Archive | August, 2010

रेवली आदमपुर तटबंध की स्थिति अति संवेदनशील बचाव कार्य जारी

Posted on 09 August 2010 by admin

उत्तर प्रदेश में शारदा, घाघरा, गंगा तथा यमुना नदी का जलस्तर कई स्थानों पर स्थिर बना हुआ है। बाढ़ कार्य खण्ड गोण्डा की सूचना के अनुसार रेवली आदमपुर तटबंध के किमी0 10.00 पर बने बन्धे की स्थिति अति संवेदनशील बनी हुई है, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियन्त्रण में है।
सिंचाई विभाग के केन्द्रीय बाढ़ नियन्त्रण कक्ष द्वारा जारी सूचना के अनुसार शारदा नदी का जल स्तर पलियाकलां में खतरे के निशान से 0.19 मीटर नीचे बना हुआ है। इसी प्रकार घाघरा नदी एिल्गनब्रिज पर खतरे के निशान से 0.16 मी0, अयोध्या में 0.22 मीटर तथा तुर्तीपार में खतरे के निशान से 0.48 मीटर नीचे बह रही है। गंगा नदी का जल स्तर फाफामऊ (इलाहाबाद) में, मिर्जापुर, वाराणसी एवं गाजीपुर में बढ़ रहा है, जबकि अन्य स्थानों पर नदी के जल स्तर की प्रवृत्ति घटाव की ओर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुना नदी का जल स्तर कलनौर (सहारनपुर), बागपत तथा आगरा में बढ़ रहा है। बेतवा नदी का जल स्तर मोहाना (जालौन) तथा सहिजना (हमीरपुर) में भी बढ़ रहा है। बाढ़ कार्य खण्ड के अधिशासी अभियन्ता ने जानकारी दी है कि रेवली आदमपुर तटबंध की स्थिति को देखते हुए सभी जरूरी बचाव कार्य कराये जा रहे हैं। तटबंध की स्थिति अति संवेदनशील बनी हुई है, लेकिन स्थिति पूरी तरह से नियन्त्रण में है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश में गुण्डों, माफियों का राज न होने से विपक्षी दलों को तकलीफ

Posted on 09 August 2010 by admin

विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार से अपराधियों के हौसले पस्त

अभी भी सपा सदस्यों के दिमाग में कायम है। उन्होंने कहा कि जनता यह नहीं भूली है कि पूर्ववर्ती सरकारों और खासतौर से सपा सरकार के कार्यकाल के दौरान गुण्डे, माफिया और शातिर अपराधी सरकारी संरक्षण में खुले आम कानून का मजाक उड़ाते थे। अब जबकि बी0एस0पी0 सरकार द्वारा प्रदेश में अन्यायमुक्त, अपराधमुक्त, भयमुक्त, भ्रश्टाचारमुक्त तथा विकासयुक्त वातावरण पैदा करके कानून द्वारा कानून का राज स्थापित कर दिया गया है, तो अपराधियों को संरक्षण देने वाली मानसिकता में जकड़े लोग बी0एस0पी0 सरकार पर ऊल-जलूल आरोप लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होेंेने कहा कि राज्य में गुण्डाराज पूरी तरह समाप्त हो गया है। अपराधी, माफिया और गुण्डे या तो जेल की सलाखों के पीछे हैंं या प्रदेश छोड़कर भाग गये हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि मई 2007 में सम्पन्न विधान सभा चुनाव में कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर बी0एस0पी0 की सरकार सत्ता में आयी थी। इसलिए इस मुद्दे को लेकर उनकी पार्टी की सरकार कोई समझौता नहीं करती। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पुलिस को कानून के दायर में रह कर बिना किसी दबाव में आये कार्य करने की छूट दी है, उसके बेहतर नतीजे मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बी0एस0पी0 सरकार कानून-व्यवस्था को सुधारने के साथ ही प्रदेश के सर्वसमाज में से गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी व कर्मचारी सहित सभी वर्गों के लोगों की सभी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध एवं संवेदनशील है।
पार्टी प्रवक्ता ने आगे कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं के गैर जिम्मेदाराना रवैये और हंगामें के कारण जनता के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विशयों पर चर्चा नहीं हो सकी और सदन के बहुमूल्य समय का सदुपयोग होने में बाधा उत्पन्न की गई। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद आज के लिए निर्धारित सभी विधायी कार्य सम्पन्न हो गये।
प्रवक्ता ने आशा व्यक्त की कि विपक्षी दल इस बात को समझ गये होंगे कि इस प्रकार से विधान सभा में हंगामा करने से उन्हें कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है, क्योंकि प्रदेश की जनता विपक्षी दलों के शासनकाल के दौरान प्रदेश में व्याप्त अराजकता की स्थिति को आज भी नहीं भूल पायी है, इसलिए वह विपक्षी दलों की इस प्रकार की नाटकबाजी के झांसे में आने वाली नहीं है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश में बाढ़ की स्थिति नहीं कुछ स्थानों पर कटान हुआ

