Archive | August, 2010

मुख्यमन्त्री ने राज्यपाल से मुलाकात की

Posted on 04 August 2010 by admin

मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी ने परम्परा के तहत 6 अगस्त, से प्रारम्भ होने वाले विधान सभा सत्र से पूर्व आज राजभवन जाकर महामहिम राज्यपाल जी से मुलाकात की।
मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती जी ने महामहिम राज्यपाल जी को आगामी सत्र के दौरान विधान सभा में प्रस्तुत किये जाने वाले विधायी कार्यों के बारे में अवगत कराया।
इसके अलावा मुख्यमन्त्री ने महामहिम राज्यपाल को सत्र के दौरान प्रस्तुत होने वाले अन्य विषयों के बारे में भी अवगत कराया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती राज्यपाल श्री बी0एल0जोशी से 4 अगस्त को राजभवन, लखनऊ में शिष्टाचार भेंट करती हुई ।

Posted on 04 August 2010 by admin

1326

Comments (0)

पट्टों पर अवैध कब्जे की िशकायत पर अधिकारियों के विरूद्व भी कार्यवाही

Posted on 04 August 2010 by admin

केबिल टी0वी0 कनेक्शन की जॉच घर-घर जाकर करें
जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने निर्देश दिये है कि अभियान चलाकर 10 दिन में वैध पट्टों पर कब्जा दिलाना सुनििश्चत करें। इसके पश्चात  पट्टे पर अवैध कब्जे की िशकायत मिलने पर सबन्धित एसडीएम तथा तहसीलदार पर पॉच-पॉच हजार रूपये का आर्थिक दण्ड लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि पट्टे की िशकायतें मिलने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। पट्टा आवंटन के साथ  लाभार्थी का फोटो भी अनिवार्य रूप से लगायें ।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्टाफ बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा राजस्व बसूली की गहन समीक्षा की और निर्देश दिये कि सभी आर0 सी0 कम्प्युटर में फीड कराने के बाद ही भेजी जाय। उन्होंने कहा कि मनोरंजन कर विभाग के निरीक्षक प्रतिदिन क्षेत्र का भ्रमण कर केबिल कनेक्सन की जांच करें। जनपद में वर्तमान में कुल 58 हजार कनेक्सन ही बताये गये है। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर अवैध सी.डी. की ब्रिकी रोंके।उन्होंने निर्देश दिये कि एआरटीओ यह सुनििश्चत करें ड्राइविंग का प्रिशक्षण प्राप्त करने के उपरान्त ही लाइसैन्स जारी हो। उन्होंने आम आदमी बीमा योजना के सर्वे अविलम्ब पूर्ण कराने के निर्देश दिये। शहरी  क्षेत्र में अवैध रूप संचालित गैस गोदामों के विरूद्व भी कार्यवाही के निर्देश दिये।
श्री अभिजात ने घटतोली की िशकायतों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश देते हुए कहा कि बांट तथा माप विभाग के अधिकारी मण्डी आदि स्थलों पर नियमित रूप से कार्यवाही करें। उन्होंने कहा सभी एडीएम तथा तहसीलदार प्रत्येक माह 15 दिन ग्रामों का भ्रमण करें और निरीक्षण आख्या निर्धारित फोरमेट पर दें। समीक्षा में उप जिलाधिकारी बाह के कार्यो पर असन्तोश प्रकट करते हुए सुधार के निर्देश दिये।
बैठक मे अपर जिलाधिकारी प्रशासन,एवं नागरिक आपूर्ति सभी एसडीएम तहसीलदार तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अनुसूचित जाति-जनजाति अभ्यर्थियों के लिए लोक सेवा आयोग परीक्षा हेतु नि:शुल्क कोचिंग

