Categorized | लखनऊ.

वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों में सड़को हेतु 63 करोड़ 22 लाख 25 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त

Posted on 12 December 2017 by admin

लखनऊः 12 दिसम्बर, 2017
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत वामपंथी उग्रवाद से ग्रस्त क्षेत्रों में सड़क और कनेक्टीविटी परियोजना के तहत केन्द्रांश एवं राज्यांश की धनराशि सम्मिलित करते हुए 6322.25 लाख रुपये अर्थात् 63 करोड़ 22 लाख 25 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त की है।
ग्राम्य विकास विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना के अनुसार मुख्य कार्यपालक अधिकारी उ0प्र0 ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, लखनऊ को निर्देश दिये गये हैं कि यह धनराशि जिन मदों के लिए स्वीकृति की जा रही है उसका व्यय उसी मद में किया जायेगा। इसके साथ ही व्यय की गयी धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र भारत सरकार, महालेखाकार तथा शासन को उपलब्ध कराना होगा।
आर0सी0पी0एल0डब्लू0ई0ए0 परियोजना हेतु जारी इस धनराशि में भारत सरकार द्वारा प्रथम किश्त के रूप में अवमुक्त केन्द्रांश 3793.35 लाख रुपये तथा राज्यांश के रूप में 2528.90 लाख रुपये की धनराशि शामिल है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in