Archive | August, 2010

प्रदेश के सभी जनपदों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एस0पी0सी0ए0 गठित

Posted on 05 August 2010 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने केन्द्र सरकार द्वारा बनाए गए पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण (पशुओं के प्रति क्रूरता के निवारण के लिए सोसाइटियों का गठन और विनियमन) नियम-2001 के अन्तर्गत प्रदेश के समस्त जनपदों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सोसाइटी फार प्रिवेंशन आफ क्रूएलटी टू एनीमल (एस0पी0सी0ए0) का गठन कर दिया है।

सचिव पशुधन डा0 हरशरण दास द्वारा जारी विज्ञप्ति में इस आशय की जानकारी देते हुए कहा गया है कि प्रदेश सरकार द्वारा समस्त जनपदों में समय-समय पर निर्गत विज्ञप्तियों द्वारा गठित एस0पी0सी0ए0 को तात्कालिक प्रभाव से भंग कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के जीव जन्तु कल्याण बोर्ड, पर्यावरण एवं वन मन्त्रालय के सुझाव पर केन्द्र सरकार द्वारा बनाये गये पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण नियम-2001 के अन्तर्गत प्रदेश के समस्त जनपदों में एस0पी0सी0ए0 गठित की गई है।

सचिव पशुधन ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एस0पी0सी0ए0 गठित कर दी गई है। सोसाइटी के उपाध्यक्ष वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक तथा सदस्य सचिव मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी होंगे। सम्बन्धित जिला वन अधिकारी, नगर निगम के नगर आयुक्त एवं नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को सोसाइटी का सदस्य नामित किया गया है। इसके अतिरिक्त  जनपद/स्थानीय स्तर पर कार्यरत पशु कल्याण कार्यों में संलग्न 5 से 6  मानवतावादी/पशुप्रेमी/पशुकल्याणकर्ता एवं जनपद में कार्यरत पशु कल्याण संस्थाओं के दो प्रतिनिधियों को जिन्हें पशु चिकित्साधिकारी द्वारा जिलाधिकारी की संस्तुति पर नामित किया जाएगा, एस0पी0सी0ए0 के सदस्य होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जमील अख्तर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के अध्यक्ष पुन: नियुक्त

Posted on 05 August 2010 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने श्री जमील अख्तर को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद का दोबारा अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह जानकारी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के प्रमुख सचिव श्री बी0एम0मीना ने दी है। उन्होंने बताया कि श्री अख्तर को राज्यमन्त्री को दर्जा भी प्राप्त रहेगा।

ज्ञातव्य है कि श्री जमील अख्तर को वर्तमान सरकार ने 31 जुलाई, 2007 को तीन वर्ष के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद का अध्यक्ष नियुक्त कर राज्य मन्त्री का दर्जा दिया था।

श्री मीना के बताया कि श्री तारकेश्वर  उपाध्याय तथा श्री राधेश्याम कटियार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी  परिषद का पुन: उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा…

Posted on 05 August 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा   कुल पांच दिन  का विधान सभा सत्र आहूत कर मुख्यमन्त्री ने जता दिया है कि उन्हें न तो जनता की समस्याओं की चिन्ता है और नहीं लोकतन्त्र की सामान्य प्रक्रियाओं से वास्ता है। अपनी सरकार की नाकामियों और अयोग्यता को छुपाने के लिए वे सदन से मुंह चुरा रही हैं।

सुश्री मायावती जानती है कि वास्तव में उनकी सरकार ने अपने पूरे ‘ाासनकाल में जनहित का कोई कार्य किया ही नहीं है। वह स्वयं तथा उनके सभी मन्त्री, अधिकारीगण दोनों हाथों से प्रदेश की जनता को लूट कर अपने निजी खजानों को भरने में लगे रहे हैं।