Posted on 04 August 2010 by admin

कोचिंग प्रवेश परीक्षा 17 अगस्त  को होगी, आवेदन 10 अगस्त तक जमा करें

आगरा समाज कल्याण विभाग उ0प्र0 सरकार द्वारा डा0 बी0आर0 अम्बेडकर आई0ए0एस0/पी0सी0एस0 कोचिंग केन्द्र खन्दारी आगरा में संघ लोक सेवा आयोग तथा उ0प्र0 लोक सेवा आयेग द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा प्रारिम्भक परीक्षा 2011 में सम्मिलित होने वाले अनुसूचित जाति /जनजाति के स्नातक उत्तीर्ण अहZ अभ्यर्थियो को नि:शुल्क कोचिंग दिये जाने व्यवस्था है। इस कोचिंग सत्र हेतु चयनित अभ्यर्थियों को आवास, व्याख्यानकक्ष,पुस्तकालय एवं मेस की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी। परीक्षा पूर्व कोचिंग की अवधि माह सितम्बर 2010 से जनवरी 2011 तक माह की होगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के अधार पर किया जायेगा। प्रवेश हेतु परीक्षा 16 अगस्त 2010 को होगी जिसके लिए निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र जमा कराने की अन्तिम तिथि 10 अगस्त है। प्रवेश परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र 14 अगस्त तक प्राप्त न होने की दशा में कोचिंग केन्द्र से मोबाइल नम्बर 9838565205 से सम्पर्क कर सकते हैं।  उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र के प्रारूप विस्तृत जानकारी हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तहसील दिवस के आवेदन पत्रों का प्रभावी निस्तारण कर इन्टरनेट पर भी फीड करायें-अभिजात

Posted on 04 August 2010 by admin

24
जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने आज सदर तहसील में आयोजित “ तहसील दिवस` में लोगों की िशकायतों और समस्याओं की सुनवाई की और अधिकारियों को प्रभावी निस्तारण हेतु निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निस्तारण का विवरण भी इन्टरनेट पर डालें । उन्होंने कहा कि तहसील दिवस की भावना के अनुरूप अधिकारी जनता के पास आकर समस्याओं का तत्परता से निदान करें।

11 जिलाधिकारी के निर्देश पर विभागों द्वारा अलग-अलग पटल लगाये गये। उन्होंने गत बैठकों में निर्देश दिये थे कि विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चैक आदि वितरण तहसील दिवस में सार्वजनिक रूप से करायें। इन आदेशो के क्रम में इस अवसर पर शादी अनुदान योजना के अन्तर्गत 25 लाभार्थियों को चैक तथा महामाया गरीब बालिका आशीZवाद aयोजना के अन्तर्गत 18 महिलाओ को एफ.डी. प्रदान की गई। आपदा राहत कोश से जिलाधिकारी के निर्देश पर एक व्यक्ति को  05 हजार रूपये की आर्थिक सहायता का चैक भी मौके पर दिया गया। मेडिकल कैम्प में जांच के उपरान्त चार व्यक्तियों को विकलांग प्रमाण पत्र जारी किये गये।
भीम नगरी क्षेत्र में स्थापित हैण्डपम्पों की िशकायत पर संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने तत्काल अधिकारियों की 13 टीमें बनाकर स्थल पर कार्यो के सत्यापन हेतु भेजा। िशकायत में कहा गया है कि इस क्षेत्र में 218 हैण्डपम्प तथा 32 टी.डी.एस.पी लगे हैं परन्तु अनेक खराब है।  जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि आगामी तहसील दिवसों में अधिकारियों की दो टीमें गठित होगी। एक दल में जिलाधिकारी डीआईजी तथा गांव की विभिन्न योजनाओं से सम्बन्धित अधिकारी तहसील दिवस के उपरान्त ग्राम में स्थलीय निरीक्षण/सत्यापन हेतु जायेगें। दूसरे दल में लगभग दस-बारह अधिकारियों को रखा जायेगा जो तहसील दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रों के निस्तारण में दिखाये कार्यो का सत्यापन करेगें या तहसील दिवस में प्राप्त िशकायत की तात्कालिक जांच हेतु भेजे जायेगें। उन्होंने चेतावनी दी कि फर्जी निस्तारण के प्रकरणों पर कठोर कार्यवाही होगी। आगामी तहसील दिवसों मे सर्वप्रथम गत तहसील दिवसों में लिम्बत पटलों की समीक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न पटलों पर वह स्वंय जाकर निस्तारण की समीक्षा करेगें। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस आयोजनो की शासन स्तर पर भी समीक्षा होती है। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में संवेदनशील रहें ताकि लोगो को बार-बार चक्कर न लगानें पड़े। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना पूर्व सूचना/अनुमति के कोई भी अधिकारी तहसील दिवस से अनुपस्थित नही रहेगे। उन्होंने पी.ओ. डूडा के अनुपस्थित रहने पर स्पश्टीकरण कल तक मांगा है। आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से कोई अधिकारी उपस्थित न होने पर संज्ञान लेकर निर्देश दिये कि तहसील दिवसों पर एडीए के अधिकारी भी उपस्थित रहें।
इस अवसर पर डीआईजी दीपेश जुनेजा,डी.एफ.ओ- एन के जानू मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राम रतन आदि जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उप जिलाधिकारी ने वट वृक्ष लगाकर तहसील परिसर में वृक्षारोपण का शुभारम्भ कर  किया । तहसील दिवस के उपरान्त अधिकारियो ने अम्बेडकर ग्राम सुनाली जाकर विकास योजनाओं का स्थलीय सत्यापन किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

