Archive | March, 2010

घटतौली के खिलाफ सधन जॉंच अभियान चलाया जाय - प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद

Posted on 08 March 2010 by admin

कर्मचारी कल्याण निगम के कम्प्यूटराइजेशन को  प्राथमिकता पर किया जाय

लखनऊ -  प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद तथा बॉट माप एवं उपभोक्ता संरक्षण श्री जैकब थामस ने एक सधन अभियान के तहत मिट्टी के तेल, गैस तथा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों की जांच किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कर्मचारी कल्याण निगम के लेखों को और पारदर्शी बनाने के लिए निगम के कार्यकलापों का कम्प्यूटराइजेशन कराये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निगम के कार्य क्षेत्र में विस्तार के लिए प्रभावी कदम उठाये जाने चाहिये।

प्रमुख सचिव आज यहां सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बॉंट माप विभाग अपनी जांच प्रक्रिया को और प्रभावी बनाये तथा जांच प्रक्रिया को ग्रामीण क्षेत्रों तक सधन रूप से पहुंचाया जाय। उन्होंने कहा कि गैस, मिट्टी के तेल तथा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों की विशेष रूप से जांच की जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि उपभोक्ताओं को सही मांप की सामग्री उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि घटतौली के मामले प्रकाश में आने पर सम्बंधित दुकानदार के खिलाफ स्थल पर ही कार्रवाई की जाय।

श्री थामस ने कहा कि जांच के दौरान घटतौली पर प्रभावी अंकुश लगाया जाय, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाय कि उपभोक्ताओं को समय पर सही माप की सामग्री भी मिले। उन्होंने कहा कि सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों के बाटों तथा मिट्टी के तेल का विक्रय करने हेतु मापक की जांच एवं घटतौली रोकने के प्रभावी उपाय किये जायं।   उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अभी गन्ने की पेराई चल रही है। अत: चीनी मिलों के गेट पर स्थापित धर्मकाटों, गन्ना क्रय केन्द्रों की आकिस्मक जांच की प्रक्रिया को पेराई सत्र समाप्त होने तक जारी रखा जाय।

प्रमुख सचिव ने कहा कि कर्मचारी कल्याण निगम अपने व्यवसायिक कार्यक्षेत्र में गम्भीरता से विस्तार के प्रयास करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गैस तथा दवा व्यवसाय की सम्भावना को देखते हुए इन व्यवसायों को अन्य जनपदों में भी प्रारम्भ करने की इस दिशा में काम प्रारम्भ करें। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा संचालित संस्थागत व्यवसाय के क्षेत्र की सम्भावनाओं को भी तलाशा जाय तथा इसके विस्तार के लिए भी गम्भीरता से प्रयास किये जाने चाहिये। उन्होंने कहा कि कर्मचारी कल्याण निगम के कम्प्यूटराइजेशन की प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जाय। उन्होंने फरवरी माह में निगम द्वारा 11.75 करोड़ रुपये का रिकार्ड व्यवसाय किये जाने पर सन्तोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस गति की निरन्तरता को बनाये रखा जाय।

बैठक में बताया गया कि फरवरी माह में विभागीय जांच टीमों द्वारा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के कुल 5833 मामलों का निरीक्षण किया गया तथा विभिन्न अनियमितताओं के 5015 मामलों का चालान किया गया। इसमें से 409 मामले घटतौली के थे। जांच टीमों द्वारा शमन शुल्क के रूप में लगभग 26 लाख रुपये वसूल किये गये। जांच टीमों द्वारा चीनी मिलों के गेट पर स्थापित धर्मकाटों एवं गन्ना क्रय क्रेन्द्रों की आकिस्मक जांच के दौरान अनियमितता के 5212 मामले पकड़े गये जिसमें से 365 मामले घटतौली के थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निर्माणाधीन महाविद्यालयों भवनों के निर्माण को तेजी से पूरा करने के निर्देश

