Categorized | लखनऊ.

विधानसभा के चुनाव नजदीक हैं, लोग उनकी कथनी-करनी के अंतर केा बखूबी जान गए हैं

Posted on 14 December 2011 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा हेै कि मंगलवार को अपनी प्रेस काफ्रेंस में मुख्यमंत्री ने झूठे दावे करने की हद कर दी है। अपराध नियंत्रण में सख्ती करने और सख्त लोकपाल बिल की वकालत करके उन्होंने प्रदेश वासियों को बरगलाने की कोशिश की है। किन्तु हकीकत छुपती नहीं है। विधानसभा के चुनाव नजदीक हैं। लोग उनकी कथनी-करनी के अंतर केा बखूबी जान गए हैं और वे अब उनकी चालों में फंसने वाले नहीं हैं।
मुख्यमंत्री ने फिर दुहराया है कि वे अपराधियों के प्रति बहुत सख्त हंैं। परन्तु सच तो यह है कि जितने अपराधियों को उनके शासन काल में सजाएं मिली हैं वे सब बसपा के ही लोग हैं। आधा दर्जन से ऊपर बसपा के मंत्री-विधायक हत्या, अपहरण, लूट और बलात्कार के मामलों में जेल की हवा खा रहे हैं। अपनी पार्टी और सरकार में 500 अपराधी होने की घोषणा वे पूर्व में कर चुकी हंै।  परन्तु उन्होंने इनकी सूची नहीं जारी की है। यह बात भी सबको मालूम है कि उन्होंने बसपा को तमाम अपराधियों की शरणगाह बना रखा है और अपराधिक चरित्र वालों केा संरक्षण देती हैं।
सख्त लोकपाल की वकालत करके तो उन्होंने हद ही कर दी है। उ0प्र0 में लोकायुक्त की जाॅच में उनके मंत्रिमण्डल के आधा से ज्यादा मंत्री और विधायक फंसे हुए हेैं। इन पर लूट, अवैध कब्जे, सत्ता का दुरूपयोग आदि के गंभीर आरोप हैं। 4 मंत्री पहले ही जाॅच में दोष सिद्ध होने पर सत्ता से बाहर हो चुके हैं। लेकिन आश्चर्य इस बात का है कि लोकायुक्त की संस्तुति के बाद भी दोषसिद्ध मंत्रियों के खिलाफ न तो एफ0आई0आर0 दर्ज कराई गयी है और न हीं उन्हें जेल भेजा गया है। अपने इसी कारनामें को वह सख्त लोकपाल का समर्थन मानती हैं?
दरअसल, मुख्यमंत्री को न तो अपराध नियंत्रण में दिलचस्पी है और नही वे सख्त लोकपाल चाहती हैं। वे तो बस इसका ढोंग करती हैं, ताकि उनके कारनामों पर पर्दा पड़ा रहे। दलित की बेटी रातो रात दौलत की देवी बन गई है। सख्त लोकपाल बनने पर उन्हें ही सबसे पहले अपना हिसाब देना होगा। भ्रष्टाचार को जितने चरम पर उन्होंने पहुॅचा दिया है सख्त लोकपाल की जाॅच होगी तो वे बचेगी नहीं।  राजकोष की लूट के उनके नए नए तौर-तरीके आज नहीं तो कल सामने आने वाले ही हैं। उन्हें अपने काले धन और बेनामी सम्पत्ति का हिसाब भी देना होगा।
बसपा सरकार का जाना तय है और समाजवादी पार्टी की सत्ता में वापसी सुनिश्चित है। इसके साथ ही बसपा सरकार में मुख्यमंत्री के संरक्षण में लूट, भ्रष्टाचार और अत्याचार के तमाम पन्ने भी उलटे जाएगें और दोषियों को कड़ी सजाएं सुनिश्चित की जाएगी। लोकतंत्र का जैसा मजाक उन्होंने बनाया है उसे कतई क्षमा नहीं किया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in