Categorized | लखनऊ.

विधान सभा चुनाव में बसपा को जनता सबक सिखाएगी

Posted on 14 December 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को देश की सबसे भ्रष्ट व झूठ बोलने में माहिर मुख्यमंत्री बताया। पार्टी प्रवक्ता हरद्वार दुबे ने आज पार्टी मुख्यालय पर संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि मायावती द्वारा आज पे्रस कान्फे्रन्स में कालेधन के मामले में कांगे्रस से भाजपा की मिलीभगत के आरोप को ऐतिहासिक झूठ करार दिया है। दुबे ने कहा कि मायावती के मुंह से भ्रष्टाचार पर बोलना शोभा नहीं देता। जिस मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति के चुनाव मंे कांगे्रस प्रत्याशी का इस शर्त पर समर्थन किया था कि पहले कांगे्रस राज्यपाल के यहां ताज काडिडोर मामले की जांच को खारिज कराए तभी वह समर्थन देगी। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने पहले उनकी मांग को माना तथा तत्कालीन उ0प्र0 के राज्यपाल ने आकण्ठ भ्रष्टाचार में फंसी मायावती के मामले को समाप्त किया।
प्रदेश प्रवक्ता श्री दुबे ने कहा कि इसका दूसरा उदाहरण महंगाई पर जब केन्द्र सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा कट मोशन प्रस्ताव पर वोटिंग होने के समय बसपा सांसदों ने कांगे्रस सरकार का समर्थन किया वरना उस दिन ही केन्द्र सरकार का गिर जाना तय था। तीसरा उदाहरण आय से अधिक की सम्पत्ति के आरोप में सी0बी0आई0 द्वारा कांगे्रस के इशारे पर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामें में समय-सयम पर लचीला रूख अपनाना। इस पर माननीय न्यायालय द्वारा यह कहा जाना कि यदि आप दोनों मिल गए हैं तो मामला खत्म कर लीजिए। चैथा उदाहरण 2-जी मामले की कमेटी में कांगे्रस-बसपा सदस्यों द्वारा कांगे्रस का साथ देना।
श्री दुबे ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार शिष्टाचार का रूप ले चुका है। भाजपा ने मायावती के राज में सरकार पर 2 लाख 54 हजार करोड़ रूपए की लूट का आरोप बाकायदा एक पुस्तक जारी कर लगाया है।  भाजपा द्वारा प्रमाण सहित नोयडा में किसानों की भूमि का हड़पना, मुख्यमंत्री के भाई आनन्द कुमार द्वारा बोगस कम्पनियां बनाकर हजारांे करोड़ के काले धन का भंडाफोड़ किया है।
उन्होंने कहा कि मायावती के खाने के दांत और दिखाने के दांत और हैं। श्री दुबे ने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि यदि भाजपा द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में तथ्यों के के साथ दिए गए आरोप लगत हैं तो वह कार्रवाई करे वरना झूठ बोलना बंद करे। कभी लालू यादव भ्रष्टाचार पर इसी तरह बोलते थे उनकी जनता ने बोलती ही बंद कर दी। अब मायावती की बारी है। होने वाले विधान सभा चुनाव में बसपा को जनता सबक सिखाएगी। भाजपा सरकार बनने पर इनके सभी मामलों की जांच कराकर मायावती को उनके सहयोगियों सहित जेल भिजवाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in