Archive | August, 2010

भारत के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीवी प्रोग्राम कौन बनेगा करोडपति को मिली आईडिया की शक्ति

Posted on 09 August 2010 by admin

आईडिया सेलुलर ने अमिताभ बच्चन द्वारा संचालित बेहद मशहूर कार्यक्रम में भाग लेने के लिये अपने 7 करोड सब्सक्राईबर्स के लिये प्रस्तुत किये शानदार ऑफर

लखनऊ अगस्त 2010, टीवी के सर्वाधिक लोकप्रिय कार्यक्रम Þकौन बनेगा करोड़पतिß को इस साल आईडिया का साथ मिला हैं। सुपर स्टार अमिताभ बच्चन द्वारा संचालित किये जाने वाले इस कार्यक्रम के Þटेलीकॉम पार्टनरß का अधिकार सम्पूर्ण भारत की अग्रणी मोबाइल ऑपरेटर कंपनी आइडिया सेलुलर ने हासिल किये हैं।

आइडिया द्वारा संचालित केबीसी की फोन और एसएमएस लाइन शो मे भाग लेने के लिये रजिस्ट्रेशन हेतु 18 साल और उससे अधिक आयु वाले भारत में रहने वाले भारतीयों के लिये खोल दी गई हैं। केबीसी द्वारा पूछे गये पहले सात सवालों के जवाब देने के लिये जनता के लिये लाईन्स 9 अगस्त, 2010 समय 20:59:59 तक खुली हैं।

इसके साथ ही आईडिया के 7 करोड़ सब्सक्राइबर्स शो में रजिस्ट्रेशन के लिये आईडिया पास का भी प्रयोग कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के सामान्य समय सीमा के अतिरिक्त इस आईडिया पास के जरिये यूज़र्स शो में अगले 5 दिनों में भी रजिस्टर करवा सकते हैं। यह 5 दिनों की अतिरिक्त सीमा 11 अगस्त 2010, समय 21:00:00 से लेकर 16 अगस्त 2010 समय 20:59:59 तक खुली हैं। आईडिया पास का प्रयोग करने के दौरान आईडिया सब्सक्राइबर को 55456 पर डायल करके खास तौर पर तैयार की गई आईवीआर पर केबीसी के 5 सवालों के जवाब देने होंगे ( ए से डी ऑपशन का उत्तर देने के लिये 01 - 04 प्रयोग करें उदाहरण ए के लिये 5545601)। आईडिया सब्सक्राइबर एसएमएस के जरिये 55456 पर शोर्ट कोड द्वारा भी उत्तर दे सकते हैं

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पराग डेरी के कार्यो मे सुधार हेतु कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश

Posted on 09 August 2010 by admin


विकास भवन पर पराग डेरी शो रूप का मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उद्घाटन

मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव ने पराग डेयरी के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि अपने  दुग्ध व्यवसाय को बढाने हेतु आगे आये। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयन्ती ग्राम स्वरोजगार योजना में गठित डेयरी व्यवसाय में लगे समूहो से सम्पर्क कर दुग्ध की आपूर्ति प्राप्त करें। स्वर्ण जंयती ग्राम स्वरोजगार अवस्थापना निधि से दुग्ध पदार्थ बनाने हेतु मशीनों को क्रय करने के लिए प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करें । उन्होंने कहा की दूध के साथ अन्य दुग्ध पदार्थो की बिक्री से अधिक आमदनी होगी।
श्री श्रीवास्तव ने विकास भवन पर आयोजित बैठक में पराग डेरी के कार्याे की गहन समीक्षा की। वर्तमान में 2500 लीटर दूध का व्यवसाय किया जा रहा है जिस पर उन्होंने  असन्तोश प्रकट किया । उन्होंने निर्देश दिये कि प्रथम चरण में 10 हजार ली0 और द्वितीय चरण में 20 हजार ली0 के व्यवसाय हेतु कार्य योजना तीन दिन में प्रस्तुत करें ।
उन्होंने कहा कि नगर की सरकारी संस्थाओं आदि में सम्पर्क कर दूध विक्रय की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि योजना में उत्पादकों को उचित मूल्य दिलाने के साथ-साथ उचित मार्केटिंग की व्यवस्था करना है। उन्होंने कहा कि पी.सी.डी.एफ तथा शासन स्तर से पुनर्विनियोग के माध्यम से धनरािश प्राप्त करने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक के उपरान्त विकास भवन पर पराग डेयरी के शो रूम का शुभारम्भ किया। उन्होंने आशा प्रकट की कि यहॉ सभी उत्पाद लोगों को उचित दर पर सुलभ होंगे।
बैठक में अपर नगर मजिस्ट्रेट ए.के. मिश्रा, सहायक श्रमायुक्त दीप्तीमान भट्ट, विकलांग कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद, महाप्रबन्धक पराग डेरी आर.के. वाजपेयी, क्षेत्रीय दुग्धशाला विकास अधिकारी वी.पी. मलिक, दुग्धशाला विकास अधिकारी एम. के. कुल्श्रेश्ठ आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनपद में खेलों को प्रोत्साहन हेतु हर सम्भव प्रयास होगे-अभिजात

Posted on 09 August 2010 by admin

एकलब्य स्टेडियम में अल्ट्रा मोर्डन जिम का शुभारम्भ 15 अगस्त को होगा

जनपद में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने और युवाओं को खेलो से जोडने हेतु हर सम्भव प्रयास किया जायेगा और खेल गतिविधियों में धन की कमी आडे नही आने दी जायेगी। जनपद के ग्रामीण अंचलो से भी खेलकूद की गतिविधियों को प्रोत्साहन के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को भी आगे लाने के लिए सद्यन प्रयास किये जायेगें।
जिलाधिकारी अमृत अभिजात आज अपने कैम्प कार्यालय पर आयोजित जिला खेल प्रोत्साहन समिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि जे.पी.ग्रुप के सौजन्य से एकलब्य स्टेडियम में अल्ट्रा मोर्डन जिम की व्यवस्था करायी जा रही है। उसमें उच्च स्तरीय उपकरण उपलब्ध रहेगें जिन का शुभारम्भ 15 अगस्त को किया जाना नििश्चत हुआ । जिम में खिलाडियों के साथ अन्य नागरिकों को भी सुविधा रहेगी परन्तु ऐसे लोगो को निर्धारित फीस देनी होगी। इस धन रािश को खेल प्रोत्साहन हेतु व्यय किया जायेगा।
श्री अभिजात ने अपील की है कि विभिन्न खेलों को संस्थाए स्पोन्सर करें ताकि       आगरा में वशZ भर खेल गतिविधियॉ जारी रहे। उन्होंने  युवा वर्ग से भी अपील की है कि टी0वी0 देखने में कम समय बिताये और खेल गतिविधियों में अधिक भाग लें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण

