Archive | December 14th, 2011

विधान सभा प्रत्यासी 2012 - List of BJP

Posted on 14 December 2011 by admin

वि0 स0 क्र0    विधानसभा    प्रत्याशी
3    सहारनपुर नगर    श्री राघव लखनपाल
6    रामपुरमनि0सु0    श्री राकेश गांगुली
8    कैराना    श्री हुकुम सिंह गुर्जर
12    चरथावल    श्री विजय कश्यप
13    पुरकाजी सु0    साध्वी प्राची आर्या
21    नहटौैर सु0    श्री सुभाष बाल्मीकि
22    बिजनौर     श्री कुवॅर भारतेन्द्र ंिसंह
24    नूरपुर    श्री लोकेन्द्र सिंह चैहान
31    चदौसी सु0    श्रीमती गुलाबो देवी
33    सम्भल    श्री राजेश सिघंल
35    चमरौआ    श्री ख्यालीराम लोधी
36    बिलासपुर    श्री ज्वाला प्रसाद गंगवार
38    मिलक सु0    श्री काशीराम दिवाकर
39    धनौरा सु0    श्री हरपाल सिंह
41    अमरोहा    श्री राम सिंह सैनी ठेकेदार
47    मेरठ कैण्ट     श्री सत्य प्रकाश अग्रवाल
48    मेरठ शहर    डा0 लक्ष्मीकान्त बाजपेई
53    लोनी    श्री विनोद बंसल
55    ष्साहिबाबाद
ष्    श्री सुनील शर्मा
56    ष्गाजियाबाद
ष्    श्री अतुल गर्ग
58    धौलाना    श्री वाई0पी0सिंह
65    बुलन्दशहर    श्री विरेन्द्र सिंह सिरोही
72    बरौली    श्री मुनीष गौड़
73    अतरौली     श्री राजेश भरद्वाज
74    छर्रा    श्री डा0 राम सिंह
89    आगरा उत्तर    श्री जगन प्रसाद गर्ग
100    कासगंज    श्री महेन्द्र सिंह राणा
104    एटा    श्री प्रजापालन वर्मा
106    जलेसर (सु0)    श्रीमती मिथिलेश अगरिया
115    बदायूॅ सदर    श्री महेश गुप्ता
118    बहेड़ी    श्री छत्रपाल सिंह गंगवार
121    नवाबगंज    श्री नरोत्तम दास मुन्ना
122    फरीदपुर (सु0)    श्री डा0 श्याम बिहारी लाल
125    बरेली कैन्ट    श्री राजेश अग्रवाल
126    आॅवला    श्री धर्मपाल सिंह
129    पूरनपुर सु0    श्री राम रतन पासवान
130    बीसलपुर    श्री राम सरन वर्मा
131    कटरा    श्री सुधीर सिंह
134    पुवायॉ सु0    श्री सरदार राजबीर सिंह राजू भट्ट
135    शाहजहाॅपुर    श्री सुरेश खन्ना
137    पलिया    श्री राम कुमार वर्मा
138    निघासन    श्री अजय मिश्रा
139    गोला गो0    श्री ईश्वरदीन वर्मा
140    श्रीनगर सु0    श्रीमती मंजू त्यागी
141    धौरहरा    श्री विनोद शंकर अवस्थी
143    कस्ता सु0    श्रीमती कृष्णा राज
144    मोहम्मदी    श्री लोकेन्द्र प्रताप सिंह
154    सवायजपुर    श्री माधवेन्द्र सिंह रानू
155    शहाबाद    श्री अखिलेश पाठक
162    बांगरमउ    श्री रमा शंकर पाल
164    मोहान सु0    श्री मस्तराम
173    लखनऊ पूर्व    श्री कलराज मिश्रा
178    तिलोई    श्री महेन्द्र सिंह
184    जगदीशपुर सु0    श्री राम लखन पासी
185    गौरीगंज    श्री तेजभान सिंह
188    सुल्तानपुर    श्री ओम प्रकाश पाण्डेय
192    कायमगंज सु0    श्री अमर सिंह खटिक
193    अमृतपुर     श्री सुशील शाक्य
195    भोजपुर    श्री सौरभ सिंह राठौर
196    छिबरामऊ    श्रीमती अर्चना पाण्डेय
197    तिर्वा    श्री अलोक वर्मा
198    कन्नौज सु0    श्री बनवारी लाल दोहरे
199    जसवन्तनगर    श्री राकेश पाल
202    बिधूना    श्रीमती गीता शाक्य
204    औरया सु0    श्री छककीलाल
205    रसूलाबाद सु0    श्रीमती कमलारानी वरून
206    अकबरपुर रनिया    श्री रवि शुक्ला
207    सिकन्दरा    श्री देवेन्द्र सिंह भोले
208    भोगनीपुर    श्री राजेश सचान
209    बिल्हौर सु0    श्री राकेश सोनकर
211    कल्यानपुर    श्रीमती प्रेमलता कटियार
