Archive | December 25th, 2011

Five Day Program for Shri Rahul Gandhi Tour in Uttar Pradesh

Posted on 25 December 2011 by admin

Dec 26-30
Day 1 and 2 of the Tour is given below.

Day 1: Dec 26 Sitapur

10:30 - 11:10 AM Assembly Meeting at Sidhauli, Joint: VS-152 Sidhauli (SC)
(Shayam Lal Rawat) and VS-149 Biswan,(Vijay Shankar Mishra), District
Sitapur

12:10 - 13:00 PM Assembly Meeting at Maholi, Joint: VS-145 Maholi (Gaya
Prasad Mishra) and VS-153 Misrikh (SC) (Omprakash Rawat), District Sitapur

14:00 - 14:40 PM Assembly Meeting at Hargaon, Joint: VS- 147 Hargaon (SC) (
Manjari Rahi) and VS-148 Laharpur (Anil Verma) District Sitapur

Day 2: Dec 27 Lakhimpur Kheri

10:30 - 11:10 AM Assembly Meeting at Lakhimpur, VS-142 Lakhimpur
(Raghavendra Bahadur Singh) and VS-140 Srinagar (SC) (Smt. Mayawati),
District Lakhimpur Kheri

12:10 - 13:00 PM Assembly Meeting at Aurangabad, VS-143 Kasta (SC)
(Bansidhar Raj) and VS-144 Mohammdi (Ashfaqulla Khan), District Lakhimpur
Kheri

14:00 - 14:40 PM Assembly Meeting at Gola Gokarannath, VS-139 (Arvind
Giri), District Lakhimpur Kheri

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस को ’राष्ट्रीय सुशासन दिवस’ के रूप में प्रदेश भर में मनाया

Posted on 25 December 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस को ’राष्ट्रीय सुशासन दिवस’ के रूप में प्रदेश भर में मनाया। हवन, पूजन के कार्यक्रम द्वारा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की गई। विभिन्न जिलों में स्वास्थ्य शिविर, गोष्ठी, अस्पतालों में फल, मिष्ठान वितरण, हवन, पूजन आदि के कार्यक्रम हुये। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने देवरिया के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। श्री शाही ने अटल जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। उक्त की जानकारी देते हुए प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि नेता विधान मंडल दल ओम प्रकाश सिंह, मिर्जापुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी इलाहाबाद, डा0 रमापतिराम त्रिपाठी महराजगंज, प्रदेश महामंत्री विनोद पाण्डेय ने गोरखपुर, प्रदेश प्रवक्ता एवं सदस्य विधान परिषद हृदय नारायण दीक्षित एवं पूर्व सांसद मनोज सिन्हा ने गाजीपुर के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसी प्रकार गाजियाबाद, वाराणसी, मेरठ, झांसी, कानपुर, मुरादाबाद, आगरा, सहारनपुर, बुलन्दशहर, नोएडा, हमीरपुर, बांदा, रामपुर, चित्रकूट, बिजनौर आदि जिलों में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए।
श्री श्रीवास्तव ने बताया कि राजधानी में कुडि़याघाट, चैक में पार्टी की वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री उमा श्री भारती, वरिष्ठ नेता एवं सांसद लालजी टण्डन, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, महापौर डा0 दिनेश शर्मा, प्रदेश मंत्री गोपाल टण्डन, संतोष सिंह ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्यतः विधायक सुरेश चन्द्र तिवारी, सुरेश श्रीवास्तव, विद्या सागर गुप्ता, महानगर अध्यक्ष प्रदीप भार्गव, जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, महामंत्री मानसिंह, राजीव मिश्रा, अभिजात मिश्रा, रजनीश गुप्ता आदि शामिल हुए। लखनऊ में ही मौनी बाबा मंदिर आलमबाग में क्षेत्रीय विधायक सुरेश चन्द्र तिवारी द्वारा पंचकुण्डीय यज्ञ एवं भण्डारा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फल वितरण भी किया गया। पार्टी मुख्यालय पर पार्टी की वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री उमा श्री भारती, वरिष्ठ नेता की उपस्थिति में महिला मोर्चा ने अटल जी का जन्मदिवस मनाया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

