Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 की जनता बसपा से त्रस्त हो गयी है

Posted on 14 December 2011 by admin

मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी द्वारा आज दिये गये अवसरवादी बयान पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा है कि एक मुख्यमंत्री को कम से कम अपने प्रदेश के इतिहास का तो ज्ञान होना चाहिए। उ0प्र0 में कांग्रेस शासनकाल के दौरान उ0प्र0 विकास के 6वें स्थान पर था और पिछले 22 वर्षों की गैर कंाग्रेसी सरकारों के चलते आज 21वें स्थान, अर्थात सबसे निचले पायदान पर खड़ा है। उ0प्र0 की मुख्यमंत्री सुश्री मायावती और बसपा सरकार प्रदेश में घोर भ्रष्टाचार और राजनीतिक अपराधीकरण की स्वयं पूर्ण रूप से जिम्मेदार है। डाॅ0 जोशी ने मुख्यमंत्री के बयान को प्रदेश की जनता को गुमराह करने वाला  बताया है।
प्रदेश कंाग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राम कुमार भार्गव ने कहा कि इस देश की सबसे भ्रष्टतम राज्य सरकार की मुखिया द्वारा कांग्रेस को राजनीति के अपराधीकरण एवं भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार बताना पूरी तरह तथ्यों से परे है और कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी से सार्टीफिकेट की जरूरत नहीं है। जिनके शासन में सीएमओ, सरकारी अधिकारियों से लेकर आम जनता की हत्याओं का दौर चल रहा है। महिला उत्पीड़न, बलात्कार और हत्याओं की घटनाएं बढ़ी हैं। जिनके मंत्रिमण्डल के लगभग आधा दर्जन मंत्री भ्रष्टाचार और जघन्य अपराधों के आरोपों में दोषी पाये गये हैं। मुख्यमंत्री के सबसे करीबी और उनके हर गुनाहों के साझीदार दर्जनों मंत्री लोकायुक्त की जांच में दोषी पाये गये। तमाम मंत्री दोष सिद्ध पाये जाने पर मंत्रिमण्डल से हट चुके हैं। आज उनके द्वारा लगाया गया आरोप कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाहट का नतीजा है। उ0प्र0 की जनता बसपा से त्रस्त हो गयी है न कि कांग्रेस पार्टी से। पूरे देश में उत्तर प्रदेश का सम्मान गिराने की मुख्य जिम्मेदार सुश्री मायावती जी ही हैं।
कल तक जिस जिस लोकपाल का वह समर्थन करती रही हैं आज उनके इस यू टर्न के पीछे राज क्या है। श्री राहुल गांधी जी ने स्वयं पूरे उ0प्र0 का दौरा कर गरीबों और दलितों से उनके गांवों और घरों में जाकर मिलकर गरीबों के धन में उ0प्र0 सरकार द्वारा किये गयेे बंदरबांट एवं भ्रष्टाचार के विरोध में आवाज उठायी है और उसे मिल रहे अपार जनसमर्थन से घबराकर मुख्यमंत्री जी अनर्गल प्रलाप कर रही हैं। आने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता बसपा सरकार से एक-एक पाई का हिसाब लेगी।
उ0प्र0 के जितने भी मंत्रियों, नेताओं और अधिकारियों तथा अपने नजदीकी लोगों के साथ मिलकर अपने पूरे शासनकाल के दौरान उ0प्र0 के विकास के मद में आये हजारों करोड़ रूपये व गरीबों और दलितों के लिए लागू की गयी केन्द्रीय योजनाओं के धन में भ्रष्टाचार कर पूरी तरह हड़पने का कार्य किया है, जिसके चलते कई हत्याएं भी हो चुकी हैं। अब चुनाव नजदीक आने पर अपने नजदीकी और भ्रष्टाचार के जरिए धन एकत्र करने वाले आय के श्रोत रहे अपने नजदीकियों की जांच कराकर खुद को निर्दोष एवं पाक-साफ साबित करने की, की जा रही कोशिशों से प्रदेश की जनता वाकिफ हो चुकी है। लगभग पांच वर्ष के अपने कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के कीर्तिमान स्थापित करने, अपने दल के अपराधी मंत्रियों, विधायकों और नेताओं को बचाने तथा गरीबों की गाढ़ी कमाई में भी लूट खसोट करने में बिता दिया है। अब दूसरों पर आरोप लगाकर वह अपने दामन पर लगे दाग को धोने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन आने वाले चुनाव में जनता इनके गुनाहों की सजा इन्हें अवश्य देगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in