214    आर्य नगर    श्री सलिल विश्नोई
217    महराजपुर    श्री सतीश महाना
224    मऊरानीपुर सु0    श्री प्रागी लाल अहिरवार
225    गरौठा    श्री टीकाराम पटेल
227    महरौनी    श्री मनोहर लाल मन्नू
229    राठ सु0    श्री अनिल अहिरवार
239    बिन्दकी    श्री राजेन्द्र सिंह पटेल
240    फतेहपुर     श्री राधेश्याम गुप्ता
242    हुसैनगंज    श्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह
243    खागा सु0    श्रीमती कृष्णा पासवान
245    बाबागंज सु0    श्री लल्लूलाल भारती
246    कुण्डा    श्री त्रिभुवन दत्त मिश्रा टण्डन
249    पट्टी    श्री मोती सिंह
251    सिराथु      श्री केशव मौर्या
252    मंझनपुर सु0    श्री सुरेश चन्द्र नागर
255    सोरांव सु0    श्रीमती निर्मला पासवान
263    इलाहाबाद दक्षिण    श्री केशरी नाथ त्रिपाठी
264    बारा सु0    श्री विश्वनाथ भारती
267    रामनगर    श्री राम सजीवन वर्मा चैधरी
273    मिल्कीपुर सु0    श्री रामू प्रियदर्शी
275    अयोध्या    श्री लल्लू सिंह
282    बलहा सु0    श्रीमती सावित्री बाई फुले
285    महसी    श्री सुरेश्वर सिंह
287    प्यागपुर    श्री सुभाष त्रिपाठी
288    कैसरगंज    श्री मुकुट बिहारी वर्मा
290    श्रावस्ती    श्री रामफेरन पाण्डेय
293    उतरौला    श्री श्यामलाल वर्मा
294    बलरामपुर सु0    श्री रमापति शास्त्री
296    गोण्डा    श्री महेश नारायण तिवारी
297    कटराबाजार    श्री बावन सिंह
300    मनकापुर सु0    डा0 रामकिशोर बरूवार
301    गौरा    श्री राम प्रताप सिंह
302    शोहरतगढ़    श्रीमती साधना चैधरी
303    कपिलवस्तु सु0    श्री श्रीराम चैहान
304    बांसी    श्री जय प्रताप सिंह
309    रूधौली    श्री आदित्य विक्रम सिंह
310    बस्ती    श्री हरीश द्विवेदी
311    महादेवा सु0    श्रीमती वीना राय
314    घनघटा सु0    श्री नीलमणि
315    फरेन्दा     श्री बजरंग बहादुर सिंह
317    सिसवा    श्री डा0 रमापति राम त्रिपाठी
325    खजनी सु0    श्री संतप्रसाद बेलदार
326    चैरी.चैरा    श्री विनय कुमार सिंह
328    चिल्लूपार    श्री विजय यादव
329    खड्डा    डा0 नीलेश मिश्रा
331    तुमकुहीराज    श्री नन्द किशोर मिश्रा
332    फाजिलनगर    श्री गंगा सिंह कुशवाहा
334    हाटा    श्री अतुल सिंह
336    रूद्रपुर    श्री जय प्रकाश निषाद
337    देवरिया    श्री जन्मेजय सिंह
338    पथरदेवा    श्री सूर्य प्रताप शाही
339    रामपुर कारखाना    श्री राजीव मिश्र
345    सगड़ी    श्री घनश्याम पटेल
349    फूलपुर-पवई    श्री वीरेन्द्र यादव
352    मेहनगर सु0    श्री कल्पनाथ पासवान
355    मुहम्मदाबाद गोहना सु0    श्री श्रीराम सोनकर
357    बेलथरा रोड सु0    श्री सूर्यबली राम
358    रसड़ा    श्री राम इकबाल सिंह
360    फेफना    श्री उपेन्द्र तिवारी
362    बांसडीह    श्रीमती केतकी सिंह
363    वैरिया    श्री भरत सिंह
365     शाहगंज    श्री ओम प्रकाश जायसवाल
368    मुंगराबादशाहपुर    श्रीमती सीमा द्धिवेदी
374    सैदपुर सु0    श्री रमा शंकर राम
375    गाजीपुर    श्री अरूण सिंह
381    सकलडीहा    श्री शशिकान्त राजभर
389    वाराणसी दक्षिण    श्री श्यामदेव राय चैधरी
390    वाराणसी उत्तर    श्रीमती ज्योत्सना श्रीवास्तव
395    छानबे सु0    श्री राजाराम सरोज
396    मिर्जापुर    श्री मनोज जायसवाल
398    चुनार    श्री ओम प्रकाश सिंह
403    दुद्धी सु0    श्री गेंदा लाल घसिया