संशोधन के पक्ष में लोकसभा में दबाव डालेगें

Posted on 25 December 2011 by admin

25-12-fलोकपाल बिल को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। उन्होने लोकपाल बिल के वर्तमान स्वरूप से अपनी असहमति जताते हुए कहा कि वे इसमें संशोधन के पक्ष में लोकसभा में दबाव डालेगें। लोकसभा में नेता सदन से भी बात करेगें। उन्होने कहा कि जो बिल पेश किया गया है उससे तो हम सब थानेदार के अधीन हो जाएगें, वह जिसे चाहे परेशान करेगा। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है।
श्री यादव ने पार्टी मुख्यालय में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कभी जनहित के काम नहीं करती है। वह यही चाहती है कि वह तो सत्ता में बनी रहे और विपक्षी अपमानित होते रहे। यह कानून सबको परेशान करने के लिए लाया गया है। कांग्रेस का यही कार्यकलाप है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव एवं प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी उपस्थित थे।
25-12-aउन्होने आगे कहा कि संसद में कांग्रेस और भाजपा एक हैं। भाजपा अपनी सही भूमिका नहीं निभा रही है। वह सदन में कांग्रेस को नहीं घेरती है। विपक्ष की भूमिका में वह सफल नहीं है। उन्होने कहा मै विधान परिषद और विधान सभा में जब नेता प्रतिपक्ष था तो सत्तापक्ष दबाव में रहता था। मंत्री चुपचाप आकर मिलते थे और कृपाकांक्षी होते थे। सत्तापक्ष के गलत कार्यो पर विपक्ष ही अंकुश लगाता है।
शिवालिक गल्र्स इंटर कालेज, कानुपर रोड के अध्यक्ष श्री बलवीर सिंह सलूजा ने श्री मुलायम सिंह यादव को मां भगवती की फोटो, कृपाण व लोई चुनरी देकर सम्मानित किया। उनके साथ सर्वश्री नासिर अली सिद्दीकी, इजहारूल हसन शेखू, जोगा सिंह, इदरीश खान, कमलेश यादव, बबलू सोनी, पंकज गौतम, सुरेन्द्र यादव, संजय कुमार गांधी आदि मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

2012 में विधान सभा चुनाव की लड़ाई बहुत कठिन है

Posted on 25 December 2011 by admin

25-12-cसमाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि सन् 2012 में विधान सभा चुनाव की लड़ाई बहुत कठिन है। कांग्रेस समाजवादी पार्टी को हराने के लिए टिकट दे रही है। सीधे बसपा से मिलकर इस कोशिश में है कि समाजवादी पार्टी बहुमत में न आने पाए। इसलिए सभी मतभेद भुलाकर अपने घोषित प्रत्याशी के पक्ष में पार्टी कार्यकर्ता काम करें ताकि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने में कोई अड़चन न आए। हमें अपनी ताकत से सरकार बनाना है।
श्री यादव यहां पार्टी मुख्यालय में एकत्र कार्यकर्ताओं के समूह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी को 2007 के विधान सभा चुनावों में 25Û42 प्रतिशत और लोकसभा चुनावों में 24Û4 प्रतिशत मत मिले थे। यदि हम 6 प्रतिशत मत और हासिल कर ले तो हमारी स्पष्ट बहुमत की सरकार बन जाएगी।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रचार के मामले में सबसे आगे है। समाजवादी क्रांतिरथ के आठ चरणों में 150 विधान सभा क्षेत्रों में जनता के बीच जा चुके है। समाजवादी पार्टी ने पांच साल तक बसपा सरकार के अत्याचारों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। नौजवान इस संघर्ष में आगे रहे है। इसलिए जनता कहती है कि समाजवादी पार्टी की सरकार ही उसके हितों की रक्षा करेगी। समाजवादी पार्टी को ही सत्ता में आना है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष        श्री मुलायम सिंह यादव जनसभाओं को सम्बोधित करने निकल पड़े है। समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार ने किसानों और बुनकरों को तमाम रियायतें दी थी। अस्पतालों में मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई। नौजवानों को जहां रोजगार नहीं मिला, बेकारी भत्ता दिया। जो कहते थे वह कर दिखाया। उन्होने फिर दुहराया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो कार्यकर्ताओं को लालबत्ती दी जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गर्रा नदी मे नौ बच्चो सहित मैजिक गिरी, ग्रामीणो ने सभी को बचाया