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से तार-तार हो गई है। स्वयं कैबिनट मन्त्री की हत्या के प्रयास और विपक्षी नेता की पत्नी की हत्या के बाद भी बसपा सरकार के संरक्षण में अपराधी न केवल निद्वZन्द घूम रहे हैं, बल्कि सरकार में मन्त्री पद पर आरूढ़ होकर आमजन को लूट रहे है। प्रदेश की विकास दर अधोगति की ओर अग्रसर है। इस बारे में कभी मुख्यमन्त्री अपनी जुबान तक नहीं खोलतीं। प्रदेश सरकार द्वारा एसएसबी  (सशस्त्र सीमा बल) को छूट देने के फलस्वरूप जनपद लखीमपुर के थाना सम्पूर्णानन्दनगर स्थित ग्राम त्रिकोलिया में जवानों द्वारा वाहन पास न मिलने जैसी छोटी घटना पर फायरिंग कर दो ग्रामीणों की नृशंस हत्या एवं पूर्व विधायक श्री निरवेन्द कुमार मुन्ना सहित कइयों को घायल कर दिया गया। प्रशासन पूरी तरह पंगु है।

मुख्यमन्त्री की प्रमुख चिन्ता आम आदमी के हित की न होकर निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना है। राज्यपाल द्वारा पहले अस्वीकृत किए जाने के बाद भी पुन: किसी भी तरह इनको स्वीकार कराने के प्रयासों में वे लगी हैं ताकि उनके संचालक बड़े पूंजीपतियों को लाभािन्वत कर उनसे भारी आर्थिक सहयोग प्राप्त किया जा सके। दोहरी स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था उनकी जन विरोधी सोच से चल रही है। अनिवार्य शिक्षा अभियान के लिए वे धन की कमी का रोना रोती हैं पर पत्थर के स्मारकों की सुरक्षा पर करोड़ों रूपए खर्च करने में उन्हें संकोच नहीं होता है।

बाढ़ एवं दिमागी बुखार से प्रभावित प्रदेश की अधिकांश जनता मुख्यमन्त्री की चिन्ता का विशय भी नहीं है। पिछले तीन दशकों में इसने हजारों बच्चों की जानें ली हैं। टीकों का समय से यह सरकार इन्तजाम नहीं कर रही है।

प्रदेश की जनता इस तानाशाही सरकार से पूरी तरह ऊब चुकी है और इसे उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पित हो रही है। महामहिम राज्यपाल को भी इस सरकार के आचरण पर कड़ी निगाह रखनी चाहिए जोकि जनतान्त्रिक मूल्यों के निर्वहन में कतई आस्था एवं विश्वास नहीं रखती है और विधानमण्डल में भी इस सरकार का आचरण मनमाना, अधिनायकशाही भरा होता है। स्वयं सत्तापक्ष के सदस्य व मन्त्रीगण सदन की कार्यवाही के सुचारू संचालन में बाधक बने रहते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

400 कुन्तल अरहर दाल की बिक्री कर्मचारी कल्याण निगम डिपों से की गई

Posted on 05 August 2010 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार की मूल्य वितरण योजना के अन्तर्गत उ0 प्र0 राज्य कर्मचारी कल्याण निगम उ0 प्र0 लखनऊ जनपद के 30 डिपो के माध्यम से गत सप्ताह अरहर की फूल दाल 240 कुन्तल तथा सामान्य अरहर दाल 160 कुन्तल ब्रिकी की गई।

राज्य कर्मचारी कल्याण निगम से प्राप्त सूचना के अनुसार फूल दाल की कीमत 63 रूपये प्रति किलोग्राम एवं सामान्य दाल की कीमत 54 रूपये प्रति किलोग्राम शासन द्वारा निर्धारित की गई है। इसी दर पर लखनऊ की सभी इकाइयों में यह दोनों दाले जनता के लिए उपलब्ध हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

यमुना कार्य योजना के लिए 5.23 करोड़ रूपए स्वीकृत

Posted on 05 August 2010 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2010-11 में यमुना कार्य योजना के द्वितीय चरण के कार्यों को पूरा करने के लिए पांच करोड़ 23 लाख 47 हजार रूपए की धनराशि स्वीकृत की है।

नगर विकास विभाग ने इस आशय का शासनादेश जारी कर दिया है। शासनादेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2010-11 में यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त करने हेतु कार्य कराये जाने के लिए केन्द्र सरकार ने केन्द्रांश के रूप में 190 करोड़ रूपए की धनराशि अवमुक्त की है। इस धनराशि के सापेक्ष राज्य सरकार ने कुल धनराशि के 21.6 प्रतिशत के सापेक्ष राज्यांश के रूप में पांच करोड़ 23 लाख 47 हजार रूपए की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है।