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री माननीया सुश्री मायावती जी, दिनांक 13 दिसम्बर, 2011 को लाल बहादुर शास्त्री भवन स्थित मीडिया सेन्टर में, प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करती हुईं।

Posted on 14 December 2011 by admin

photo-13-12-2011

Comments (0)

उ0प्र0 के नगर विकास मंत्री श्री नकुल दुबे नई दिल्ली में दिनांक 13 दिसम्बर, 2011 को मा0 प्रधानमंत्री डाॅ0 मनमोहन सिंह से जे0एन0एन0यू0आर0एम0 के तहत कानपुर नगर में ठोस अपशिष्ट निस्तारण परियोजना में बेहतर कार्य के लिए देश में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करते हुए।

Posted on 14 December 2011 by admin

untitled-1

Comments (0)

गो-सुरक्षा एवं संवर्धन विशय पर एक गोश्ठी

Posted on 14 December 2011 by admin

राश्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिश्ठ प्रचारक व अखिल भारतीय गो-सेवा प्रमुख षंकर लाल जी  ने आज यहाॅं कहा प्रत्येक वर्श 2.50 करोड़ गोवंष की निर्मम हत्या की जा रही है जिसके कारण जीव, जंगल, जमीन और पर्यावरण को हानि पहुंच रही है। इसको बचाने के लिए अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाये गए तो हमारे अस्तित्व पर ही खतरा उत्पन्न हो जायेगा।
श्री लाल कारसेवकपुरम् में गो-सुरक्षा एवं संवर्धन विशय पर एक गोश्ठी को सम्बोधित कर रहे थे।  गोश्ठी का संचालन राश्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रान्त प्रचारक मुकेष जी ने किया। इस अवसर पर श्री षंकर लाल ने कहा 60 वर्श पूर्व इस देष में किसान आत्म हत्या नहीं करते थे क्योंकि जल, जमीन और जंगल उनके आय के साधन हुआ करते थे। कृशि, पषु एवं मनुश्य एक दूसरे के पूरक थे। दुर्भाग्य है कि यहाॅं कि सरकारी नीतियों के कारण यह चक्र टूट गया जिसके कारण आज किसान आत्म करने के लिए मजबूर है। उन्होंने कहा देष को संबृद्धषाली बनाने के लिए गौआधारित कृशि की पुनः आवष्यकता है। अच्छी देषी नस्ल की गोवंष तैयार करना उसके द्वारा गौ-चिकित्सा केन्द्र, गौ-आधारित कृशि, गौ-आधारित ऊर्जा का निर्माण, गोचर भूमि का संरक्षण एवं गो-संवर्धन के द्वारा हम यह कार्य कर सकते है।