महंगाई से बुंदेलखंड का आम आदमी त्रस्त

Posted on 04 August 2010 by admin

बुंदेलखंड का किसान तो फले से ही दया भी भीख पर  जी हा था. उस पर ये  आए दिन बढ़ रही महगाई

के कारण आम आदमी काफी प्रभावित है। दिन भर मजदूरी करने वाले मजदूर अपने परिवार का गुजारा बड़ी मुश्किल से चला पाता है। यदि दो चार दिनों तक काम न मिले तो उसके परिवार को भूखे मरने की नौबत आ जाती है। रिक्शा चलने वाले दिन भर रिक्शा चलाकर बड़ी मुश्किल से 100 रुपये तक कमाते हैं, लेकिन इतनी अधिक महगाई के चलते उनके लिए अच्छा खाना नसीब नहीं होता। आम आदमी को रोजगार मुहैया कराने के लिए भारत सरकार द्वारा नरेगा स्कीम को क्रियान्वित किया गया, लेकिन वह स्कीम भी अधिकारियों की लापरवाही के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर नहीं चल रही है। इस कारण दूर वर्ग को कोई लाभ नहीं हो रहा है। महगाई का स्तर इतना बढ़ चुका है कि माध्यम वर्ग के लोग भी महगाई से दुखी है तथा गरीब आदमी के लिए यह महगाई कमर तोड़ने वाली है। करियाने की दुकान करने वाले रमेश कुमार ने बताया कि पहले माध्यम वर्ग के लोग अच्छी खरीदारी करते थे, लेकिन वह भी अब हाथ पीछे खींच रहे है। गरीब आदमी अपने परिवार का गुजारा बड़ी मुश्किल से चला रहा है। यदि इसी तरह से महगाई बढ़ती रही तो सभी के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी। बढ़ती महगाई के चलते किसी भी सामान की कीमत कम नही हुई बल्कि बढ़ रही है। इस समय रोजमर्रा के खाद्य पदार्थो की कीमतों में भारी इजाफा हो रहा है। एशे  में जिए तो क्या जीये


Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

कुत्तों ने नोंच डाला डेढ़ साल का मासूम

Posted on 04 August 2010 by admin

आंखों के सामने ही कुत्ते उसके जिगर के टुकड़े को नोंचते रहे और वह चाह कर भी कुछ न कर सकी। हिम्मत कर दिल के टुकड़े को बचाने की कोशिश की तो नरभक्षियों ने उस पर भी हमला बोल दिया। किसी तरह से खूंख्वारों को दौड़ा लेने के बाद वह लहूलुहान हालत में मासूम को अस्पताल ले गयी, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