Posted on 25 December 2011 by admin

साण्डी की गर्रा नदी के किनारे खड़ी मैजिक गाड़ी अनायास ही गर्रा नदी मे कटान की जमीन पर खड़ी होने के कारण धीरे-धीरे खिसक कर जा गिरी। गाड़ी का चालक मैजिक को धोने हेतु धोने के लिये लाया था, चालक पानी से मैजिक धो रहा था उसे एक बार पानी से धुलाई करके वो सर्फ लेने पास की दुकान पर चला गया। आसपास के मोहल्ले के बच्चे जिसमे पूजा (4 वर्ष), श्याम (3 वर्ष), अंशन (4 वर्ष), नेहा (4 वर्ष), शिवानी (5 वर्ष), खुशवू (8 वर्ष), उमा (6 वर्ष) अन्दर वैठकर ये सभी बच्चे खेलने लगे तभी गाड़ी आगे वढ़कर धीर धीरे नदी मे खिसक गई नदी मे गिरते ही बच्चो की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पडे़ और कुछ बच्चो को अचेता अवस्था मे बाहर निकाला। सूचना पर पहुॅची पुलिस ने भी बच्चो को बाहर निकालने मे वहा के निवासियों की मदद की। बच्चो को स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहा पर खुशवू की गम्भीर हालत होने के कारण डाक्टरो की राय पर उसे जिला अस्पताल रिफर किया गया। पुलिस ने कृेन मगवांकर शाम को गाड़ी नदी से बाहर की। सूचना पर पहुॅचे परिजन और उनके माॅ वाप बच्चो से लिपटकर रोने लगे निवासियांे को मलाल है कि नदी के किनारे बाउन्ड्री वाल की मांग करने के बावजूद प्रशासन ने अभी तक नही वनवायी। अगर वन गई होती तो शायद ये हादसा न होता। पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, दीपू शुक्ला, आजम आदि ने डीएम से फरियाद करने एक बार फिर हरदोई आये, कि नदी के किनारे बाउन्ड्रीवाल अविलम्ब वनवायी जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रशासन का रूख और हुआ सख्त, निर्देशो के पालन पर दिया जोर

Posted on 25 December 2011 by admin

विधान सभा 2012 केे व्यय अनुरक्षण के सम्बन्ध मे कलेक्ट्रेट सभागार मे बैठक करके डीएम ऐ0 के0 सिह राठौर ने आयोग की मन्सा अनुरूप चुनावउ 2012 मे धन वल के प्रभाव को रोकने और कडाई से अनुपालन करने पर जोर दिया गया चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही उसके दूसरे दिन से व्यय पर्यवेक्षक निगरानी रखने हेतु जिले मे आजायेगे जो प्रत्याशियो के व्यय पर नजर रखने, संवेदनशील मतदान केन्द्रो पर एक से अधिक व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किये जायेगे। सभी प्रत्याशियो को चुनाव व्यय हेतु नया बैक खाता खुलवाना पडेगा, निर्वाचन व्यय उसी खाते से किया जायेगा। डीएम ने बताया चुनाव व्यय पर नियन्त्रण फ्लाइग स्क्वाड, वीडियो सविर्सलान्स, ब्यूम टीम, एकाउन्ट टीम, स्टेटिक्स सर्विसलान्स, मीडिया मानीरिटिग टीम, शराब निरोधी दस्ता का गठन प्रत्येक क्षेत्र मे किया जायेगा । प्रत्याशियो को चुनाव प्रसार हेतु सभी वाहनो का प्रचार विवरण देना होगा। सभाओ के मन्च पर वैरिकेटिग व्यय जानकारी मुहैय्या करानी होगी। मौके पर एडीएम राकेश मिश्रा, एएसपी ए0के0 सिह, नगर मजिस्ट्रेट लालमणि मिश्रा आदि मोजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विराट ब्राह्मण सम्मेलन का सफल आयोजन