Posted on 09 August 2010 by admin

प्रदेश में बाढ़ की स्थिति सामान्य है। कुछ स्थानों पर कटान हुआ है, कर्मचारी सुरक्षा कार्य में लगे हैं। पिछले 24 घंटों में कोई जान व माल का नुकसान नहीं हुआ है।
दैवी आपदा नियन्त्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद बहराइच में बाढ़ की स्थिति नहीं है लेकिन आदमपुर गांव के बांध पर 10.5 किलोमीटर स्टोन से 11.00 कि0मी0 स्टोन तक बहुत तेजी से कटान हो रहा है, जिससे स्थिति संवेदनशील बनी है। जनपद देवरिया में घाघरा नदी का जल स्तर जो कल 66.45 मी0 था बढ़ कर 66.55 मी0 हो गया है। बाढ़ की स्थिति नहीं है। जनपद मेरठ में जल स्तर लगातार घट रहा है। गंगा नदी में बिजनौर से 65000 क्यूसेक पानी  व हरिद्वार से 80,000 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हुआ है जो कल की अपेक्षा थोड़ा ज्यादा है। जनपद कांशीराम नगर में गंगा नदी के दाहिने तट पर स्थित ग्राम भुसावली विकास खण्ड कासगंज में पानी के कटाव से लगभग 10 एकड़ कृषि भूमि ग्राम मनकापुर व दतलाना बड़ौता में आबादी प्रभावित हुई थी। स्थिति पर नियन्त्रण करने का प्रयास जारी है। प्रभावित क्षेत्रों से पानी निकल गया है। जनपद लखीमपुर-खीरी में मोचना गांव में बांध पानी के बहाव से कट रहा है। जनपद सन्त कबीर नगर में क्वानो नदी का जल स्तर थोड़ा बढ़ा है।
नियन्त्रण कक्ष की जानकारी के अनुसार जनपद पीलीभीत, बाराबंकी, गोण्डा, श्रावस्ती, बिजनौर, रामपुर व लखनऊ में बाढ़ की स्थिति नहीं है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बुन्देलखण्ड मेें मनरेगा की स्थिति पर निषाद ने विधान सभा में अनेक सवाल पूछे।

Posted on 09 August 2010 by admin

प्रदेश विधान सभा मेें सदस्य  विशंम्भर प्रसाद निषाद पूछे गये  प्रश्नों के उत्तर में ग्राम विकास मन्त्री दद्दू प्रसाद ने बताया है कि महत्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंर्तगत वर्ष 2007-8 से 31.3.2010 तक जनपद हमीरपुर में 319109, बान्दा में 161375 , चित्रकूट में 100478, फतेहपुर में 209426 तथा महोबा में 38943 जॉब कार्ड बने है। पंजीकृत जॉब कार्ड धारकोें को 90 दिन का रोजगार उपलब्ध कराये गये विकास खण्डो ं मे बान्दा जनपद के बबेरू, कमासिन, जस्पुरा, महुआ, तिन्दवारी, बडोखर खुर्द , नरेनी, बिसण्डा में वर्ष 2007-8 में 9495 वर्ष 2008-9 में 16354 वर्ष 2009-10 में 21280 लोगो को रोजगार उपलब्ध कराया गया। विकास खण्ड जसपुरा की ग्राम पंचायत गडरिया, सिन्धनकला, गाजीपुर, तथा चन्दवारा में वर्ष 2008-9 में व 2009-10 में क्रमश: 81 व 201 जॉब कार्ड धारको  90 दिवस का रोजगार दिया गया है। बान्दा जनपद में मनरेगा के अंर्तगत वर्ष 2009-10 में कुल 7850.74 लाख रूपये की धनराशी प्राप्त हुई है जनपद बॉदा में मेज कुर्सी अल्मारी का क्रय नही किया गया है। श्री निशाद द्वारा बॉदा जनपद के जल संस्थान द्वारा गा्रमीण क्षेत्रों मे ंग्राम जसपुरा तिनवारदी बडोखर खुर्द में कितनी पेय जल समूह योजनाएं संचालित है तथा किन किन ग्रामोें मे शुद्व पेय जल की आपूर्ति हो रही है तथा कितने ग्रामें में सप्लाई बन्द हो जाने से पेय जल संकट पैदा हो गया हैं के जबाब में ग्रामविकास मन्त्री ने बताया है कि चित्रकूट धाम मण्डल जल संस्थान बॉदा द्वारा ब्लाक जसपुरा में एक तिन्दवारी में 04 तथा बडोखर खूर्द में चार ग्राम समूह पेयजल योंजनऐं संचालित है। जसपुरा में 6 ग्राम तिन्दवारी में 37 ग्राम तथा बडोखर खुर्द के 16 ग्रामों में जलापूर्ति की जा रही हेै । जसपुरा के 6 ग्राम तिन्दवारी के 35 ग्राम बडोखर के 15 ग्रामें मेे जलापूर्ति बन्द है हैण्ड पम्प से पेय जल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नोएडा एंव ग्रेटर नोएडा मे सडक हादसों में 73 मौतें