अंचलों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन हेतु ट्रेनर्स ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर प्रिशक्षण दें और समय-समय पर एकलब्य स्टेडियम में भी प्रतियोगिताओं में बुलाया जाये।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये स्कूल कालेजो में छात्रों से स्र्पोटस फीस ली जाती है। अत: सभी वि़द्यालय अपने यहां खेल गतिविधियों का कलैण्डर वनायें और नियमित रूप से खेलो को प्रोत्साहन हेतु आयोजन करायें।
जिलाधिकारी की प्रेरणा से अनेक संस्थाओं तथा नागरिकों ने खेलो को प्रोत्साहन और प्रायोजित करने में गहरी रूचि दिखाई है। आज बैठक में एक वशZ के लिए खेल प्रायोजित कराने हेतु सहमति दी गई जिसमें नजीर अहमद द्वारा फुटबाल, सर्व प्रकाश कपूर द्वारा-क्रिकेट, रवीन्द्र पाल सिंह टिम्मा तथा सुधीर नारायण द्वारा- वेट लिफि्टग, हर विजय सिंह वाहिया द्वारा- टेबिल टेनिस तथा बेड मिन्टन टोरन्ट द्वारा हाकी, खेल प्रतियोगिताए प्रायोजित कराने पर सहमति दी। व्यापार मण्डल आदि विभिन्न संस्थाओं ने भी अपनी सहमति प्रकट की।
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट चन्द्रशेखर , क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी ए.के. सेठी सहित गणमान्य व्यक्ति पंकज महेन्द्रू, सर्व प्रकाश कपूर, अरूण ढंग, रवीन्द्र पाल टिम्मा, विनोद बंसल, हर विजय वाहिया, सन्तशरन बरूआ, सुधीर नारायण , के.सी. श्रीवास्तव, हरदीप सिंह अतुल बंसल आदि उपस्थित थे।
पराग डेरी के कार्यो मे सुधार हेतु कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

केबिल टी.बी नेटवर्क एक मुश्त समाधान योजना के लिए सहमत

Posted on 09 August 2010 by admin

केबिल टी.वी. नेटवर्क सेवा पर कराधान सम्बन्धी शासनादेश के अनुसार एक मुश्त समाधान योजना में वित्तीय वशZ के लिये विकल्प चुनने हेतु जनपद के समस्त केबिल ऑपरेटर्स की एक बैठक अपर जिला मजिस्ट्रेट,(वित्त एवं राजस्व), आगरा की अध्यक्षता में आहुत की गई। बैठक में जनपद के लगभग 110 केबिल संचालकों के साथ जनपद के तीनों कंट्रोल रूम डिजी केबिल टी.वी. नेटवर्क, सी.टी.वी.नेटवर्क, मून टी.वी. नेटवर्क, के निदेशक/प्रबन्धक भी उपस्थित हुये।
बैठक में एक मुश्त समाधान योजना के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गई एवं अवगत कराया गया कि वित्तीय वशZ 2009-10 में कुल देय मनोरंजन कर पर 30 प्रतिशत की वृद्वि करके वित्तीय वशZ 2010-11 में जमा करने के इच्छुक केबिल ऑपरेटर/संचालक, जो विकल्प चुनने के इच्छुक हों वे इस योजना का लाभ उठा सकते है। एक मुश्त समाधान योजना का विकल्प चुनने वाले केबिल ऑपरेटर्स के कनैक्शनों की जांच/सर्वे की कार्यवाही इस वित्तीय वशZ में नही की जायेगी
बैठक में अधिकांश केबिल संचालकों द्वारा एक मुश्त समाधान योजना में अपनी सहमति जाहिर की है। बैठक के दौरान निर्देश दिये गये कि केबिल संचालक उक्त शासनादेश के अनुसार अपना कर समाधान योजना स्वीकार करने का विकल्प आगामी 31 अगस्त 2010 तक मनोंरंजन कर कार्यालय में उपलब्ध करा दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मरते वििस्मल, रोशन, लहरी, अशफाक अत्याचार से, होंगे पैदा सैकड़ों, उनकी रूधिर की धार से।।

Posted on 09 August 2010 by admin

1925 को अंग्रेजी सरकार की चूलें हिलाने वाली घटना काकोरी ट्रेन लूट काण्ड की 85वीं और भारत छोड़ो आन्दोलन की 68वीं वर्ष गांठ पर आज काकोरी शहीद स्तम्भ जीपीओ पार्क पर सुमंगलम सेवा संस्थान एवं कर्तव्या फाउण्डेशन द्वारा क्रान्ति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान युवा पीढ़ी को इन शहीदों से प्रेरणा लेकर अपनी प्रतिभा क्षमता देश के विकास के लिए अर्पित करना चाहिए। यही इन शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सुमंगलम परिवार के महासचिव राजकुमार ने कहा कि आज देश जिन पन्थीय सौहार्द की चुनौतियों से जूझ रहा है। धर्म निरपेक्षता के नाम पर जिस प्रकार से हिन्दू मुस्लिम को लड़ाने के राजनैतिक षड्यन्त्र चल रहे हैं। ऐसे में हमारे शहीदों रामप्रसाद वििस्मल, अशफाक उल्ला खां जैसे क्रान्तिवीरों का पवित्र स्मरण ही देश की एकता और अखण्डता को बनाये रखा जा सकता है। सभी को सोचना है कि क्रान्तिकारी ऐसा कर सकते हैं तो हम क्यों नहीर्षोर्षो काकोरी की घटना से पूरे देश में जन ज्वार उठा जो अंग्रेजी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध थी।

