Categorized | लखनऊ.

अटल जी के जन्मदिन की पूर्व संध्या

Posted on 25 December 2011 by admin

dsc_0064भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय नेता एवं म0प्र0 की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आज अटल जी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आलमबाग लखनऊ में आयोजित भाजपा की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उ0प्र0 में भाजपा सरकार बनने पर मायावती सरकार के किए गए कार्यो की जांच कराएंगे। भाजपा ने बसपा सरकार पर लगातार लोगों के धन को लूटने का दोषी पाया है। 300 से अधिक बोगस कम्पनियां बनाकर उ0प्र0 के खजाने को उनमें जमा किया गया है। मैंने और डा0 किरीट सौमेया ने इस लूट का पर्दाफाश करते हुए कम्पनियों की सूची जारी की थी। आज तक मायावती की ओर से कोई जांच नहीं की गई न ही मेरे द्वारा भेजी गई जानकारी पर राहुल गांधी और कांगे्रस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी ने जांच कराई। दाल में कुछ काला है। यदि मायावती दोषी है तो उनको जेल में भिजवाएंगे और यदि हमारी जानकारी गलत है तो हमें सजा मिलनी चाहिए।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि कांगे्रस ने जहां देश को लूटा है वहीं मायावती ने उ0प्र0 को लूटा है। इनको इनके कर्मो की सजा मिलनी ही चाहिए। श्रद्धेय अटल जी ने आम आदमी के लिए सरकार चलाई। महंगाई को बढ़ने नहीं दिया। सुशासन का राज कायम किया। आज उ0प्र0 का किसान, नौजवान, व्यापारी,महिलाएं सभी सरकारी उत्पीड़न का शिकार हैं अब जनता इन सरकारों को उखाड़ फेंके और सुशासन के लिए भाजपा की सरकार बनाए।
dsc_0097लखनऊ के सांसद वरिष्ठ नेता लाल जी टण्डन ने अटल जी की दीर्घायु की कामना की। जनता से भाजपा को जिताने की अपील की। श्री टण्डन ने कहा कि इस बार लखनऊ में कांगे्रस की जमानत जब्त होनी चाहिए। बसपा का तो लखनऊ में कोई जनाधार भी नहीं है। सपा की सरकार के कुशासन को लोग आज तक नहीं भूले हैं। लखनऊ अटल जी का है और अटल जी का रहेगा।
सभा को लखनऊ के महापौर डा0 दिनेश शर्मा, विधायक विद्यासागर गुप्ता, सुरेश श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल, स्वतंत्र देव सिंह, महेन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा भी उपस्थित रहे। सभा का संचालन क्षेत्रीय विधायक सुरेश तिवारी ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in