Categorized | राज्य

श्री अमीर चन्द पटेल को बी0एस0पी0 नेता बताये जाने की खबर बेबुनियाद- स्वामी प्रसाद मौर्य

Posted on 07 March 2010 by admin

गलत कार्य करने वालों की बी0एस0पी0 में कोई जगह नहीं-प्रदेश अध्यक्ष
लखनऊ  -  बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्री अमीर चन्द पटेल को मीडिया द्वारा बी0एस0पी0 नेता बताये जाने की खबर का जोरदार खण्डन करते हुए इसे बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि श्री पटेल का बहुजन समाज पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि मीडिया द्वारा उन्हें अनावश्यक रूप से बी0एस0पी0 जैसी सम्मानित पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जो गलत और निराधार है।

ज्ञातव्य है कि मीडिया के एक सेक्शन में खबर प्रकाशित की गई कि बी0एस0पी0 नेता को बलात्कार के केस में वाराणसी की पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिस पर श्री मौर्य अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

श्री मौर्य ने कहा कि बी0एस0पी0 कानून द्वारा कानून का राज कायम  करने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि बी0एस0पी0 ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने कानून तोड़ने पर अपने मन्त्री, सांसद एवं विधायकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने में कोताही नहीं की। उन्होंने कहा कि गलत कार्य करने वालों की बी0एस0पी0 में कोई जगह नहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in