Posted on 08 March 2010 by admin

असन्तोषजनक प्रगति पर पैक्सफैड को उच्च शिक्षा मन्त्री  की चेतावनी

लखनऊ  -   उत्तर प्रदेश के उच्चशिक्षा मन्त्री डा0 राकेशधर त्रिपाठी ने राज्य में निर्माणाधीन 34 राजकीय महाविद्यालय भवनों को भूतल स्तर पर जून तक पूरा करने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को दिया है। उन्होंने कहा कि हर साल विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है, इसलिए जितने भी अधिक डिग्री कालेज भवन जुलाई तक उपलब्ध हो सकें, उन्हें उपलब्ध कराने के लिये निर्माण कार्य में तेजी लायी जानी आवश्यक है।

डा0 त्रिपाठी ने गत शुक्रवार को विभागीय समीक्षा बैठक में निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश देते हुए निर्माण एजेंसी पैक्सफैड द्वारा निर्माण में अत्यन्त धीमी गति बरतने पर उनके कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि समयसारिणी के अनुसार निर्माण कार्य सम्पादित न करा पाना राज्य के हितों के प्रतिकूल होगा। उन्होंने पैक्सफैड से अपनी गति तेज करते हुए जुलाई की समय-सीमा पाने के कड़े निर्देश दिये और कहा कि 30 जून तक भूतल स्तर के निर्माण कार्य जैसे-चहारदीवारी, कक्ष, शौचालय, बिजली-पानी की व्यवस्था अवश्य पूर्ण कर ली जाये ताकि इन भवनों में कक्षायें शुरू करायी जा सकें।

पैक्सफैड को 04 राजकीय महाविद्यालय, यू0पी0पी0सी0एल0 को 09 राजकीय महाविद्यालय, सी0 एण्ड डी0एस0 को 07 राजकीय महाविद्यालय, राजकीय निर्माण निगम को 08 राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास परिषद को 05 राजकीय महाविद्यालय और समाज कल्याण निर्माण निगम को 01 राजकीय महाविद्यालय के निर्माण का कार्य दिया गया है।

डा0 त्रिपाठी ने इन कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्य के मानकीकरण के भी निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में ढिलाई नहीं बरती जाये और लोक निर्माण विभाग से शीघ्रतिशीघ्र उनका अभिमत लिया जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई

लखनऊ  : दिनांक 08 मार्च, 2010

उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष श्री सुखदेव राजभर एवं विधान परिषद के सभापति श्री गणेश शंकर पाण्डेय ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए महिलाओं के विकास के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया है।

Comments (0)

स्कूली बच्चों को महिला दिवस पर यूनीसेफ का तोहफा

Posted on 08 March 2010 by admin

रेडियों कार्यक्रम मीना की दुनियां शुरू

लखनऊ। सरल करे ये सब का जीना, चतुर चपल है अपनी मीना लड़कियां मीना को रोल माडल मानती है और उस जैसी ही हिम्मती, बहादुर और सहासी बनने की तमन्ना रखती है। ये लड़कियां पढ़ना चाहती है लेकिन परिवारिक वातावरण, अभिभावकों का दबाव और सामाजिक बन्दिशों के कारण आगे नहीं बड़ पाती है। वे डाक्टर, इंजीनिंयर, वकील, अध्यापक और समाजसेविका बनने की तमन्ना रखती है और उनकी यह ख्वाहिश अब पूरी करेंगा आल इण्डिया रेडियों का प्रसारण मीना की दुनिया

उत्तर प्रदेश के स्कूली बच्चों को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेडियों कार्यक्रम मीना की दुनियां का उदघाटन आज यहां गन्ना संस्थान में माउंट एवरेस्ट पर दो बार सफलता अर्जित करने वाली पर्वतारोही और मुख्य अतिथि सन्तोष यादव ने बटन दबाकर किया। दुनिया भर में आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का सौवां साल मनाया जा रहा है।