शासनादेश के अनुसार यमुना कार्य योजना द्वितीय चरण के लिए स्वीकृत धनराशि का व्यय केन्द्र सरकार द्वारा जारी किये गये दिशा-निर्देंशों के अधीन अनुमोदित योजना पर किया जायेगा। इस योजना पर होने वाले कार्यों की भौतिक प्रगति का विवरण प्रत्येक त्रैमास के अन्त तक उत्तर प्रदेश शासन को भेजा जाना आवश्यक है तथा उपयोगिता प्रमाण-पत्र उत्तर प्रदेश महालेखाकार इलाहाबाद को भी भेजा जाना आवश्यक है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शिव का अभिषेक क्यों करते हैं?

Posted on 04 August 2010 by admin

4अभिषेक शब्द का अर्थ है स्नान करना या कराना। यह स्नान भगवान मृत्युंजय शिव को कराया जाता है। अभिषेक को आजकल रुद्राभिषेक के रुप में ही ज्यादातर पहचाना जाता है। अभिषेक के कई प्रकार तथा रुप होते हैं। किंतु आजकल विशेष रूप से रुद्राभिषेक ही कराया जाता है। रुद्राभिषेक का मतलब है भगवान रुद्र का अभिषेक यानि कि शिवलिंग पर रुद्रमंत्रों के द्वारा अभिषेक करना। रुद्राभिषेक करना शिव आराधना का सर्वश्रेष्ठ तरीका माना गया है। शास्त्रों में भगवान शिव को जलधाराप्रिय:, माना जाता है। भगवान रुद्र से सम्बंधित मंत्रों का वर्णन बहुत ही पुराने समय से मिलता है। रुद्रमंत्रों का विधान ऋग्वेद, यजुर्वेद और सामवेद में दिये गए मंत्रों से किया जाता है। रुद्राष्टाध्यायी में अन्य मंत्रों के साथ इस मंत्र का भी उल्लेख मिलता है।


अभिषेक में उपयोगी वस्तुएं:
अभिषेक साधारण रूप से तो जल से ही होता है। विशेष अवसर पर या सोमवार, प्रदोष और शिवरात्रि आदि पर्व के दिनों में गोदुग्ध या अन्य दूध मिला कर अथवा केवल दूध से भी अभिषेक किया जाता है। विशेष पूजा में दूध, दही, घृत, शहद और चीनी से अलग-अलग अथवा सब को मिला कर पंचामृत से भी अभिषेक किया जाता है। तंत्रों में रोग निवारण हेतु अन्य विभिन्न वस्तुओं से भी अभिषेक करने का विधान है।


Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

मेरा-वृक्ष अभियान में पौधा रोपण की अपील

Posted on 04 August 2010 by admin

12 अगस्त को ताज नेचर वाक में होगा योजना का शुभारम्भ

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने नागरिकों से अपील की है कि मेरा-वृक्ष अभियान में अपने नाम से या प्रियजनों की स्मृति में वृक्षारोण करायें। मनुश्य अपने जीवन काल में महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधा रोपण कर यादगार पलों का एहसास कर सकता है। जैसे कि बच्चे के जन्म दिवस के अवसर पर  एक वृक्ष के रोपण से बच्चों को उम्र बढने के साथ-साथ पौधो की बढत प्रतिदिन आनन्द की वन विभाग पौधे की देखभाल करेगा।
अभियान का शुभारम्भ 12 अगस्त को हरियाली तीज के अवसर पर ताज नेचर वाक परिसर मे होगा। इस सम्बन्ध में डी.एफ. ओ. कार्यालय, आगरा विकास मंच नयन आप्टीकल्स निकट अजंना सिनेमा, अमर उजाला कार्यालय, नवदीप हास्पीटल साकेत नगर कालोनी से सम्पर्क कर सकते है।
बैठक में अशोक जैन सी.ए., श्री रमन, वी.डी.अग्रवाल, हर विजय सिंह वाहिया, किण्र्ण गीता, सन्देश जैन, दै0 अमर उजाला के जी.एम. अनिल शर्मा आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।अनुभूति प्रदान करेगी। नव दम्पत्ति भी सुखमय जीवन के लिए युगल पौधा का रोपण कर सकते है।
जिलाधिकारी आज कलेक्ट्रेट में मेरा वृक्ष अभियान के सम्बन्ध में स्थानीय नागरिको तथा अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह अभिनव प्रयास है। सब मिल कर इसे सफल बनायें। इस कार्य हेतु योगदान कत्र्ताओं का रजिस्ट्रेशन किया जायेगा।
डी.एफ.ओ. एन. के जानू ने अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि ताज नेचर वॉक विकास समिति के कोश में एक पौधा का रोपण हेतु मात्र 1100 रूपये का योगदान दें। वृक्ष लगानें वाले व्यक्ति का नाम पूरा पता पत्थरों पर अंकित कर वृक्ष के नीचे लगाया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कार्य स्थलों पर जानकारी हेतु सूचना वोर्ड अनिवार्य रूप से लगायें महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना के सर्वे की सूची का खुली बैठकों मे सत्यापन करे ———

