Categorized | लखनऊ.

यमुना कार्य योजना के लिए 5.23 करोड़ रूपए स्वीकृत

Posted on 05 August 2010 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2010-11 में यमुना कार्य योजना के द्वितीय चरण के कार्यों को पूरा करने के लिए पांच करोड़ 23 लाख 47 हजार रूपए की धनराशि स्वीकृत की है।

नगर विकास विभाग ने इस आशय का शासनादेश जारी कर दिया है। शासनादेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2010-11 में यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त करने हेतु कार्य कराये जाने के लिए केन्द्र सरकार ने केन्द्रांश के रूप में 190 करोड़ रूपए की धनराशि अवमुक्त की है। इस धनराशि के सापेक्ष राज्य सरकार ने कुल धनराशि के 21.6 प्रतिशत के सापेक्ष राज्यांश के रूप में पांच करोड़ 23 लाख 47 हजार रूपए की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है।

शासनादेश के अनुसार यमुना कार्य योजना द्वितीय चरण के लिए स्वीकृत धनराशि का व्यय केन्द्र सरकार द्वारा जारी किये गये दिशा-निर्देंशों के अधीन अनुमोदित योजना पर किया जायेगा। इस योजना पर होने वाले कार्यों की भौतिक प्रगति का विवरण प्रत्येक त्रैमास के अन्त तक उत्तर प्रदेश शासन को भेजा जाना आवश्यक है तथा उपयोगिता प्रमाण-पत्र उत्तर प्रदेश महालेखाकार इलाहाबाद को भी भेजा जाना आवश्यक है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in