यूनीसेफ, सर्वशिक्षा अभियान और शिक्षा विभाग के सहयोग से मीना रेडियों कार्यक्रम उ0 प्र0 के स्कूल के घन्टों के दौरान कक्षा छह, सात व आठ में सप्ताह में पांच दिन- सोमवार से शनिवार 15 मिनट के लिए ( दिन में 12.30 से 12.45द्ध प्रसारित किया जायेगा। इस कार्यक्रम के 160 एपिसोड में से 30 एपिसोड तैयार है और उनका प्रसारण आज से लखनऊ और ललितपुर में शुरु हो गया है। उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसका प्रसारण शीघ्र शुरु किया जायेगा। मीना की दुनिया कार्यक्रम के प्रसारण का उद्देश्य है कि लड़के-लड़कियों में भेदभाव खत्म हो, विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो, लड़कियों को सुरक्षा प्रदान की जाएं और उनको शिक्षित बनाया जाएं। इस कार्यक्रम से प्रभावित होकर अनेक लड़कियों ने बाल विवाह का विरोध किया है, शिक्षित होने की तरफ कदम बढ़ाया है और बाल अधिकार के प्रति जागरुक हुई है।

मीना ने सामाजिक माहौल बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उसने घर-घर सन्देश वाहक का काम किया है। स्कूलों में लड़कियों के दाखिला लेने और शौचालय के समुचित उपयोग को घर-घर पहुंचाने का काम किया है। यही नहीं उसने बाल श्रम, लैंगिक विषमताओं और स्वास्थ्य के मुद्दों को आसानी तथा प्रभावी ढंग से निपटने के लिए लड़कियों को सजग किया है।

इस अवसर पर यूनीसेफ की उ0 प्र0 की प्रतिनिधि एडेल खुरद ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रेडियों कार्यक्रम मीना की दुनियां लड़कियों को दिया जाने वाला सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने कहा कि यूनीसेफ चाहता है कि इस कार्यक्रम को देखकर सभी लड़कियां मीना जैसी बने और मैंने आज देखा कि यहां मौजूद सभी लड़कियों में मीना जैसा बनने की चाहत तथा लगन है। उन्होंने कहा कि सभी लड़कियों को माउंट एवरेस्ट पर दो बार चढ़ाई करने वाली पर्वतारोही सन्तोष यादव की तरह सहासी, कर्मठ और मजबूत इरादा रखने की जरुरत है। इसके लिए शिक्षित होना बहुत जरुरी है। शिक्षा आपको सशक्त बनाती है और आपको आगे बढ़ने और आपकी आवाज बुलन्द करने में सहायक होती है। शिक्षित होने से लड़कियों की जिन्दगी सुधरेगी और वह अपने परिजनों का भी ठीक से सेवा-सत्कार कर सकती है। उन्होंने लड़कियों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावको की सराहना की।

उत्तर प्रदेश में यूनीसेफ की प्रमुख प्रतिनिधि एडेल खुरद ने कहा कि भारत में बीस साल के दौरान 1989 से 2009 तक में नि: शुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के लिए बैठकों , सम्मेलनों और सरकारों के प्रयासों से स्थिति में काफी सुधार हुआ है और वे अपने बच्चों को शिक्षा का मौलिक अधिकार प्रदान कर रहे है। भारत में शिशु मृत्यु दर में भी कमी आयी है लेकिन उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा शिशुओं की मौतें होती है। लड़कियां स्कूल जाने लगी है लेकिन मैं महसूस करती हूं कि इस अधिनियम को लागू कराने के लिए कानून का और सख्ती से पालन होना चाहिए और उत्तर प्रदेश में इसके क्रियान्वयन में चुनौतियां अभी काफी है। उत्तर प्रदेश  स्कूलों की समुचित संख्या होनी चाहिए, अध्यापको के रिक्त स्थानों को भरा जाना चाहिए और स्कूलों की निरन्तर जांच प्रक्रिया होनी चाहिए।

दिल्ली से आयी यूनीसेफ की एंजिल वाकर ने कहा कि लड़कियां लड़को की तरह आगे बढ़ सकती है लेकिन आज उनके शिक्षित होने की जरुरत है और उनको शिक्षित करने में अहम् भूमिका निभायेगा रेडियों कार्यक्रम मीना की दुनिया। इस कार्यक्रम ने लड़कियों, उनके माता-पिता और अध्यापकों पर अच्छी छाप छोड़ी है और वे अपनी लड़कियों को शिक्षित करने की ओर बढ़ रहे है।