Posted on 04 August 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने निर्देश दिये है कि कार्य स्थलों पर कार्य प्रारम्भ होने की तिथि, कार्य पूर्ण होने की सम्भावित तिथि, लागत, कार्यदायी संस्था का विवरण आदि की जानकारी के बोर्ड अनिवार्य रूप से लगायें ताकि आम नागरिक को भी सम्यक जानकारी और कार्यो में पारदिशZता परिलक्षित हो। उन्होंने सचेत किया कि कार्यो में गुणवत्ता और समय बद्वता से कोई समझौता नही होगा। उन्होंने समय-समय पर निरीक्षणों के दौरान पाई गई कमियों को भी तत्परता से ठीक कराने के निर्देश दिये।
श्री अभिजात कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जनपद में संचालित विकास कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। मा0 मुख्यमन्त्री जी द्वारा की गई घोशणाओं और िशलान्यास के कार्यो की गहन समीक्षा करते हुए निर्माणाधीन, योजनाओं के पर्ट चार्ट तथा बार चार्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश दियें यमुना नदी पर स्ट्रैची पुल के पास बन रहे पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाकर 15 सितम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि कामनवेल्थ गेम्स के दौरान पुल का उपयोग हो सके। बैठक में अवगत कराया गया कि गंगाजल परियोजना के अन्तर्गत कैलाश मिन्दर के निकट यमुना नदी पर प्रस्तावित पुल के निर्माण हेतु निविदाएं 11 अगस्त तक मांगी गई है।
जिलाधिकारी ने भीमनगरी क्षेत्र में सीवर लाइन का कार्य एक माह मे पूर्ण करने के निर्देश दिये। परियोजना प्रबन्धक ने बताया कि 66 किमी. सीवर लाइन डाली जा चुकी है। अवशेश लगभग 2 किमी का कार्य एक माह में पूर्ण कर लिया जायेगा। सर्वजन हिताय शहरी गरीब मालिकाना हक योजना में नराइच, शास्त्रीपुरम, कालिन्दी विहार, ताजनगरी में बनाये जा रहे भवनों के निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता पर असन्तोश प्रकट करते हुए कार्यो में तत्परता और सुधार लाने के निर्देश दिये। नराइच में 1360 तथा शास्त्रीपुरम में 3640 मकान बन रहे है । आवास विकास परिशद द्वारा ताजनगरी में 608 तथा कालिन्दी विहार में 632 भवन बनाये जा रहे है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि मिड-डे मील में खाद्यान्न के सैम्पल अनिवार्य रूप से रखें। जनपद में कुल 80 में से 63 नहरों की टेल तक पानी पहंुचने की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि कार्यशील राजकीय नलकूप के जल के उपयोग हेतु मनरेगा से गूल आदि के कार्य करायें।
श्री अभिजात ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित रहे लोगो के लिए महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने निर्देश दिये कि योजना के सर्वे की सूची ग्राम सभा तथा नगर में बाडोZ की खुली बैठको में पढकर सुनाये और प्राप्त आपत्तियों पर स्थल भ्रमण कर यथा सम्भव उसी दिन निस्तारण करें ताकि सितम्बर माह में लाभार्थियो के खाते खुलवाये जा सकें। उन्होंने मा0 मुख्यमन्त्री जी की प्राथमिकता वाले 63 बिन्दुओं तथा 25 लाख से ऊपर के कार्यो की विस्तार से समीक्षा की। बैठक का संचालन मुख्य विकास अधिकारी
राजकुमार श्रीवास्तव ने किया । बैठक मे विभिन्न  विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रशासन को 10 स्थानों पर उजड़े दुकानदारों को बसाने का मांग पत्र सौंप

