Categorized | लखनऊ

राजीव जी ने पंचायतों में आरक्षण दिलाकर महिलाओं की राजनीति में भागीदारी का मार्ग प्रशस्त किया था - जोशी

Posted on 08 March 2010 by admin

लखनऊ - अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय प्रांगण में उ0प्र0 महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती मीरा सिंह के नेतृत्व में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी जी मौजूद रहीं।

जनप्रिय नेता कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के प्रयास से राज्यसभा में पेश किये गये महिला आरक्षण विधेयक पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद सैंकड़ों की तादात में महिलाओं ने खुशियां मनायीं, एक दूसरे को मिठाइयां खिलाईं एवं कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, प्रधानमन्त्री डा. मनमोहन सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर अपनी खुशी का इजहार किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने इस मौके पर कहा कि राजीव जी ने सर्वप्रथम महिलाओं को पंचायतों में आरक्षण दिलाकर महिलाओं की राजनीति में भागीदारी का मार्ग प्रशस्त किया था। उन्होने कहा कि आज श्रीमती सोनिया गांधी ने देश की महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में तैन्तीस प्रतिशत का आरक्षण दिलाकर उन्हें देश की सबसे पंचायत में भागीदारी दिलाने का प्रयास किया है उससे देश की महिलाएं कांग्रेस पार्टी के पक्ष में एकजुट हो गई हैं। डा0 जोशी ने कहा कि इस विधेयक के पारित होने से निश्चित तौर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती मीरा सिंह ने कहा कि आज देश की करोड़ों महिलाएं श्रीमती सोनिया गांधी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही हैं। कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो महिलाओं के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि यदि विधेयक राज्यसभा में नहीं पारित हुआ तो उ0प्र0 महिला कांग्रेस इसके लिए संघर्ष करेगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती मीरा सिंह, प्रिंसेस फरहाना मालिकी, आएशा खान, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती आरती बाजपेई, श्रीमती सुशीला सोनकर, श्रीमती अर्चना करमाकर, श्रीमती नूतन बाजपेई, श्रीमती फिरदौस जहां, श्रीमती लक्ष्मी राजपूत, शहनाज जहां, श्रीमती रोशन हक, परवीन मसूदी, श्रीमती सुनीता सिंह, श्रीमती रिश्म सिंह, श्रीमती भारती चौधरी, श्रीमती विनीता सिंह, श्रीमती सुषमा सिंह, श्रीमती अनीता उपाध्याय, श्रीमती बबिता सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in