पर्वतारोही सन्तोष यादव ने अपना सस्मरण सुनाया कि कैसे उनके साथ परिवार में ही भेदभाव किया गया और एक लड़की होने पर कितनी प्रताड़ना झेलना पड़ी लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी और अपले लक्ष्य को प्रप्त किया। लड़कियों में किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए हौसला, जिज्ञासा, हिम्मत और साहस का होना जरुरी है और इस कमी को केवल कोई पूरा कर सकता है तो वो है शिक्षा। उन्होंने उम्मीद जताई कि मीना की दुनिया रेडियों कार्यक्रम इस कसौटी पर खरा उतरेगा। लड़कियों को स्कूल तक पहुचांयेगा। शिक्षा के प्रति जन जागृति पैदा करेगा।

आल इडिया रेडियों के निदेशक सुशील बनर्जी ने कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण है। रेडियों आपको चटपटा, मनोरंजक और शिक्षाप्रद कार्यक्रम मीना की दंलिया तक पहुंचायेगा । लड़कियां मीना को अपने दिल में बैठाकर उसकी तरह अपना जीवन बनायेगी। पिछले दो दशकों से मीना की दुनियां ने अपनी फिल्म, टीवी और रेडियों के माध्यम से अपने मजाकिया, मनोरंजक और कथाओं से दक्षिण एशियाई देश के बच्चों में अपनी एक चिशेप जगह बना ली है।

यूनीसेफ ने 1990 ने रेडियों कार्यक्रम मीना की दुनियां की अवधारणा को जन्म दिया। स्मार्ट, प्यारी और चहेती मीना, राजू और मिठ्ठू बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और नेपाल में बालिकाओं का प्रतिनिधत्व करती है। उसने इस क्षेत्र में लड़कियों के खिलाफ भेदभाव को उजागर किया हैं उनमें शिक्षित होने की जिज्ञासा उत्पन्न की है। उसने अपनी लघु फिल्मों, स्पॉट, पुस्तक और विडियों आदि के माध्यम से लड़कियों की शिक्षा और बाल अधिकारों की सफल वकालत की है। उसके कार्यकलापों ने बूढ़े-जवान सभी को प्रभावित किया है। मीना की लघु फिल्में, स्पॉट, पुस्तक और विडियों अनेक भाषाओं-हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, बंगाली, फे्रंच, नेपाली, पुर्तगाली और स्पैनिश में उपलब्ध है। मीना अब वापस आ गई है। वह हमेशा की तरह आर्कषक लेकिन नई भूमिका के साथ आ रही है। वह मनोरंजक तरीके से शक्तिशाली माध्यम रेडियो का उपयोग करके अब बच्चों के अधिकार, लिंगभेद और बच्चों के अनुकूल स्कूल जैसे कई महत्वपूर्ण पहलुओं का सन्देश देगीं। इसके अलावा वह सामाजिक व्यवहार में बदलाव से सम्बंधित मुद्दों को भी उठाएगी। मीना की दुनिया रेडियों कार्यक्रम के रचनाकारों को विश्वास है कि वह अपने मिशन में सफल हो रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सपा, बसपा महिलाओं को भी जातिपाति में बांटकर, समाज विखण्डन करने पर आमादा - दीक्षित

Posted on 08 March 2010 by admin

लखनऊ - भारतीय जनता पार्टी ने सपा, बसपा को महिला विरोधी करार देते हुए कहा कि राज्य के दोनो दलों ने महिला आरक्षण का विरोध करके अपना यथास्थितिवादी चेहरा उजागर कर दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने आज सोमवार को सम्वाददाताओं से वार्ता करते हुए कहा कि दोनो दल है। सपा का आचरण अशोभनीय रहा है और डॉ0 राममनोहर लोहिया की सप्तक्रान्ति का विरोधी है। बसपा का आचरण कतई सामन्तवादी है और महिला सशक्तीकरण के खिलाफ है।