Posted on 04 August 2010 by admin

´ गुमटी व्यापार मण्डल के नेताओं ने ए डी एम प्रशासन से मिलकर उजड़े दुकानदारों को नगर में उपयुक्त स्थानों पर बसाने की मांग की ।ए डी एम प्रशासन ने प्रतिनिघि मण्डल को भरोसा दिलाया कि गोरा वारिक व बघराजपुर के अलावा जिन- जिन स्थानों पर बसाने का प्रस्ताव मिला है उन स्थानों पर पटरी- गुमटी दुकानदारों को बसाने का प्रयास किया जाएगा। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए संरक्षक शोहरत अली ने बताया कि पटरी- गुमटी व्यापार मण्डल अपने सघशोंZ के चलते प्रशासन से सभी मांगे मनवायी है तथा  आगे भी संगठन गरीबों की हक की लड़ाई लड़ता रहेगा। जिलाध्यक्ष प्रेम लाल श्रीवास्तव ने कुछ स्थानों को चििन्हत करते हुए बताया कि  उजड़े दुकानदारों को जलकल ,जी आई सी दक्षिण गेट कोतवाली के पीछे , गोपाल बाबा का पुल ,डा0 संजय मिश्रा के पीछे , काशीराम आवास अमहट चौराहा , पन्त स्टेडियम, कुड़वार रोड, जी आई सी के सामने , कोतवाली तहसील के सामने , कूल कार्नर के बगल सहित 10 स्थानों की सूची जिला प्रशासन को सौंपा  हैं ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सालाना उर्स की जोरदार तैयारी , होगें विविध कार्यक्रम

Posted on 04 August 2010 by admin

•    दरगाह शरीफ पॉचोंपीरन में जुटेंगें लाखों जायरीपॉचों पीरन स्थित 830वॉ सालाना उर्स पाक  05 अगस्त से 07 अगस्त तक मनाया जायेगा। प्रेस वार्ता के दौरान अकबर अली खान ने बताया कि 05 तारीख दिन वृहस्पतिवार को ‘ााम 6 बजे दरगाह पर परचम फहराने के पश्चात उर्स पो की शुरूवात होगी।  इस मौके पर श्री खान ने बताया कि 06 अगस्त को सुबह नमाज का कार्यक्रम, 08 बजे चादर पोशी, 09 बजे बजे से शाम 045 बजे तक लंगर का कार्यक्रम , सायं 06 बजे नमाज व गागर चादर ‘ारीफ, सायं 07 से रात्रि 09 बजे ते विविध कार्यक्रम होगे। इसी तरह 07

2733अगस्त को भी 06 तारीख की ही भॉति नमाज आदि तथा लंगरे आम होगें। रात्रि नौ बजे को आल इण्डिया मुशायरा होगा। दरगाह ‘ारीफ पर होने वाला एतिहासिक सावनी मेला नाग पंचमी के अवसर पर पिछले साल की भॉति इस वशZ भी होगा। मेले में दंगल, अखाड़ा का भी कार्यक्रम रखा गया हें प्रेस वार्ता के दौरान दरगाह पॉचोपीर , वक्फ समिति के सदस्यों में इदरीश हाशमी, सैफुल्लागंज, सदरूद्दीन, सरफुद्दीन अमीर, मो0 इजहार  खॉ, सजीब उल्ला, अज्जू,आदिल ,रईस अ£्तर , हजरत उल्ला , हसरू, बेलाल, नफीस,रिजवान अहमद आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2010
M T W T F S S
« Jul   Sep »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in