उन्होंने बताया देष में विष्व मंगल गो-ग्राम यात्रा गत वर्श निकाली गयी यात्रा के बाद 500 नई गोषालाओं का निर्माण हुआ एवं लाखों लोग गोपालक बनकर गाय का पालन कर रहे है।  उन्होंने कहा प्रत्येक प्रान्त में प्रषिक्षण केन्द्र तथा गो-अनुसंधान की स्थापना की जा रही है। आज गोपालक परिवार एक गोवंष से 100/-प्रतिदिन घर बैठे आमदनी कर रहा है।  उन्होंने कहा जर्सी नस्ल के दूधारू पषु से प्राप्त दूध को पीने वाले मनुश्य अप्रत्यक्ष रूप से जहर का सेवन कर रहे है। उनका परिवार संस्कारवान कभी नहीं हो सकता है। रसायनिक खादों से पौधे जहरीले होते जा रहे हैं जिसके कारण इन पौधों का सेवन करने वाले जीव और उन जीवों के मांस को खाने वाले तक इस जहर के षिकार हो रहे है। गिद्धों की विलुप्तता का कारण भी यही है। पर्यावरण की सुरक्षा भी गौ-वंष से जुडा विशय है। उन्होंने बताया कि देषी गाय के 720 लीटर दूध से एक तोला स्वर्ण भस्म प्राप्त होता है। उन्होंने बताया ऊर्जा के क्षेत्र में भी गोवंष आधारित जनरेटर, ट्रैक्टर, टयूबबेल आदि के संचालन को विकसित किया जा चुका है जो देष के राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेष, महाराश्ट्र जैसे राज्यों में सफलता पूर्वक काम रहे है।
उन्होंने कहा गाय को मांॅ मानकर हम इसकी सुरक्षा एवं संवर्धन के लिए अबिलम्ब अगर संकल्पित नहीं हुए तो गाय चित्रों पर ही रह जायेगी आने वाली पीढियाॅं हमको कोसेंगी।
क्षेत्रीय गौरक्षा प्रमुख-विहिप श्री वसुदेव पटेल ने गोअनुसंधान केन्द्रों की स्थापना पर बल देते हुए बताया कि प्रदेष में अनेक स्थानों गोवंष से प्राप्त गोमूत्र एवं गोबर के द्वारा पंचगव्य औशधियाॅं तथा दैनिक उपयोगी एवं कीटनियंत्रक आदि बनाये जा रहे है।
इस अवसर पर डा.अनिल मिश्र प्रान्त कार्यवाह, कारसेवकपुरम् प्रभारी प्रकाष अवस्थी, डा.लाल बहादुर सिंह, विभाग प्रचारक राम चन्द्र, सर्वेष जी, श्री राम गोषाला के हरी राम गुप्त, अषोक पाठक, सेवा प्रमुख वीरेन्द्र कुमार, रवि कुमार, कमल बाबा, सुभाश पांडेय आदि अनेक गोसेवक एवं गोपालक उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विधानसभा के चुनाव नजदीक हैं, लोग उनकी कथनी-करनी के अंतर केा बखूबी जान गए हैं