Posted on 25 December 2011 by admin

photo-news-no-4जनपद के इतिहास मे पहली बार विराट ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन परशुराम सभा के बैनर तले जीआईसी मैदान पर किया गया आयोजक के मुख्य अतिथि के तौर पर प्रसिद्व नैमिशारण तीर्थ के नारदानन्द सरस्वती आश्रम भारत भक्त समाज के सरंक्षक स्वामी सर्वेश्वरानन्द जी महराज तथा उनके परम शिष्य आचार्य राजेश चन्द्र मिश्र महराज मन्च पर आसीन रहे। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे बोलते हुये स्वामी जी ने कहा कि हिन्दू समाज मे व्याप्त कुरीतिओ पर प्रहार करते हुये बताया कि ब्राह्मण अपना ब्राह्मणत्व किस प्रकार खो रहा है जबकि वो अपनी पहचान शिखा तिलक केश पहनावा, वाणी मे संयम ही खो चुका है तो ब्राह्मण का ब्राह्मणत्व कहा रह गया जाति वर्ण व्यवस्था पर कहा ब्राह्मण की उत्पत्ति ब्राह्म के मस्तिष्क रूपी स्वरूप से क्षत्रियो की उत्पत्ति उसकी भुजाओ से हुई है अन्य की उत्पत्ति इसी प्रकार अन्य अंगो से हुई है। मुगलकालीन सम्राट अकबर और ब्राह्मण बीरबल की कहानी मे ब्राह्मण की विशेषता मे बताया जिसमे गंगा जल की महिमा क्यो गाय का दूध सर्वोत्तम क्यो जाति ब्राह्मण की क्यो सर्वोच्च है तो ब्राह्मण बीरबल ने जवाब दिया कि गंगा का पानी अमृत समान है गाय का दूध औषधि के रूप मे जाना जाता है और ब्राह्मण की पहचान इसलिये सर्वोत्तम है कि अपनी वाणी अपने पहनावा से उसकी विशेषता आंकी जाती है जो आज का ब्राह्मण खो रहा है आचरण विहीन बन रहा है । आयोजन समिति का संचालन के के दिवेदी जी ने किया अध्यक्षीय भाषण मे श्यामाकान्त दीक्षित जी ने ब्राह्मण को आरक्षण पर समुचित विचारधारा के उपयोग पर संगठन की महत्वा को समक्षा कर एकता का पाठ पढाया। सस्कृत भाषा अपनाने, वाणी मे नमृता, सहनशीलता बच्चो मे संस्कार देने की सारगर्भित बाते बताई। पूर्व विधायक लालन शर्मा द्वारा हरदोई जनपद की 5 नदी वाले क्षेत्र की विशेषता पर अपने विचार रखे। और आयोजन समिति द्वारा प्रथम बार सम्मेलन करने पर काफी साधुवाद भी दिया। प्रसिद्व वक्ताओ मे पन्डित उमाकान्त शास्त्री, अशोक कुमार दीक्षित, लालन शर्मा, महराज नारायण अवस्थी आदि ने अपने विचार रखें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन के कार्यक्रम की घोषणा मतदान 7 चरणों में सम्पन्न होगा