श्री दीक्षित ने कहा कि संसद और विधानमण्डलों में महिलाओं का आरक्षण राष्ट्रीय आवश्यकता है। लेकिन सपा, बसपा उन्हें घर की चहारदीवारी में ही कैद रखने की सामन्ती प्रवृत्ति के समर्थक हैं। भाजपा ने ही महिला आरक्षण के प्रस्ताव पर पहल की थी। पार्टी  ने कांग्रेस सरकार द्वारा लाए जाने के बावजूद विधेयक का समर्थन का निश्चय इसीलिए किया है कि राष्ट्रीय आवश्यकता के समय सत्तापक्ष प्रतिपक्ष की लकीरे मिट जानी चाहिए।

प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस को चाहिए था कि विधेयक पर पूर्व निर्धारित समय के अनुसार आज ही वोटिंग होती लेकिन सरकार ने हुड़दंग के कारण हाथ पीछे खींच लिए हैं। यह प्रवृत्ति संसदीय परम्परा के लिहाज से अच्छी नहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राजीव जी ने पंचायतों में आरक्षण दिलाकर महिलाओं की राजनीति में भागीदारी का मार्ग प्रशस्त किया था - जोशी

Posted on 08 March 2010 by admin

लखनऊ - अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय प्रांगण में उ0प्र0 महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती मीरा सिंह के नेतृत्व में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी जी मौजूद रहीं।

जनप्रिय नेता कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के प्रयास से राज्यसभा में पेश किये गये महिला आरक्षण विधेयक पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद सैंकड़ों की तादात में महिलाओं ने खुशियां मनायीं, एक दूसरे को मिठाइयां खिलाईं एवं कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, प्रधानमन्त्री डा. मनमोहन सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर अपनी खुशी का इजहार किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने इस मौके पर कहा कि राजीव जी ने सर्वप्रथम महिलाओं को पंचायतों में आरक्षण दिलाकर महिलाओं की राजनीति में भागीदारी का मार्ग प्रशस्त किया था। उन्होने कहा कि आज श्रीमती सोनिया गांधी ने देश की महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में तैन्तीस प्रतिशत का आरक्षण दिलाकर उन्हें देश की सबसे पंचायत में भागीदारी दिलाने का प्रयास किया है उससे देश की महिलाएं कांग्रेस पार्टी के पक्ष में एकजुट हो गई हैं। डा0 जोशी ने कहा कि इस विधेयक के पारित होने से निश्चित तौर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती मीरा सिंह ने कहा कि आज देश की करोड़ों महिलाएं श्रीमती सोनिया गांधी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही हैं। कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो महिलाओं के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि यदि विधेयक राज्यसभा में नहीं पारित हुआ तो उ0प्र0 महिला कांग्रेस इसके लिए संघर्ष करेगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती मीरा सिंह, प्रिंसेस फरहाना मालिकी, आएशा खान, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती आरती बाजपेई, श्रीमती सुशीला सोनकर, श्रीमती अर्चना करमाकर, श्रीमती नूतन बाजपेई, श्रीमती फिरदौस जहां, श्रीमती लक्ष्मी राजपूत, शहनाज जहां, श्रीमती रोशन हक, परवीन मसूदी, श्रीमती सुनीता सिंह, श्रीमती रिश्म सिंह, श्रीमती भारती चौधरी, श्रीमती विनीता सिंह, श्रीमती सुषमा सिंह, श्रीमती अनीता उपाध्याय, श्रीमती बबिता सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निर्धारित राजस्व लक्ष्य प्राप्त न करने वाले अधिकारी दण्डित होगें - प्रमुख सचिव वन