Posted on 14 December 2011 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा हेै कि मंगलवार को अपनी प्रेस काफ्रेंस में मुख्यमंत्री ने झूठे दावे करने की हद कर दी है। अपराध नियंत्रण में सख्ती करने और सख्त लोकपाल बिल की वकालत करके उन्होंने प्रदेश वासियों को बरगलाने की कोशिश की है। किन्तु हकीकत छुपती नहीं है। विधानसभा के चुनाव नजदीक हैं। लोग उनकी कथनी-करनी के अंतर केा बखूबी जान गए हैं और वे अब उनकी चालों में फंसने वाले नहीं हैं।
मुख्यमंत्री ने फिर दुहराया है कि वे अपराधियों के प्रति बहुत सख्त हंैं। परन्तु सच तो यह है कि जितने अपराधियों को उनके शासन काल में सजाएं मिली हैं वे सब बसपा के ही लोग हैं। आधा दर्जन से ऊपर बसपा के मंत्री-विधायक हत्या, अपहरण, लूट और बलात्कार के मामलों में जेल की हवा खा रहे हैं। अपनी पार्टी और सरकार में 500 अपराधी होने की घोषणा वे पूर्व में कर चुकी हंै।  परन्तु उन्होंने इनकी सूची नहीं जारी की है। यह बात भी सबको मालूम है कि उन्होंने बसपा को तमाम अपराधियों की शरणगाह बना रखा है और अपराधिक चरित्र वालों केा संरक्षण देती हैं।
सख्त लोकपाल की वकालत करके तो उन्होंने हद ही कर दी है। उ0प्र0 में लोकायुक्त की जाॅच में उनके मंत्रिमण्डल के आधा से ज्यादा मंत्री और विधायक फंसे हुए हेैं। इन पर लूट, अवैध कब्जे, सत्ता का दुरूपयोग आदि के गंभीर आरोप हैं। 4 मंत्री पहले ही जाॅच में दोष सिद्ध होने पर सत्ता से बाहर हो चुके हैं। लेकिन आश्चर्य इस बात का है कि लोकायुक्त की संस्तुति के बाद भी दोषसिद्ध मंत्रियों के खिलाफ न तो एफ0आई0आर0 दर्ज कराई गयी है और न हीं उन्हें जेल भेजा गया है। अपने इसी कारनामें को वह सख्त लोकपाल का समर्थन मानती हैं?
दरअसल, मुख्यमंत्री को न तो अपराध नियंत्रण में दिलचस्पी है और नही वे सख्त लोकपाल चाहती हैं। वे तो बस इसका ढोंग करती हैं, ताकि उनके कारनामों पर पर्दा पड़ा रहे। दलित की बेटी रातो रात दौलत की देवी बन गई है। सख्त लोकपाल बनने पर उन्हें ही सबसे पहले अपना हिसाब देना होगा। भ्रष्टाचार को जितने चरम पर उन्होंने पहुॅचा दिया है सख्त लोकपाल की जाॅच होगी तो वे बचेगी नहीं।  राजकोष की लूट के उनके नए नए तौर-तरीके आज नहीं तो कल सामने आने वाले ही हैं। उन्हें अपने काले धन और बेनामी सम्पत्ति का हिसाब भी देना होगा।
बसपा सरकार का जाना तय है और समाजवादी पार्टी की सत्ता में वापसी सुनिश्चित है। इसके साथ ही बसपा सरकार में मुख्यमंत्री के संरक्षण में लूट, भ्रष्टाचार और अत्याचार के तमाम पन्ने भी उलटे जाएगें और दोषियों को कड़ी सजाएं सुनिश्चित की जाएगी। लोकतंत्र का जैसा मजाक उन्होंने बनाया है उसे कतई क्षमा नहीं किया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 की जनता बसपा से त्रस्त हो गयी है

