग चार गुना अधिक है।
खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज 60,672.20 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। अब तक प्रदेश के 199898 किसानों से धान क्रय करते हुए किसानों को 2656.86 करोड़ रूपये का भुगतान उनके बैंक खातों में किया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि सरकार ने खरीफ क्रय वर्ष 2017-18 के अन्तर्गत 50 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है, जिसके सापेक्ष 34.23 प्रतिशत खरीद हो चुकी है। धान की खरीद के लिये प्रदेश में लगभग 3340 क्रय केन्द्र स्थापित हैं। इन केन्द्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये, इसका पूरा-पूरा ध्यान रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थायें की गई हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in