b1

कर्तव्या फाउण्डेशन के महासचिव हरनाम सिंह ने कहा कि जी0पी0ओ0 को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए और काकोरी काण्ड से सम्बन्धित क्रान्तिकारियों का संग्रहालय बनवाकर प्रदर्शनी लगवाई जाए क्योंकि लखनऊ की हृदयस्थली जी0पी0ओ0 के भवन में काकोरी काण्ड में शामिल 28 क्रान्तिवीरों के मुकदमें की सुनवाई हुई थी। जिसमें राम प्रसाद वििस्मल, अशफाक उल्ला खां, राजेन्द्र लहिड़ी, रोशन सिंह को फांसी की सजा सुनाई गई तथा शेष को उम्र कैद एवं कुछ वषोZं की सजा सुनाई गई। भाजपा के महानगर महामन्त्री मानसिंह ने काकोरी काण्ड की घटना को ब्रितानिया हुकुमत को हिला देने वाली घटना बताई जिससे भयभीत होकर अंग्रेजों को देश छोड़कर भागना पड़ा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी को अभिजात मिश्रा ने संकल्प दिलाया कि हम भारत माता एवं अमर शहीदों का स्मरण कर संकल्प लेते हैं कि देश की एकता अखण्डता सुरक्षा एवं विकास के लिए तन, मन, धन से कार्य करेंगे। भारत माता की जय।
स्मृति सभा को विनोद तिवारी अप्पू, सुदर्शन भारती, शिवशंकर शर्मा ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  अविनाश कश्यप, विनीत यादव, अनिल कुमार शर्मा, आशीष, पीयूष, विकास सिंह आदि उपस्थित रहे। आभार ज्ञापन कैप्टन चन्दन सिंह नेगी द्वारा किया गया।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद श्री दुबे के

Posted on 09 August 2010 by admin

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरीश दुबे 13 अगस्त को शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा लखनऊ पहुंचेंगे। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद श्री दुबे के प्रथम आगमन पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। चारबाग से भाजपा मुख्यालय तक विभिन्न स्थानों पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सांसद वरूण गांधी 11 अगस्त को

Posted on 09 August 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सांसद वरूण गांधी 11 अगस्त को लखनऊ में रहेंगे। वे दोपहर 1:45 बजे अमौसी हवाई अड्डे पर पहुचेंगे। वहां पर उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। वे सायंकाल 6 बजे भाजपा मुख्यालय पर पार्टी कार्यकत्ताZअों से मुलाकात करेंगे। श्री गांधी रात्रि को वापस दिल्ली के लिये रवाना हो जायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा नेत्री के रूप में अलग पहचान बनाने वाली स्व्0 डा0 सीमा रिजवी की याद में

