Categorized | राज्य

समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा प्रारम्भ

Posted on 08 March 2010 by admin

लखनऊ -  बढ़ती मंहगाई,सरकारी लूट, भ्रष्टाचार और महिला आरक्षण के नाम पर दलितों, पिछड़ों तथा मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ कांग्रेस-भाजपा की साजिश के बारे में जन जागरण एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव का सन्देश जन-जन तथा गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए आज 8 मार्च,2010 से समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा प्रारम्भ हो गई है। पूरे प्रदेश में लगभग 50 हजार से ज्यादा साइकिल सवारों के जत्थों ने साइकिल निशान वाले झण्डों के साथ नारे लगाते हुए जगह-जगह ठहरकर, चौपाल लगाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों के बारे में बताया और आम जनता का आन्दोलन में भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया। समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा 15 मार्च,2010 तक चलेगी। इसके बाद सभी साइकिल सवारों के जत्थें जनपद मुख्यालय पर 23 मार्च, को सम्मेलन करेगें। 23 मार्च को समाजवादी आन्दोलन के प्रेरणा पुरूश डा0 राम मनोहर लोहिया की जयन्ती भी है।

साइकिल यात्रा के दौरान जनता को बताया गया कि बढ़ती मंहगाई को रोकने के बजाए किस तरह केन्द्र और राज्य की सरकारें एक दूसरे पर दोश मढ़कर अपनी ज़िम्मेदारियां टाल रही हैं। प्रदेश में जर्जर कानून व्यवस्था से  आम आदमी त्रस्त है। विकास कार्यो की जगह प्रदेश में पत्थर, पार्को, स्मारकों पर जनता की गाढ़ी कमाई का अपव्यय एवं कमीशनखोरी की जा रही है। गांव-गांव पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय समस्याओं तथा प्रशासनिक उत्पीड़न की भी जानकारी प्राप्त की। महिला आरक्षण के नाम पर कांग्रेस-भाजपा की साजिश पिछड़े, दलित और मुस्लिम नेतृत्व के सफायें की है। समाजवादी कार्यकर्ताओं ने यह बात स्पश्ट की कि समाजवादी पार्टी महिलाओं के आरक्षण की विरोधी नहीं है, वह महिला आरक्षण अध्यादेश के वर्तमान स्वरूप को खतरनाक मानती है। श्री मुलायम सिंह यादव चाहते है कि दलित, अल्पसंख्यक एवं पिछड़े वर्ग की महिलाओं का आरक्षण भी सुनििश्चत हो।

आज विभिन्न जनपदो में साइकिल यात्राओं का नेतृत्व निम्न प्रमुख नेताओं ने किया। इटावा-श्री शिवपाल सिंह यादव, नेता विरोधी दल विधान सभा, मुजफ्फरनगर-श्री रशीद मसूद, फैजाबाद-श्री अहमद हसन, नेता प्रतिपक्ष विधान परिशद, श्री जयशंकर पाण्डेय, गोण्डा-डा0 वकार अहमद उपनेता विधान सभा, बाराबंकी-श्री अरविन्द सिंह गोप, श्री राम सागर रावत,  श्री छोटेलाल यादव, आजमगढ़-श्री बलराम यादव, उन्नाव-श्री राम आसरे कुशवाहा, बॉदा-श्री बिशम्भर प्रसाद निशाद, हरदोई-डा0 अशोक बाजपेई, आगरा में श्री रामजी लाल सुमन,पूर्व सॉसद, जौनपुर में पूर्व सॉसद श्री पारसनाथ यादव,गाजीपुर-श्री ओमप्रकाश सिंह,वाराणसी-श्रीराम आसरे विश्वकर्मा, श्रावस्ती-श्रीमती लीलावती कुशवाहा, सीतापुर-श्री उमाशंकर चौधरी, श्री आनन्द भदौरिया, तुलसीपुर (बलरामपुर)- श्री जयगोपाल सोनी, लखनऊ-श्री अशोक यादव, श्रीमती चन्द्रा रावत, लखनऊ महानगर-श्रीमती माला द्विवेदी, श्री सुशील दीक्षित, श्री विजय सिंह, कनेZलगंज गोण्डा-पूर्व मन्त्री श्री योगेश प्रताप सिंह, इलाहाबाद में श्री नरेश उत्तम एम0एल0सी0,छात्रसभा प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव, श्री संग्राम सिंह यादव, रामपुर में श्रीमती बीना भारद्वाज,पूर्व विधायक, आदि।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in