Categorized | लखनऊ.

2012 में विधान सभा चुनाव की लड़ाई बहुत कठिन है

Posted on 25 December 2011 by admin

25-12-cसमाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि सन् 2012 में विधान सभा चुनाव की लड़ाई बहुत कठिन है। कांग्रेस समाजवादी पार्टी को हराने के लिए टिकट दे रही है। सीधे बसपा से मिलकर इस कोशिश में है कि समाजवादी पार्टी बहुमत में न आने पाए। इसलिए सभी मतभेद भुलाकर अपने घोषित प्रत्याशी के पक्ष में पार्टी कार्यकर्ता काम करें ताकि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने में कोई अड़चन न आए। हमें अपनी ताकत से सरकार बनाना है।
श्री यादव यहां पार्टी मुख्यालय में एकत्र कार्यकर्ताओं के समूह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी को 2007 के विधान सभा चुनावों में 25Û42 प्रतिशत और लोकसभा चुनावों में 24Û4 प्रतिशत मत मिले थे। यदि हम 6 प्रतिशत मत और हासिल कर ले तो हमारी स्पष्ट बहुमत की सरकार बन जाएगी।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रचार के मामले में सबसे आगे है। समाजवादी क्रांतिरथ के आठ चरणों में 150 विधान सभा क्षेत्रों में जनता के बीच जा चुके है। समाजवादी पार्टी ने पांच साल तक बसपा सरकार के अत्याचारों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। नौजवान इस संघर्ष में आगे रहे है। इसलिए जनता कहती है कि समाजवादी पार्टी की सरकार ही उसके हितों की रक्षा करेगी। समाजवादी पार्टी को ही सत्ता में आना है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष        श्री मुलायम सिंह यादव जनसभाओं को सम्बोधित करने निकल पड़े है। समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार ने किसानों और बुनकरों को तमाम रियायतें दी थी। अस्पतालों में मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई। नौजवानों को जहां रोजगार नहीं मिला, बेकारी भत्ता दिया। जो कहते थे वह कर दिखाया। उन्होने फिर दुहराया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो कार्यकर्ताओं को लालबत्ती दी जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in