Categorized | लखनऊ.

कौम के लीडर को हर कुबाZनी के लिए तैयार रहना चाहिए-हाफिज इरशाद मंसूरी मंसूरी समाज का जागरूकता अभियान जारी

Posted on 09 August 2010 by admin

कौम का लीडर ऐसा होना चाहिए जो वक्त पड़ने पर कौम के लिये बड़ी से बड़ी कुबाZनी देने को तैयार रहे ऐसे लीडर हमेशा तरक्की करते है और कौम की बेहतरी के लिए काम करते है।
यह  विचार ऑल इण्डिया जमीअतउल मंसूर की  प्रदेशिक शाखा यू0पी0जमीअतउल मंसूर की सौरिख जिला इकाई द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मंसूरी समाज की सीनियर लीडर व पूर्व विधायक व पूर्व अलीगढ़ छात्रसंघ के अध्यक्ष हाफिज इरशाद मंसूरी ने सैकड़ों की तादात में मौजूद मंसूरी समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। मंसूरी नेता ने  कहा कि आज हमारे नौजवानों पर कौम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और अपने कीमती समय से कुछ समय अपनी मंसूरी समाज तन्जीमों को भी देें।
यू0पी0 एग्रो के चेयर मैन व राज्य मन्त्री जावेद इकबाल द्वारा मंसूरी समाज को जागरूक करने के लिये चलायें जा रहे अभियान के तीसरे चरण की कमान आज पूर्व विधायक हाफिज इरशाद मंसूरी के जिम्मे थी। इस समारोह में ऑल इण्डिया जमीअतउल मंसूर के राष्ट्रीय महामन्त्री दाऊद नबी मंसूरी, प्रदेशिक महामन्त्री सलीम अहमद मंसूरी उपाध्यक्ष हाजी रबीउल्ला मंसूरी, आबिद मंसूरी, मो. शकील मंसूरी, डा0 शाकिर अली मंसूरी, मो0 शमशाद मंसूरी, इब्राहिम मंसूरी, सरकुद्दीन मंसूरी, वली मोहम्मद मंसूरी, मो0 असलम मंसूरी सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in