Posted on 14 December 2011 by admin

मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी द्वारा आज दिये गये अवसरवादी बयान पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा है कि एक मुख्यमंत्री को कम से कम अपने प्रदेश के इतिहास का तो ज्ञान होना चाहिए। उ0प्र0 में कांग्रेस शासनकाल के दौरान उ0प्र0 विकास के 6वें स्थान पर था और पिछले 22 वर्षों की गैर कंाग्रेसी सरकारों के चलते आज 21वें स्थान, अर्थात सबसे निचले पायदान पर खड़ा है। उ0प्र0 की मुख्यमंत्री सुश्री मायावती और बसपा सरकार प्रदेश में घोर भ्रष्टाचार और राजनीतिक अपराधीकरण की स्वयं पूर्ण रूप से जिम्मेदार है। डाॅ0 जोशी ने मुख्यमंत्री के बयान को प्रदेश की जनता को गुमराह करने वाला  बताया है।
प्रदेश कंाग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राम कुमार भार्गव ने कहा कि इस देश की सबसे भ्रष्टतम राज्य सरकार की मुखिया द्वारा कांग्रेस को राजनीति के अपराधीकरण एवं भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार बताना पूरी तरह तथ्यों से परे है और कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी से सार्टीफिकेट की जरूरत नहीं है। जिनके शासन में सीएमओ, सरकारी अधिकारियों से लेकर आम जनता की हत्याओं का दौर चल रहा है। महिला उत्पीड़न, बलात्कार और हत्याओं की घटनाएं बढ़ी हैं। जिनके मंत्रिमण्डल के लगभग आधा दर्जन मंत्री भ्रष्टाचार और जघन्य अपराधों के आरोपों में दोषी पाये गये हैं। मुख्यमंत्री के सबसे करीबी और उनके हर गुनाहों के साझीदार दर्जनों मंत्री लोकायुक्त की जांच में दोषी पाये गये। तमाम मंत्री दोष सिद्ध पाये जाने पर मंत्रिमण्डल से हट चुके हैं। आज उनके द्वारा लगाया गया आरोप कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाहट का नतीजा है। उ0प्र0 की जनता बसपा से त्रस्त हो गयी है न कि कांग्रेस पार्टी से। पूरे देश में उत्तर प्रदेश का सम्मान गिराने की मुख्य जिम्मेदार सुश्री मायावती जी ही हैं।
कल तक जिस जिस लोकपाल का वह समर्थन करती रही हैं आज उनके इस यू टर्न के पीछे राज क्या है। श्री राहुल गांधी जी ने स्वयं पूरे उ0प्र0 का दौरा कर गरीबों और दलितों से उनके गांवों और घरों में जाकर मिलकर गरीबों के धन में उ0प्र0 सरकार द्वारा किये गयेे बंदरबांट एवं भ्रष्टाचार के विरोध में आवाज उठायी है और उसे मिल रहे अपार जनसमर्थन से घबराकर मुख्यमंत्री जी अनर्गल प्रलाप कर रही हैं। आने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता बसपा सरकार से एक-एक पाई का हिसाब लेगी।
उ0प्र0 के जितने भी मंत्रियों, नेताओं और अधिकारियों तथा अपने नजदीकी लोगों के साथ मिलकर अपने पूरे शासनकाल के दौरान उ0प्र0 के विकास के मद में आये हजारों करोड़ रूपये व गरीबों और दलितों के लिए लागू की गयी केन्द्रीय योजनाओं के धन में भ्रष्टाचार कर पूरी तरह हड़पने का कार्य किया है, जिसके चलते कई हत्याएं भी हो चुकी हैं। अब चुनाव नजदीक आने पर अपने नजदीकी और भ्रष्टाचार के जरिए धन एकत्र करने वाले आय के श्रोत रहे अपने नजदीकियों की जांच कराकर खुद को निर्दोष एवं पाक-साफ साबित करने की, की जा रही कोशिशों से प्रदेश की जनता वाकिफ हो चुकी है। लगभग पांच वर्ष के अपने कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के कीर्तिमान स्थापित करने, अपने दल के अपराधी मंत्रियों, विधायकों और नेताओं को बचाने तथा गरीबों की गाढ़ी कमाई में भी लूट खसोट करने में बिता दिया है। अब दूसरों पर आरोप लगाकर वह अपने दामन पर लगे दाग को धोने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन आने वाले चुनाव में जनता इनके गुनाहों की सजा इन्हें अवश्य देगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विधान सभा चुनाव में बसपा को जनता सबक सिखाएगी

