Categorized | लखनऊ.

श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस को ’राष्ट्रीय सुशासन दिवस’ के रूप में प्रदेश भर में मनाया

Posted on 25 December 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस को ’राष्ट्रीय सुशासन दिवस’ के रूप में प्रदेश भर में मनाया। हवन, पूजन के कार्यक्रम द्वारा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की गई। विभिन्न जिलों में स्वास्थ्य शिविर, गोष्ठी, अस्पतालों में फल, मिष्ठान वितरण, हवन, पूजन आदि के कार्यक्रम हुये। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने देवरिया के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। श्री शाही ने अटल जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। उक्त की जानकारी देते हुए प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि नेता विधान मंडल दल ओम प्रकाश सिंह, मिर्जापुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी इलाहाबाद, डा0 रमापतिराम त्रिपाठी महराजगंज, प्रदेश महामंत्री विनोद पाण्डेय ने गोरखपुर, प्रदेश प्रवक्ता एवं सदस्य विधान परिषद हृदय नारायण दीक्षित एवं पूर्व सांसद मनोज सिन्हा ने गाजीपुर के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसी प्रकार गाजियाबाद, वाराणसी, मेरठ, झांसी, कानपुर, मुरादाबाद, आगरा, सहारनपुर, बुलन्दशहर, नोएडा, हमीरपुर, बांदा, रामपुर, चित्रकूट, बिजनौर आदि जिलों में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए।
श्री श्रीवास्तव ने बताया कि राजधानी में कुडि़याघाट, चैक में पार्टी की वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री उमा श्री भारती, वरिष्ठ नेता एवं सांसद लालजी टण्डन, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, महापौर डा0 दिनेश शर्मा, प्रदेश मंत्री गोपाल टण्डन, संतोष सिंह ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्यतः विधायक सुरेश चन्द्र तिवारी, सुरेश श्रीवास्तव, विद्या सागर गुप्ता, महानगर अध्यक्ष प्रदीप भार्गव, जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, महामंत्री मानसिंह, राजीव मिश्रा, अभिजात मिश्रा, रजनीश गुप्ता आदि शामिल हुए। लखनऊ में ही मौनी बाबा मंदिर आलमबाग में क्षेत्रीय विधायक सुरेश चन्द्र तिवारी द्वारा पंचकुण्डीय यज्ञ एवं भण्डारा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फल वितरण भी किया गया। पार्टी मुख्यालय पर पार्टी की वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री उमा श्री भारती, वरिष्ठ नेता की उपस्थिति में महिला मोर्चा ने अटल जी का जन्मदिवस मनाया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in