Categorized | लखनऊ.

भाजपा लोकपाल बिल का संसद से सड़क तक डटकर विरोध करेगी

Posted on 25 December 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने 22 दिसम्बर को लोकसभा में लोकपाल बिल के साथ-साथ धार्मिक आधार पर प्रस्तुत मुस्लिम आरक्षण बिल को संविधान विरोधी व देश विरोधी बताया है। श्री शाही ने कहा कि संसद में 27 दिसम्बर को इस बिल पर होने वाली बहस के दिन भाजपा प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों पर धरना देकर विरोध जताएगी। भाजपा इस बिल का संसद से सड़क तक डटकर विरोध करेगी। यह बिल संविधान विरोधी है।
आज पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुस्लिम आरक्षण बिल से देश में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहन लाल नेहरू व डा0 भीमराव अम्बेडकर के विचारों की हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि संविधान सभा में इस मुद्दे पर व्यापक बहस हुई थी उस समय धार्मिक आधार पर आरक्षण दिए जाने को नकार दिया गया था। श्री शाही ने कहा कि इससे अलगाववादी ताकतों को बढ़ावा मिलेगा। वोट के लिए लाए गए इस बिल से मुसलमानों का हित नहीं हो सकता। यह निर्णय मुस्लिम लीग व जिन्ना की राह पर चलने वाला कदम है। यह देश के लिए आत्मघाती सिद्ध होगा।
उन्होंने कहा कि सपा-बसपा-कांगे्रस वोट के लिए मुस्लिमों के प्रति घडि़याली आंसू बहा रही हंै। तीनों पार्टियों की आपस में गलाकाट प्रतिस्पर्धा है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही आन्ध प्रदेश में भी चुनाव के समय मुस्लिम आरक्षण की घोषणा की गई थी जो आज भी सुर्पीम कोर्ट में विचाराधीन है। यह जान बूझकर मुसलमानों को गुमराह करने की साजिश है। श्री शाही ने कहा कि कांगे्रस की गलत नीतियों के कारण ही हमारा देश विभाजन का दंश झेल चुका है, आज फिर वही स्थिति पैदा हो रही है। यह आरक्षण शोषितों, वंचितों के विकास के लिए दिया जाना चाहिए था।
भाजपा की राष्ट्रीय नेता एवं म0प्र0 की पूर्व मुख्यमंत्री उमाश्री भारती ने पत्रकारों से कहा कि जब सारी दुनियां लोकपाल पर नजर लगाए हुए थी उस समय मुस्लिम आरक्षण बिल के द्वारा घिनौनी राजनीति की गई। लोगों का ध्यान लोकपाल से कैसे हटे, कांगे्रस का वोट कैसे बढ़े और वह सरकार बनाने की ओर कैसे अग्रसर हो इसके लिए यह बिल लाया गया। उन्होंने कहा कि यह दुबारा देश बांटने की साजिश है। पहले भी कांगे्रसी नेताओं की सहमति से ही देश के दो टुकड़े हुए थे। सुश्री भारती ने कहा कि यह बेशर्मी की राजनीति है इसे हम लागू नहीं होने देंगे। इस बिल से सर्वाधिक नुकसान मुसलमानों को ही होगा। इससे कांगे्रस को भले ही कुछ लाभ हो जाए लेकिन देश को इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि 21 जनवरी से प्रदेश बचाओ-भाजपा लाओ अभियान फिर से शुरू होगा। पत्रकार वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल, डा0 महेन्द्र सिंह, स्वतंत्रदेव ंिसह, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, नरेन्द्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता एवं सदस्य विधान परिषद हृदय नारायण दीक्षित, हरद्वार दुबे, मनोज मिश्र उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in