Posted on 25 December 2011 by admin

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज चार अन्य राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2012 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव सात चरणों में सम्पन्न होंगे। विधानसभा चुनावों में 04, 08, 11, 15, 19, 23 तथा 28 फरवरी, 2012 को मतदान होगा। मतगणना 04 मार्च, 2012 को होगी और सम्पूर्ण  निर्वाचन प्रक्रिया दिनांक 09 मार्च, 2012 तक पूरी कर ली जायेगी। प्रदेश विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं जिनमें से 85 अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हैं।
प्रदेश की निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन दिनांक 2 जनवरी, 2012 को प्रकाशित किया जायेगा। प्रकाशित की जाने वाली फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली में प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 11.19 करोड़ से बढ़कर 12.58 करोड़ हो जायेगी। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली में मतदाताओं के फोटोग्राफ का प्रतिशत 98ः है जबकि मतदाता फोटो पहचान पत्र का प्रतिशत 98.5ः है। प्रदेश में मुख्य मतदेय स्थलों की संख्या 1,28,112 तथा मतदान केन्द्रों की संख्या 87,313 है। कई स्थानों पर मतदाताओं की संख्या बढ़ जाने के कारण सहायक मतदेय स्थल बनाये जायेंगे जिसके फलस्वरूप कुल मतदेय स्थलों की संख्या में तदनुरूप वृद्धि हो जायेगी। 18-19 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या 52.53 लाख है जबकि आलेख्य प्रकाशन के समय यह संख्या लगभग 10लाख थी।
आगामी सामान्य निर्वाचन में सभी निर्वाचन क्षेत्रों में ईवीएम का प्रयोग किया जायेगा। चुनाव में प्रयोग करने के पूर्व उनका दो बार रैण्डमाइजेशन किया जायेगा। दूसरा रैण्डमाइजेशन चुनाव प्रेक्षकों और उम्मीदवारों या उनके एजेन्ट की उपस्थिति में किया जायेगा। शान्तिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने की दृष्टि से केन्द्रीय पुलिस बल तथा अन्य राज्यों के सशस्त्र बलों को स्थानीय आवश्यकता का आंकलन करके तैनात किया जायेगा। चुनाव कार्यों का पर्यवेक्षण करने के लिये आयोग द्वारा सामान्य प्रेक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इसके साथ ही निर्वाचन व्यय प्रेक्षकों की भी पर्याप्त संख्या में नियुक्ति की जायेगी जो उम्मीदवारों के निर्वाचन व्यय पर पैनी नजर रखेंगे।  इन प्रेक्षकों के अतिरिक्त चिन्हित किये गये मतदान केन्द्रों पर माइक्रो आब्जर्वर की भी तैनाती की जायेगी जो निर्वाचन आयोग के मार्ग निर्देशन में कार्य करेंगे।
मतदेय स्थलों पर मतदान कार्मिकों की तैनाती तीन बार डाटा रैण्डमाइजेशन के बाद की जायेगी और उन्हें निर्वाचनों हेतु पर्याप्त प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रत्येक जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अपने जिले के लिये एक जिला निर्वाचन योजना तैयार की जायेगी। सभी महत्वपूर्ण घटनाओं की वीडियोग्राफी कराई जायेगी और इस हेतु पर्याप्त संख्या में डिजिटल और वीडियो कैमरा टीमों को लगाया जायेगा।
आदर्श आचार संहिता - विधानसभा सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम की आयोग द्वारा घोषणा के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के प्राविधान तात्कालिक प्रभाव से लागू हो गये हैं और इस आशय का पत्र प्रदेश के मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह एवं नियुक्ति, सभी मण्डलायुक्तों तथा जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ-साथ सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को भेज दिया गया है। आदर्श आचार संहिता नई विधानसभा के गठन की अधिसूचना जारी होने तक प्रदेश में प्रभावी रहेगी।
प्रदेश में पहली बार आगामी सामान्य निर्वाचन में प्रत्येक पंजीकृत मतदाता को एक फोटोयुक्त वोटर पर्ची दी जायेगी जिसमें मतदाता सूची से संबंधित विवरण के साथ-साथ पोलिंग स्टेशन तथा मतदान की तिथि का भी उल्लेख होगा। उम्मीदवारों, राजनैतिक दलों और जन सामान्य की सुविधा के लिये मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में एक काल सेन्टर पहले से ही स्थापित है जिसका निःशुल्क नम्बर      1800 180 1950 है। प्रत्येक जिले में भी काल सेन्टर/कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। काल सेन्टर पर शिकायतें दर्ज करने वाले व्यक्तियों ाके एसएमएस के माध्यम से शिकायत के संबंध में सूचित किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अटल जी के जन्मदिन की पूर्व संध्या

Posted on 25 December 2011 by admin

dsc_0064भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय नेता एवं म0प्र0 की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आज अटल जी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आलमबाग लखनऊ में आयोजित भाजपा की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उ0प्र0 में भाजपा सरकार बनने पर मायावती सरकार के किए गए कार्यो की जांच कराएंगे। भाजपा ने बसपा सरकार पर लगातार लोगों के धन को लूटने का दोषी पाया है। 300 से अधिक बोगस कम्पनियां बनाकर उ0प्र0 के खजाने को उनमें जमा किया गया है। मैंने और डा0 किरीट सौमेया ने इस लूट का पर्दाफाश करते हुए कम्पनियों की सूची जारी की थी। आज तक मायावती की ओर से कोई जांच नहीं की गई न ही मेरे द्वारा भेजी गई जानकारी पर राहुल गांधी और कांगे्रस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी ने जांच कराई। दाल में कुछ काला है। यदि मायावती दोषी है तो उनको जेल में भिजवाएंगे और यदि हमारी जानकारी गलत है तो हमें सजा मिलनी चाहिए।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि कांगे्रस ने जहां देश को लूटा है वहीं मायावती ने उ0प्र0 को लूटा है। इनको इनके कर्मो की सजा मिलनी ही चाहिए। श्रद्धेय अटल जी ने आम आदमी के लिए सरकार चलाई। महंगाई को बढ़ने नहीं दिया। सुशासन का राज कायम किया। आज उ0प्र0 का किसान, नौजवान, व्यापारी,महिलाएं सभी सरकारी उत्पीड़न का शिकार हैं अब जनता इन सरकारों को उखाड़ फेंके और सुशासन के लिए भाजपा की सरकार बनाए।
dsc_0097लखनऊ के सांसद वरिष्ठ नेता लाल जी टण्डन ने अटल जी की दीर्घायु की कामना की। जनता से भाजपा को जिताने की अपील की। श्री टण्डन ने कहा कि इस बार लखनऊ में कांगे्रस की जमानत जब्त होनी चाहिए। बसपा का तो लखनऊ में कोई जनाधार भी नहीं है। सपा की सरकार के कुशासन को लोग आज तक नहीं भूले हैं। लखनऊ अटल जी का है और अटल जी का रहेगा।
सभा को लखनऊ के महापौर डा0 दिनेश शर्मा, विधायक विद्यासागर गुप्ता, सुरेश श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल, स्वतंत्र देव सिंह, महेन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा भी उपस्थित रहे। सभा का संचालन क्षेत्रीय विधायक सुरेश तिवारी ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा लोकपाल बिल का संसद से सड़क तक डटकर विरोध करेगी