Posted on 08 March 2010 by admin

मनरेगा कार्यो की प्रगति में तेजी लायी जाय

लखनऊ -  उत्तर प्रदेश के वन एवं जन्तु उद्यान विभाग के प्रमुख सचिव श्री चंचल कुमार तिवारी ने आज यहॉं वन विभाग की समीक्षा बैठक में मनरेगा के कार्यो की धीमी प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों का शीघ्र एवं तीव्रगति से निष्पादन कराये, जिससे लक्ष्य समय से प्राप्त किया जा सके।

प्रमुख सचिव ने सरकार द्वारा बढ़ाये गये राजस्व लक्ष्य, गत फरवरी माह तक की राजस्व प्राप्ति तथा सी-1, सी-17 प्रकाष्ठ, निष्प्रयोज्य वाहन व डी-2 के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि राजस्व के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त न करने वाले अधिकारी दण्डित किये जायेगें। उन्होंने गत फरवरी माह तक तहसील दिवसों में 984 शिकायतों मे, से 982 शिकायतों के निस्तारण पर सन्तोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तहसील दिवसों में शत-प्रतिशत भाग लेने तथा शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।

श्री चंचल कुमार तिवारी ने वन्य जीवों द्वारा घायल किये गये व मारे गये व्यक्तियों, पालतू पशुओं व फसलों को पहुचाई गई क्षति के प्रकरणों में दिये गये मुआवजों की स्थिति पर  सन्तोष व्यक्त किया और कहा कि वन्य जीवों द्वारा मनुष्य को क्षति पहुचाये जाने की स्थिति में तुरन्त कार्यवाही की जायें।

बैठक में, सचिव वन, प्रमुख वन संरक्षक श्री डी0 एन0एस0सुमन एवं प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव सहित मण्डलीय वन संरक्षक एवं प्रभागीय वन अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कार्य प्रणाली में सुधार न करने वालों के विरूद्ध स्थानान्तरण नीति के अन्तर्गत कार्यवाही - पकंज अग्रवाल

Posted on 08 March 2010 by admin

परिवहन निगम मुख्यालय की शिथिल कार्य प्रणाली पर प्रमुख सचिव परिवहन नाराज

लखनऊ -   परिवहन निगम में छवां वेतन आयोग की संस्तृतियां लागू होने के फलस्वरूप परिवहन निगम कर्मियों का दायित्व और बढ़ गया है। ऐसे में यह आवश्यक है कि निगम कर्मी पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

प्रमुख सचिव परिवहन श्री पंकज अग्रवाल ने आज टेढ़ीकोठी स्थित निगम  मुख्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बसों की संख्या, आनरोड बसों की स्थिति, बसों के संचालन, लोडफैक्टर तथा बस उपयोग व लाभ आदि के सम्बन्ध में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि नहीं हो सकी। प्रमुख सचिव ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि लक्ष्य को न प्राप्त करना प्रबन्धकीय कमी है। अग्रवाल ने कहा कि अप्रैल  माह में सुधार न करने वाले अधिकारी स्थानान्तरण नीति के अन्तर्गत दण्डित किये जायेगें। नवसृजित रीजन जैसे देवी पाटन, चित्रकूट आदि के व्यवस्थागत प्रकरणों के निस्तारण में मुख्यालय स्तर से शिथिलता बरतने पर श्री पंकज अग्रवाल ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। प्रमुख सचिव ने स्पष्ट एवं कठोर शब्दों में कहा कि निगम के कर्मियों का सारा भुगतान सीधे तौर पर निगम के लाभ से जुड़ा है। बैठक में अपर प्रबन्ध निदेशक श्री शशि शेखर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा प्रारम्भ

Posted on 08 March 2010 by admin

लखनऊ -  बढ़ती मंहगाई,सरकारी लूट, भ्रष्टाचार और महिला आरक्षण के नाम पर दलितों, पिछड़ों तथा मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ कांग्रेस-भाजपा की साजिश के बारे में जन जागरण एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव का सन्देश जन-जन तथा गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए आज 8 मार्च,2010 से समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा प्रारम्भ हो गई है। पूरे प्रदेश में लगभग 50 हजार से ज्यादा साइकिल सवारों के जत्थों ने साइकिल निशान वाले झण्डों के साथ नारे लगाते हुए जगह-जगह ठहरकर, चौपाल लगाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों के बारे में बताया और आम जनता का आन्दोलन में भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया। समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा 15 मार्च,2010 तक चलेगी। इसके बाद सभी साइकिल सवारों के जत्थें जनपद मुख्यालय पर 23 मार्च, को सम्मेलन करेगें। 23 मार्च को समाजवादी आन्दोलन के प्रेरणा पुरूश डा0 राम मनोहर लोहिया की जयन्ती भी है।