दिल दहला देने वाली यह घटना बबीना थाना क्षेत्र अन्तर्गत रेलवे कॉलोनी में सुबह लगभग 5.30 बजे घटी। रेलवे कॉलोनी में रहने वाला रामकुमार रेलवे में कार्यरत है तथा कॉलोनी में विभाग की ओर से आवण्टित क्वार्टर में परिवार सहित रहता है। सुबह लगभग 5.30 बजे लाइट न आने के कारण रामकुमार की पत्‍‌नी सुधा गर्मी से बेचैन अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र कुणाल को लेकर कमरे से बाहर निकल आयी और मेन गेट के पास खुली जगह में उसे लिटा दिया। इसके बाद वह अन्दर जा कर काम करने लगी। कुछ देर बाद उसे अपने पुत्र की जोर-जोर की रोने की आवाज सुनायी दी। इस पर वह दौड़ कर बाहर आयी।

वहाँ का नजारा देखकर उसके रोंगटे खड़े हो गये। करीब आधा दर्जन कुत्तों का झुण्ड उसके मासूम को नोंच रहा था और वह नन्हीं जान तड़प रही थी। जिस समय सुधा बाहर आयी, उस समय तक कुत्ते मासूम कुणाल के शरीर के कई हिस्सों में अपने दाँत गड़ा चुके थे। यह देखकर उसने कुत्तों को भगाने की चेष्टा की, तो एक कुत्ते ने झपट कर उसे काट लिया। चीख-पुकार सुनकर अन्दर से रामकुमार के परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर निकल आये। किसी तरह से कुत्तों को खदेड़ा गया, तब तक कुत्तों के दाँतों से मासूम कुणाल बुरी तरह से घायल होकर निढाल हो चुका था। उसे आनन-फानन में रक्तरंजित हालत में उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

क्या होगा दिहाड़ी मजदूर की रसोई का

Posted on 03 August 2010 by admin

बुंदेलखंड के लोग मिलावट, घटतौली और पेट्रो पदार्थो के दामों में बढ़ोतरी से  आम आदमी की रसोई के स्वाद को कसैला बना दिया है। पांच लोगों ने परिवार के लिये रोटी, दाल और सब्जी का जुगाड़ करने में दिहाड़ी मजदूरों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि अब बाजार में सब्जियों के भाव किलो में न होकर पांव में होने लगे हैं।
  लगातार बदती सब्जियों के दाम असमान पर है खुशनुमा तथ्य यह है कि इस बार अब आलू और प्याज ने उछाल नहीं मारा है। आलू का मोल भाव किलो में किया जाता है। आलू सात रुपये और प्याज दस रुपये किलो में उपलब्ध है। वहीं भसीड़ा नाम से मशहूर कमल ककड़ी बीते वर्ष पांच रुपये पाव बिकती थी। इस साल दस रुपये पाव बेची जा रही है। नींबू और मिर्च के भाव भी आसमान छू रहे हैं। नींबू दस रुपये पाव और मिर्च 25 रुपये पाव में है। इतना ही नहीं इस समय बाजार में रंगे हुए परवल की भरमार है। सोया 15 रुपये और पालक पांच रुपये पाव में है। सीजन की सब्जी घुइयां का भाव दुकानदार 10 रुपये की आधा किलो बताते हैं। यही हाल साग पात समझी जाने वाली तरोई का है। हरा केला 30 रुपये किलो और धरती का फूल 30 रुपये का सौ ग्राम है। पेट्रो पदार्थो के दामों की बढ़ोतरी का असर सब्जी मंडी में नजर आने लगा है। वहीं दालों की स्थिति भी लोगों का डरा रही है। रोगियों की जरूरत समझी जाने वाली मूंग की दाल 85 रुपये और बच्चों की खास पसंद अरहर की दाल 70 रुपये किलो में है। इस स्थिति में दिहाड़ी मजदूर के लिये रोटी-दाल का जुगाड़ करना मुश्किल हो रहा है।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