Posted on 25 December 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने 22 दिसम्बर को लोकसभा में लोकपाल बिल के साथ-साथ धार्मिक आधार पर प्रस्तुत मुस्लिम आरक्षण बिल को संविधान विरोधी व देश विरोधी बताया है। श्री शाही ने कहा कि संसद में 27 दिसम्बर को इस बिल पर होने वाली बहस के दिन भाजपा प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों पर धरना देकर विरोध जताएगी। भाजपा इस बिल का संसद से सड़क तक डटकर विरोध करेगी। यह बिल संविधान विरोधी है।
आज पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुस्लिम आरक्षण बिल से देश में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहन लाल नेहरू व डा0 भीमराव अम्बेडकर के विचारों की हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि संविधान सभा में इस मुद्दे पर व्यापक बहस हुई थी उस समय धार्मिक आधार पर आरक्षण दिए जाने को नकार दिया गया था। श्री शाही ने कहा कि इससे अलगाववादी ताकतों को बढ़ावा मिलेगा। वोट के लिए लाए गए इस बिल से मुसलमानों का हित नहीं हो सकता। यह निर्णय मुस्लिम लीग व जिन्ना की राह पर चलने वाला कदम है। यह देश के लिए आत्मघाती सिद्ध होगा।
उन्होंने कहा कि सपा-बसपा-कांगे्रस वोट के लिए मुस्लिमों के प्रति घडि़याली आंसू बहा रही हंै। तीनों पार्टियों की आपस में गलाकाट प्रतिस्पर्धा है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही आन्ध प्रदेश में भी चुनाव के समय मुस्लिम आरक्षण की घोषणा की गई थी जो आज भी सुर्पीम कोर्ट में विचाराधीन है। यह जान बूझकर मुसलमानों को गुमराह करने की साजिश है। श्री शाही ने कहा कि कांगे्रस की गलत नीतियों के कारण ही हमारा देश विभाजन का दंश झेल चुका है, आज फिर वही स्थिति पैदा हो रही है। यह आरक्षण शोषितों, वंचितों के विकास के लिए दिया जाना चाहिए था।
भाजपा की राष्ट्रीय नेता एवं म0प्र0 की पूर्व मुख्यमंत्री उमाश्री भारती ने पत्रकारों से कहा कि जब सारी दुनियां लोकपाल पर नजर लगाए हुए थी उस समय मुस्लिम आरक्षण बिल के द्वारा घिनौनी राजनीति की गई। लोगों का ध्यान लोकपाल से कैसे हटे, कांगे्रस का वोट कैसे बढ़े और वह सरकार बनाने की ओर कैसे अग्रसर हो इसके लिए यह बिल लाया गया। उन्होंने कहा कि यह दुबारा देश बांटने की साजिश है। पहले भी कांगे्रसी नेताओं की सहमति से ही देश के दो टुकड़े हुए थे। सुश्री भारती ने कहा कि यह बेशर्मी की राजनीति है इसे हम लागू नहीं होने देंगे। इस बिल से सर्वाधिक नुकसान मुसलमानों को ही होगा। इससे कांगे्रस को भले ही कुछ लाभ हो जाए लेकिन देश को इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि 21 जनवरी से प्रदेश बचाओ-भाजपा लाओ अभियान फिर से शुरू होगा। पत्रकार वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल, डा0 महेन्द्र सिंह, स्वतंत्रदेव ंिसह, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, नरेन्द्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता एवं सदस्य विधान परिषद हृदय नारायण दीक्षित, हरद्वार दुबे, मनोज मिश्र उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

December 2011
M T W T F S S
« Nov   Jan »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in