साइकिल यात्रा के दौरान जनता को बताया गया कि बढ़ती मंहगाई को रोकने के बजाए किस तरह केन्द्र और राज्य की सरकारें एक दूसरे पर दोश मढ़कर अपनी ज़िम्मेदारियां टाल रही हैं। प्रदेश में जर्जर कानून व्यवस्था से  आम आदमी त्रस्त है। विकास कार्यो की जगह प्रदेश में पत्थर, पार्को, स्मारकों पर जनता की गाढ़ी कमाई का अपव्यय एवं कमीशनखोरी की जा रही है। गांव-गांव पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय समस्याओं तथा प्रशासनिक उत्पीड़न की भी जानकारी प्राप्त की। महिला आरक्षण के नाम पर कांग्रेस-भाजपा की साजिश पिछड़े, दलित और मुस्लिम नेतृत्व के सफायें की है। समाजवादी कार्यकर्ताओं ने यह बात स्पश्ट की कि समाजवादी पार्टी महिलाओं के आरक्षण की विरोधी नहीं है, वह महिला आरक्षण अध्यादेश के वर्तमान स्वरूप को खतरनाक मानती है। श्री मुलायम सिंह यादव चाहते है कि दलित, अल्पसंख्यक एवं पिछड़े वर्ग की महिलाओं का आरक्षण भी सुनििश्चत हो।

आज विभिन्न जनपदो में साइकिल यात्राओं का नेतृत्व निम्न प्रमुख नेताओं ने किया। इटावा-श्री शिवपाल सिंह यादव, नेता विरोधी दल विधान सभा, मुजफ्फरनगर-श्री रशीद मसूद, फैजाबाद-श्री अहमद हसन, नेता प्रतिपक्ष विधान परिशद, श्री जयशंकर पाण्डेय, गोण्डा-डा0 वकार अहमद उपनेता विधान सभा, बाराबंकी-श्री अरविन्द सिंह गोप, श्री राम सागर रावत,  श्री छोटेलाल यादव, आजमगढ़-श्री बलराम यादव, उन्नाव-श्री राम आसरे कुशवाहा, बॉदा-श्री बिशम्भर प्रसाद निशाद, हरदोई-डा0 अशोक बाजपेई, आगरा में श्री रामजी लाल सुमन,पूर्व सॉसद, जौनपुर में पूर्व सॉसद श्री पारसनाथ यादव,गाजीपुर-श्री ओमप्रकाश सिंह,वाराणसी-श्रीराम आसरे विश्वकर्मा, श्रावस्ती-श्रीमती लीलावती कुशवाहा, सीतापुर-श्री उमाशंकर चौधरी, श्री आनन्द भदौरिया, तुलसीपुर (बलरामपुर)- श्री जयगोपाल सोनी, लखनऊ-श्री अशोक यादव, श्रीमती चन्द्रा रावत, लखनऊ महानगर-श्रीमती माला द्विवेदी, श्री सुशील दीक्षित, श्री विजय सिंह, कनेZलगंज गोण्डा-पूर्व मन्त्री श्री योगेश प्रताप सिंह, इलाहाबाद में श्री नरेश उत्तम एम0एल0सी0,छात्रसभा प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव, श्री संग्राम सिंह यादव, रामपुर में श्रीमती बीना भारद्वाज,पूर्व विधायक, आदि।

Comments (0)