Posted on 09 August 2010 by admin

प्रदेश विधान सभा मेें सदस्य मदन चौहान द्वारा  पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में मुख्य मन्त्री उत्तर प्रदेश की ओर से जारी लिखित जवाब में बताया गया कि नोएडा एंव ग्रेटर नोएडा में वर्ष 2008 से अब तक सडक हादसों में 73 मौते हुई है। मौतेा पर रोक थाम हेतु सरकार यातायात व्यवस्था को सुद्वड किये जाने तथा सडक सुरक्षा के उपायों के क्रियांन्वयन के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पुलिस यातायात प्रबंधन निधी नियमावली 2008 प्रख्यापित कर चुकी है। जिस में दुघZटना से जन समान्य की सुरक्षा एवं दुघर्टनाओंं से होने वाली मृत्यू करी दर में अंकुश लगाने हेतु सडक सुरक्षा के उपाया किये गये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्मार्ट हेल्थ कार्ड की सुविधा बी पी एल परिवारों को-प्रसाद

Posted on 09 August 2010 by admin

प्रदेश विधान सभा मेें सदस्य मदन चौहान द्वारा स्मार्ट हेल्थ कार्ड योजना के सम्बंध में पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में प्रदेश के ग्राम विकास मन्त्री दद्दू प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थय बीमा योजना का लाभ प्रदेश के समस्त बी पी एल परिवारों को दिए जाने की नीति है। जिस में प्रत्येक बी पी एल परिवार के पांच सदस्य आच्छादित होंगे। प्रति लाभर्थी परिवार रू 30 पंजीकरण शुल्क दे कर एक वर्ष के लिए स्मार्ट कार्ड प्राप्त कर योजनाअंर्तगत सूची बद्व सरकारी एंव निजी अस्पताल में 30हजार तक का नि:शुल्क इलाज प्राप्त कर सकते है। वर्ष 2002 की बी पी एल सूची के अनुसार केवल बी पी एल परिवार ही लाभांिन्वत होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राज्य संसदीय बोर्ड ने आगामी

Posted on 09 August 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राज्य संसदीय बोर्ड ने आगामी पंचायत चुनावों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी  घोिशत न करने का निर्णय लिया है। बोर्ड ने डा0 राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय की 6 एकड़ भूमि डा0 अम्बेडकर प्रेक्षागृह के लिये आवंटित करने को अवैधानिक  बताते हुये सरकार की जन विरोधी-विकास विरोधी नीतियों पर गहरी चिन्ता जताई है।