Posted on 14 December 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को देश की सबसे भ्रष्ट व झूठ बोलने में माहिर मुख्यमंत्री बताया। पार्टी प्रवक्ता हरद्वार दुबे ने आज पार्टी मुख्यालय पर संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि मायावती द्वारा आज पे्रस कान्फे्रन्स में कालेधन के मामले में कांगे्रस से भाजपा की मिलीभगत के आरोप को ऐतिहासिक झूठ करार दिया है। दुबे ने कहा कि मायावती के मुंह से भ्रष्टाचार पर बोलना शोभा नहीं देता। जिस मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति के चुनाव मंे कांगे्रस प्रत्याशी का इस शर्त पर समर्थन किया था कि पहले कांगे्रस राज्यपाल के यहां ताज काडिडोर मामले की जांच को खारिज कराए तभी वह समर्थन देगी। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने पहले उनकी मांग को माना तथा तत्कालीन उ0प्र0 के राज्यपाल ने आकण्ठ भ्रष्टाचार में फंसी मायावती के मामले को समाप्त किया।
प्रदेश प्रवक्ता श्री दुबे ने कहा कि इसका दूसरा उदाहरण महंगाई पर जब केन्द्र सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा कट मोशन प्रस्ताव पर वोटिंग होने के समय बसपा सांसदों ने कांगे्रस सरकार का समर्थन किया वरना उस दिन ही केन्द्र सरकार का गिर जाना तय था। तीसरा उदाहरण आय से अधिक की सम्पत्ति के आरोप में सी0बी0आई0 द्वारा कांगे्रस के इशारे पर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामें में समय-सयम पर लचीला रूख अपनाना। इस पर माननीय न्यायालय द्वारा यह कहा जाना कि यदि आप दोनों मिल गए हैं तो मामला खत्म कर लीजिए। चैथा उदाहरण 2-जी मामले की कमेटी में कांगे्रस-बसपा सदस्यों द्वारा कांगे्रस का साथ देना।
श्री दुबे ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार शिष्टाचार का रूप ले चुका है। भाजपा ने मायावती के राज में सरकार पर 2 लाख 54 हजार करोड़ रूपए की लूट का आरोप बाकायदा एक पुस्तक जारी कर लगाया है।  भाजपा द्वारा प्रमाण सहित नोयडा में किसानों की भूमि का हड़पना, मुख्यमंत्री के भाई आनन्द कुमार द्वारा बोगस कम्पनियां बनाकर हजारांे करोड़ के काले धन का भंडाफोड़ किया है।
उन्होंने कहा कि मायावती के खाने के दांत और दिखाने के दांत और हैं। श्री दुबे ने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि यदि भाजपा द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में तथ्यों के के साथ दिए गए आरोप लगत हैं तो वह कार्रवाई करे वरना झूठ बोलना बंद करे। कभी लालू यादव भ्रष्टाचार पर इसी तरह बोलते थे उनकी जनता ने बोलती ही बंद कर दी। अब मायावती की बारी है। होने वाले विधान सभा चुनाव में बसपा को जनता सबक सिखाएगी। भाजपा सरकार बनने पर इनके सभी मामलों की जांच कराकर मायावती को उनके सहयोगियों सहित जेल भिजवाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जल सुरक्षा पायेलट प्राजेक्ट हेतु ब्लाक बरौली अहीर का चयन