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जेल में हुई विचार गोष्ठी

Posted on 08 March 2010 by admin

सुलतानपुर- प्रताप सेवा समिति के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला कारागार के महिला बैरक में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला कारागार के महिला बैरक में मुख्य अतिथि सहायक श्रमायुक्त किरण मिश्रा ने महिला बन्दियों को उनके अधिकार व महिला सशक्ति करण के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं की आज देश की उन्नति में अग्रणी भूमिका होने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर की छाप छोड़ी है। सु. श्री मिश्र  ने कहा कि महिलाओं को सकारात्मक सोच के साथ भारतीय संस्कृति तथा समाज को आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए। प्रताप सेवा समिति के सचिव विजय बिद्रोही ने कहा कि अब समय आ गया है कि महिलायें अपनी सोच को बदलें  तभी उनकी उन्नति सम्भव है। प्रेम लता केशरवानी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलायें ही महिलाओं की दुश्मन है। आज की महिला ही लड़का और लड़की में अधिक भेद- भाव करती हैं। जेल अधीक्षक वी. एन. मिश्रा ने कहा कि जेल में बन्द महिलायें अपनी दिन चर्या को व्यवस्थित कर लें तो बहुत सी इनकी समस्या अपने आप हल हो जायेगी। संस्था के अध्यक्ष राजन चौधरी ने कहा कि महिलाओं को पुरूश के बराबरी का दर्जा देने के लिए आज संसद में भी एक विधेयक पास होने वाला है। संस्था  के उपाध्यक्ष जितेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि जितना मान सम्मान महिलाओं को अपने देश में मिला हे वैसा अन्य किसी देश में नही मिला है। आज अपने देश की प्रथम नागरिक की हैसियत से श्रीमती प्रतिभा पाटिल राष्ट्रपति के रूप में हमारे सामने हैं। लोकसभा अध्यक्ष भी महिला ही हैं। सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। ममता बनर्जी, सुषमा स्वराज,मायावती, बृन्दा कारात जैसी सैकड़ों नारिया अपने- अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इंजीनियर, डाक्टर, शिक्षक, विज्ञान एपायलेट आदि बन कर देश की सेवा कर रही हैं।  अन्त में कारागार में बन्द महिला कैदियों को जिनके मुलाकाती नही आते हैं उनको समिति द्वारा संचालित एकता परिवार परामर्श केन्द्र  की तरफ सें सुश्री किरन मिश्रा, वी. एन. मिश्रा, राजन चौधरी ने साड़ी बितरण किया गया।
कार्यक्रम में  सरिता यादव, गौतमी,सीमा श्रीवास्तव, श्याम लता सिंह,जसवन्त सिंह नीलम उपाध्याय,शिव बहादुर गौड़ आदि दर्जनो लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

श्री अमीर चन्द पटेल को बी0एस0पी0 नेता बताये जाने की खबर बेबुनियाद- स्वामी प्रसाद मौर्य

Posted on 07 March 2010 by admin

गलत कार्य करने वालों की बी0एस0पी0 में कोई जगह नहीं-प्रदेश अध्यक्ष
लखनऊ  -  बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्री अमीर चन्द पटेल को मीडिया द्वारा बी0एस0पी0 नेता बताये जाने की खबर का जोरदार खण्डन करते हुए इसे बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि श्री पटेल का बहुजन समाज पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि मीडिया द्वारा उन्हें अनावश्यक रूप से बी0एस0पी0 जैसी सम्मानित पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जो गलत और निराधार है।

ज्ञातव्य है कि मीडिया के एक सेक्शन में खबर प्रकाशित की गई कि बी0एस0पी0 नेता को बलात्कार के केस में वाराणसी की पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिस पर श्री मौर्य अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

श्री मौर्य ने कहा कि बी0एस0पी0 कानून द्वारा कानून का राज कायम  करने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि बी0एस0पी0 ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने कानून तोड़ने पर अपने मन्त्री, सांसद एवं विधायकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने में कोताही नहीं की। उन्होंने कहा कि गलत कार्य करने वालों की बी0एस0पी0 में कोई जगह नहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2010
M T W T F S S
« Feb   Apr »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in