महंगाई से बुंदेलखंड का आम आदमी त्रस्त

Posted on 03 August 2010 by admin

बुंदेलखंड का किसान तो फले से ही दया भी भीख पर  जी हा था. उस पर ये  आए दिन बढ़ रही महगाई के कारण आम आदमी काफी प्रभावित है। दिन भर मजदूरी करने वाले मजदूर अपने परिवार का गुजारा बड़ी मुश्किल से चला पाता है। यदि दो चार दिनों तक काम न मिले तो उसके परिवार को भूखे मरने की नौबत आ जाती है। रिक्शा चलने वाले दिन भर रिक्शा चलाकर बड़ी मुश्किल से 100 रुपये तक कमाते हैं, लेकिन इतनी अधिक महगाई के चलते उनके लिए अच्छा खाना नसीब नहीं होता। आम आदमी को रोजगार मुहैया कराने के लिए भारत सरकार द्वारा नरेगा स्कीम को क्रियान्वित किया गया, लेकिन वह स्कीम भी अधिकारियों की लापरवाही के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर नहीं चल रही है। इस कारण दूर वर्ग को कोई लाभ नहीं हो रहा है। महगाई का स्तर इतना बढ़ चुका है कि माध्यम वर्ग के लोग भी महगाई से दुखी है तथा गरीब आदमी के लिए यह महगाई कमर तोड़ने वाली है। करियाने की दुकान करने वाले रमेश कुमार ने बताया कि पहले माध्यम वर्ग के लोग अच्छी खरीदारी करते थे, लेकिन वह भी अब हाथ पीछे खींच रहे है। गरीब आदमी अपने परिवार का गुजारा बड़ी मुश्किल से चला रहा है। यदि इसी तरह से महगाई बढ़ती रही तो सभी के लिए मुश्किल खड़ी हो जाएगी। बढ़ती महगाई के चलते किसी भी सामान की कीमत कम नही हुई बल्कि बढ़ रही है। इस समय रोजमर्रा के खाद्य पदार्थो की कीमतों में भारी इजाफा हो रहा है। एशे  में जिए तो क्या जीये


Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

कुत्तों ने नोंच डाला डेढ़ साल का मासूम

Posted on 03 August 2010 by admin

आंखों के सामने ही कुत्ते उसके जिगर के टुकड़े को नोंचते रहे और वह चाह कर भी कुछ न कर सकी। हिम्मत कर दिल के टुकड़े को बचाने की कोशिश की तो नरभक्षियों ने उस पर भी हमला बोल दिया। किसी तरह से खूंख्वारों को दौड़ा लेने के बाद वह लहूलुहान हालत में मासूम को अस्पताल ले गयी, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
दिल दहला देने वाली यह घटना बबीना थाना क्षेत्र अन्तर्गत रेलवे कॉलोनी में सुबह लगभग 5.30 बजे घटी। रेलवे कॉलोनी में रहने वाला रामकुमार रेलवे में कार्यरत है तथा कॉलोनी में विभाग की ओर से आवण्टित क्वार्टर में परिवार सहित रहता है। सुबह लगभग 5.30 बजे लाइट न आने के कारण रामकुमार की पत्‍‌नी सुधा गर्मी से बेचैन अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र कुणाल को लेकर कमरे से बाहर निकल आयी और मेन गेट के पास खुली जगह में उसे लिटा दिया। इसके बाद वह अन्दर जा कर काम करने लगी। कुछ देर बाद उसे अपने पुत्र की जोर-जोर की रोने की आवाज सुनायी दी। इस पर वह दौड़ कर बाहर आयी।
वहाँ का नजारा देखकर उसके रोंगटे खड़े हो गये। करीब आधा दर्जन कुत्तों का झुण्ड उसके मासूम को नोंच रहा था और वह नन्हीं जान तड़प रही थी। जिस समय सुधा बाहर आयी, उस समय तक कुत्ते मासूम कुणाल के शरीर के कई हिस्सों में अपने दाँत गड़ा चुके थे। यह देखकर उसने कुत्तों को भगाने की चेष्टा की, तो एक कुत्ते ने झपट कर उसे काट लिया। चीख-पुकार सुनकर अन्दर से रामकुमार के परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर निकल आये। किसी तरह से कुत्तों को खदेड़ा गया, तब तक कुत्तों के दाँतों से मासूम कुणाल बुरी तरह से घायल होकर निढाल हो चुका था। उसे आनन-फानन में रक्तरंजित हालत में उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।
विकास जायसवाल (संवाददाता)


Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2010
M T W T F S S
« Jul   Sep »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in