e1f समाजवादी पार्टी के राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष   श्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई जिसमें विधान सभा में नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव, विधान परिशद में नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन, राज्यसभा सदस्य श्री भगवती सिंह, पूर्व विधान सभाध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय, पूर्व मन्त्री श्री बलराम यादव, श्री रामकरन यादव तथा प्रदेश महासचिव श्री ओमप्रकाश सिंह ‘ाामिल हुए।
संसदीय बोर्ड ने तय किया है कि आगामी पंचायत चुनावों में पार्टी स्तर से उम्मीदवार नहीं खड़े किए जाएगें। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी नहीं घोिशत होगें। बोर्ड ने बसपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह पंचायतों को विकास के अधिकारों से वंचित रख रही है। नौकरशाही को निर्वाचित प्रतिनिधियों से ज्यादा तरजीह दी जा रही है जबकि श्री मुलायम सिंह यादव ने अपने मुख्यमन्त्रित्वकाल में पंचायतों को गौरव, सम्मान और आरक्षण के साथ अधिकार भी दिएथे।
समाजवादी पार्टी के राज्य संसदीय बोर्ड ने डा0 राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय को आवंटित भूमि से 6 एकड़ जमीन पर डा0 अम्बेडकर के नाम पर एक प्रेक्षागृह के निर्माण की निन्दा करते हुए इसे नियम विरूद्ध कार्य बताया है। समाजवादी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि विधि संस्थान की जमीन नही लौटायी गई तो समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बसपा सरकार द्वारा बनाए जा रहे पाकोZ, स्मारकों में भी यही नीति लागू की जाएगी। समाजवादी पार्टी ने बसपा के इन निर्माणों की जमीन में भी बंटवारा करने की चेतावनी दी है।
बोर्ड ने अपनी बैठक में प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों की कड़ी निन्दा की और इस बात के लिए भत्र्सना की कि वह बाढ़,सूखा, कर्ज से परेशान किसानों की सुध नहीं ले रही है। मंहगाई बढ़ाने में वह केन्द्र सरकार से पूरी तरह कदमताल मिलाकर चल रही है। जनता की कमाई अनुत्पादक मदों पर लुटाई जा रही है। गरीबों, अल्पसंख्यकों और पिछड़ों की रोजी रोटी छीनी जा रही है। उर्दू की उपेक्षा हो रही है। हाजियों को इस बार सबसे ज्यादा परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। जनता का हर वर्ग परेशान है। सरकार में जनता की कोई बात नहीं सुनी जाती है। कानून व्यवस्था की स्थिति जर्जर है। मायावती सरकार सिर्फ जमीन कब्जाने, अवैध वसूली और निर्माण के नाम पर कमीशन बटोरने का काम कर रही है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अलोकतान्त्रिक एवं असंवैधानिक बसपा सरकार के विरूद्ध समाजवादी पार्टी का संघशZ जारी रहेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारत में मोबिलिटी के 15 वशZ पूर्ण होने की महत्वपूर्ण उपलब्धि और

Posted on 09 August 2010 by admin

भारत में मोबिलिटी के 15 वशZ पूर्ण होने की महत्वपूर्ण उपलब्धि और देश में नोकिया की सफल यात्रा पर खुशी मनाने के लिए नोकिया इण्डिया ने एक खास पहल प्रोजेक्ट उज्जवल की घोशणा की।113 इसका मकसद उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में ग्रामीण समुदाय के पांच गावों में पूरे घर की 100 प्रतिशत मेाबिलिटी हासिल करना है। इस पहल के भाग के रूप में नोकिया इण्डिया रायबरेली जिले के देहली ग्रामसभा में 5 गावेंं के 500 से ज्यादा घरों को मोबाइल उपकरण मुहैया कराएगा। ये उपकरण नोकिया ओवी लाइफ टूल्स सर्विस से प्रीलोडेड होंगे और मुफ्त बांटे जाएंगे। इस पहल का मकसद इनक्लूसिव ग्रोथ को गति देना है और मोबिलिटी के जरिए इस क्षेत्र में सामाजिक आर्थिक विकास को सकारात्मक रूप से प्रभावित करना है।
31 जुलाई 1995 को जब नोकिया फोन से नोकिया नेटवर्क का उपयोग करते हुए पहली मोबाइल कॉल की गई थी तभी से नोकिया देश में मोबाइल कं्राति का अभिन्न् भाग रहा है। भारतीय बाजार के प्रति दीघZ अवधि की अपनी प्रतिबद्धता की पुनपुZिश्ट करने के लिए और मोबिलिटी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए नोकिया उत्पाद और खासियतों से आगे बड़ रहा है ताकि जीवन को और बेहतर किया जा सके तथा बड़े बाजार के आम उपभोक्ताओं का मनोंरजन किया जा सके। नेाकिया ओवी लाइफ टूल्स का विकास उभरते बाजार के लिए खासतौर से किया गया है और यह सूचना की कमी पूरी करता है तथा जवीन को सुधारने में सकारात्मक प्रभाव डालने के साथ-साथ उपभोक्ताओं की आजीविका की आवश्यकता भी पूरी करता है।
नोकिया इण्डिया के प्रबंध निदेशक डी िशवकुमार ने कहा, “देश के सामाजिक आर्थिक विकास में मोबाइल क्रान्ति एक महत्वपूर्ण कदम हैं। यह लोगों को नजदीक ले आया, सूचना तक पहुंच का लोकतन्त्रीकरण किया, इनक्लूसिव विकास की शुरूआत की, अपेक्षाएं पूरी की और आर्थिक मौके तैयार किए। इस कं्राति के अगले 15 वशाZे की शुरूआत के मौके पर यह तय है कि मोबिलिटी जीवन को प्रभावित करना जारी रखेगी, और ऐसा वॉयस व टेक्स्ट कम्युनिकेशन के जरिए ही नहीं होगा बल्कि सेवाओं के जरिए भी, जो भिन्न क्षेत्रों वर्गो तथा सामाजिक आर्थिक पृश्ठभूमि के लोगों की आवश्यकताएं पूरी करेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शिव पूजा हर सुख देती है