Posted on 09 August 2010 by admin

भाजपा नेत्री के रूप में अलग पहचान बनाने वाली स्व्0 डा0 सीमा रिजवी की याद में राजधानी लखनऊ में एक जलसे का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राश्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने विधान परिशद सदस्य तथा उर्दू अकादमी की चेयरमैन रही बहुमुखी प्रतिभा की धनी डा0 सीमा रिजवी कोई याद करते हुये कहा वह रोशनी का मुसाफिर बिछड़ गया हमसे, चराग रखके सरै रह गुजर अन्धेरे में, यह तो अपना अपना-अपना है हौसाला यह तो अपनी-अपनी उड़ान है कोई उड़के रह गया बाम तक, कोई कहकशा से गुजर गया। डा0 सीमा रिजवी अदाकारा, उर्दू साहित्यकार, जन नेता सहित विभिन्न आयामों को बखूबी निभाती रही। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में रहकर अल्पसंख्यक समाज को  मुख्यधारा में लाने के लिये महत्वपूर्ण काम किये। जिसके लिये हमेसा याद किया जायेगा। इस अवसर पर रोशनी का मुशाफिर नाम की स्मारिका का विमोचन किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कौम के लीडर को हर कुबाZनी के लिए तैयार रहना चाहिए-हाफिज इरशाद मंसूरी मंसूरी समाज का जागरूकता अभियान जारी

Posted on 09 August 2010 by admin

कौम का लीडर ऐसा होना चाहिए जो वक्त पड़ने पर कौम के लिये बड़ी से बड़ी कुबाZनी देने को तैयार रहे ऐसे लीडर हमेशा तरक्की करते है और कौम की बेहतरी के लिए काम करते है।
यह  विचार ऑल इण्डिया जमीअतउल मंसूर की  प्रदेशिक शाखा यू0पी0जमीअतउल मंसूर की सौरिख जिला इकाई द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मंसूरी समाज की सीनियर लीडर व पूर्व विधायक व पूर्व अलीगढ़ छात्रसंघ के अध्यक्ष हाफिज इरशाद मंसूरी ने सैकड़ों की तादात में मौजूद मंसूरी समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। मंसूरी नेता ने  कहा कि आज हमारे नौजवानों पर कौम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और अपने कीमती समय से कुछ समय अपनी मंसूरी समाज तन्जीमों को भी देें।
यू0पी0 एग्रो के चेयर मैन व राज्य मन्त्री जावेद इकबाल द्वारा मंसूरी समाज को जागरूक करने के लिये चलायें जा रहे अभियान के तीसरे चरण की कमान आज पूर्व विधायक हाफिज इरशाद मंसूरी के जिम्मे थी। इस समारोह में ऑल इण्डिया जमीअतउल मंसूर के राष्ट्रीय महामन्त्री दाऊद नबी मंसूरी, प्रदेशिक महामन्त्री सलीम अहमद मंसूरी उपाध्यक्ष हाजी रबीउल्ला मंसूरी, आबिद मंसूरी, मो. शकील मंसूरी, डा0 शाकिर अली मंसूरी, मो0 शमशाद मंसूरी, इब्राहिम मंसूरी, सरकुद्दीन मंसूरी, वली मोहम्मद मंसूरी, मो0 असलम मंसूरी सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अल्पसंख्यक आयोग में तीन सदस्य पुन: नियुक्त

Posted on 09 August 2010 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने अल्पसंख्यक आयोग के तीन सदस्यों को कार्यकाल समाप्त होने की तिथि से पुन: एक वर्ष के लिये उ0प्र0 अल्पसंख्यक आयोग में सदस्य नियुक्त किया है।
यह जानकारी अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग के प्रमुख सचिव श्री बी0एम0 मीना ने दी है। उन्होंने बताया कि श्रीमती गीतिका जैन पत्नी श्री अरबिन्द कुमार जैन, म0सं0-26, टाइप-5, सीनियर पुलिस आफीसर्स कालोनी, विभूति खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ एवं श्री हबीब अहमद पुत्र श्री हफीज़ अहमद, 75-ए, नीम सराय, इलाहाबाद तथा श्री अशोक कुमार गौतम पुत्र श्री राम दुलार निवासी-एच0आई0जी0/ डी0-31, एल0डी0ए0 कालोनी, नैनी, इलाहाबाद कोे उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2010
M T W T F S S
« Jul   Sep »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in