Posted on 14 December 2011 by admin

जन जागरूकता हेतु अभियान, जल प्रबन्धन से जुडे सभी विभाग सम्मिलित होगे
देश में अति-दोहित विकास खण्डों में पेयजल सुरक्षा के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पायेलट परियोजनाओं हेतु आगरा जनपद के अति दोहित विकास खण्ड बरौली अहीर के लिए गठित जिला स्तरीय कोर ग्रुप की बैठक जिलाधिकारी अजय चैहान की अध्यक्षता में विकास भवन पर आयोजित की गई। श्री चैहान ने बताया कि पायेलट प्राजेक्ट हेतु पूरे भारत में 15 विकास खण्डों का चयन हुआ है और इनमें उ0प्र0 से केवल आगरा जनपद का बरौली अहीर ब्लाक ही सम्मिलित किया गया है । उन्होंने बताया जल सुरक्षा अभियान में जल प्रबन्धन से सम्बन्धित -कृषि ,उद्यान , सिंचाई , जल निगम आदि विभागों के समन्वित प्रयास से कार्य होगें। पायेलट प्रोजेक्ट की अवधि तीन वर्ष है और सार्थक परिणाम आने पर माडल को राष्ट्रीय स्तर पर योजना के रूप में लागू किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इस परियोजना में मांग आधारित प्रबन्धन पर कार्य होगा और जल रिचार्ज हेतु जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन तथा गांवो में पेयजल टेस्टिंग किट उपलब्ध कराये जायेगें। उन्होंने पेयजल सुरक्षा हेतु विकास खण्ड स्तर तथा ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यशालाएं आयोजन के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने बताया कि पेयजल समस्या को जानने के लिए ग्रामों को अधार भूत डाटा तथा आवश्यक उपकरण फील्ड टेस्टिंगकिट आदि सुलभ कराते हुए जानकारी दी जायेगी ताकि पेयजल योजनाओं के संचालन और रख रखाब का कार्य ग्राम स्तर पर ही हो सके। कार्यक्रम का आधार ग्राम स्तर पर वाटर बजट और जल के साधन के अनुरूप कार्य संचालित होगें। उन्होंने कहा कि ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समितियों को सक्रिय करें ताकि क्षमता, दक्षता और जानकारी (capacity,skills, knowledge) में सुधार हो। उन्होंने कहा कि चयनित हर ग्राम पंचायत में स्वैच्छिक रूप से वाटर लेबिल इन्डीकेटर के डाटा भी पक्षिक रूप से एकत्र किये जायेगे, वर्षा मापन केन्द्र, फील्ड टेस्टिंग किट, घरों में पानी की उपलब्ध आदि की जानकारी की जायेगी। उन्होंने फील्ड टेस्टिंग किट (F.T.K) का प्रदर्शन इन गांवो में सार्वजनिक स्थलों तथा स्कूलों में भी कराने के निर्देश दिये।
विश्व बैंक के वाटर एण्ड सेनिटेशन प्रोग्राम के नोडल अधिकारी जे.बी.आर. मूर्ति ने जिला स्तरीय कोर ग्रुप की बैठक को सम्बोधित करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया । बैठक से पूर्व अधिकारियों ने ग्राम इटौरा तथा नैनाना ब्राहम्ण का भ्रमण किया।
बैठक में सलाहकार भूजल विज्ञान एन.के.चैधरी, जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्रा, भूगर्भ जल विभाग के जियोफिजिस्ट वी.के. उपाध्याय, हायड्रोलोजिस्ट उमेश चन्द्र, विश्व बैंक के कन्सल्टेंट डा. के ए.एस. मनी, भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के नोडल अधिकारी सुधीन्द्र शर्मा, डा0 बी0आर0अम्बेडकर विश्व विद्यालय के सोशल वर्क विभाग के प्रमुख डा0 मुकुल श्रीवास्तव, अम्बर विशाल, तथा अधिशासी अभियन्ता जल निगम ए0के0 सक्सैना, बी.डी.ओ. प्रतिभा निमेष तथा जे.पी. शर्मा आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रे्रस के प्रदेश सचिव व सपा के पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हुए

Posted on 14 December 2011 by admin

img_5343कांगे्रस व समाजवादी पार्टी की मुस्लिम आरक्षण नीति के विरोध में कांग्रे्रस के प्रदेश सचिव व बुंदेलखंड के प्रभारी रमेश चन्द्र मौय व सपा के पूर्व विधायक अनिल कुमार यादव आज भाजपा में शामिल हुए।
भाजपा मुख्यालय में इन नेताओं के अलावा कानपुर देहात से कांगे्रस के पूर्व ब्लाक प्रमुख जगदेव सिंह यादव तथा जनतादल के प्रदेश सचिव कौशल किशोर मिश्र के अलावा सपा के शैलेन्द्र यादव व राहुल यादव ने भाजपा में आस्था जताते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, प्रदेश प्रवक्ता हरद्वार दुब,े पूर्व एम0एल0सी0 ब्रजभूषण कुशवाहा और मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर श्री कुशवाहा ने कहा कि कांगे्रस-बसपा व समाजवादी पार्टी पिछड़े वर्ग के साथ घिनौनी राजनीति कर रही है। पिछड़े वर्ग के आरक्षण में से मुस्लिमों को आरक्षण उसी का नतीजा है। इस कारण बसपा-सपा व कांगे्रस के पिछड़े वर्ग के नेता भाजपा की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

December 2011
M T W T F S S
« Nov   Jan »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in