Posted on 09 August 2010 by admin

सावन सोमवार को व्रत रखकर भगवान शिव की शास्त्रों में बताई विशेष विधि से पूजा शीघ्र फल देने वाली मानी गई है। जानते हैं क्या है सावन के सोमवार को शिव पूजा की यह विधि -

- श्रावण सोमवार को सूर्योदय के पहले जागें।
- घर का साफ-सफाई कर शरीर शुद्धि के लिए स्नान करें। सफेद वस्त्र पहनकर पूजा स्थल पर बैठें।
- स्नान के बाद गंगा जल, पवित्र नदी या जल स्त्रोत के जल से पूरे घर को पवित्र करें।
- घर में देवस्थान पर भगवान शिव-पार्वती और गणेश की मूर्ति पूजा के लिए स्थापित करें। - इसके बाद सबसे पहले व्रत संकल्प लें। मम क्षेमस्थैर्यविजयारोग्यैश्वर्या

भिवृद्धयर्थं सोमव्रतं करिष्ये।
- इसके बाद प्रथम पूज्य देवता भगवान श्री गणेश का ध्यान और पूजा करें।
- श्री गणेश ध्यान और पूजा के बाद भगवान शिव ध्यान करने के लिए मंत्र का मन ही मन उच्चारण करें
- ध्यायेन्नित्यंमहेशं रजतगिरिनिभं चारुचंद्रावतंसं
रत्नाकल्पोज्ज्वलांग परशुमृगवराभीतिहस्तं प्रसन्नम।
पद्मासीनं समंतात्स्तुतममरगणैव्र्याघ्रकृत्तिं वसानं
विश्वाद्यं विश्ववंद्यं निखिलभयहरं पंचवक्त्रं त्रिनेत्रम॥
- ध्यान के बाद शिव के पंचाक्षरी या षडाक्षरी मंत्र ‘ऊँ नम: शिवाय’ से शिवजी का तथा ‘ऊँ नम: शिवायै’ से पार्वतीजी का षोडशोपचार पूजन करें।
- षोडशोपचार में सोलह प्रकार और सामग्रियों से देव आराधना की जाती है।
- शिव आराधना में विशेष रुप से बेल पत्र, भांग, धतूराए जल, दूध, दही, शहद, घी, चीनी, जनेऊ , चंदन, रोली, धूप, दीप और दक्षिणा को शामिल कर पूजा की जाती है।
- शिव-पार्वती पूजा के बाद सोमवार व्रत कथा का पाठ या श्रवण करना चाहिए।
- अंत में पूरी भक्ति और आस्था के साथ शिव आरती करें। प्रसाद वितरण करें। पूजा के दौरान हुए दोष के लिए क्षमा मांगे। अपनी कामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें।
- सायंकाल प्रदोषकाल में भी शिव पूजा करें और रात्रि में भोजन करें। यथा संभव उपवास करें।
Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

शिव की तीन आंखें क्यों हैं?

Posted on 09 August 2010 by admin

शिव अनोखेपन और विचित्रताओं का भंडार हैं। शिव की तीसरी आंख भी ऐसी ही है। धर्म शास्त्रों के अनुसार सभी देवताओं की दो आंखें हैं पर शिव की तीन आंखें हैं।
भगवान शिव अपने कर्मों से तो अद्भुत हैं ही; अपने स्वरूप से भी रहस्यमय हैं। भक्त से प्रसन्न हो जाएं तो अप111ना धाम उसे दे दें और यदि गुस्सा हो जाएं तो उससे उसका धाम छीन लें।
दरअसल शिव की तीसरी आंख प्रतीकात्मक नेत्र है। आंखों का काम होता है रास्ता दिखाना और रास्ते में पढऩे वाली मुसीबतों से सावधान करना।जीवन में कई बार ऐसे संकट भी आ जाते हैं; जिन्हें हम अपनी दोनों आंखों से भी नहीं देख पाते। ऐसे समय में विवेक और धैर्य ही एक सच्चे मार्गदर्शक के रूप में हमें सही-गलत की पहचान कराता है। यह विवेक अत:प्रेरणा के रूप में हमारे अंदर ही रहता है। बस जरुरत है उसे जगाने की।

भगवान शिव का तीसरा नेत्र आज्ञाचक्र का स्थान है। यह आज्ञाचक्र ही विवेकबुद्धि का स्रोत है।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2010
M T W T F S S
« Jul   Sep »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in