Archive | March 8th, 2018

विश्वास करो तुम मोदी पर, विश्वास करो तुम योगी पर, ये नवयुग के निर्माता है - केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 08 March 2018 by admin

लखनऊ 08 मार्च 2018, फूलपुर लोकसभा के चुनाव में उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सपा-बसपा का ये बेमेल का गठबन्धन है। सपा और बसपा के शासन काल में भ्रष्टाचार अपने चरम पर था। 15 सालो में बुआ और भतीजे की सरकार ने उत्तर प्रदेश को गर्त में ढकेल दिया था। अपराधी और भ्रष्टाचारियों में आज भगदड़ और भय का माहौल है। अखिलेश जी आपने अगर विकास किया होता तो आप वनवास में नहीं जाते।
श्री केशव जी ने कहा सपा बसपा मोदी रोको प्रतियोगिता में शामिल है। इसमें कांग्रेस भी शामिल हो जाये और अतीक भी शामिल हो जाए तब भी फूलपुर की जनता मोदी जी से प्यार करती है। एक नारा 2014 में दिया था कि विश्वास करो मोदी पर, अब नारा देता हूूॅ- विश्वास करो तुम मोदी पर, विश्वास करो तुम योगी पर, ये नवयुग के निर्माता है। ऐसे नेता धरती पर एक बार ही आते है। भाईयों और बहनों 2014 में 100 में 53 हमारा था, अब मैं कह सकता हूॅ 2018 में 100 में 60 हमारा है- बाकी में बंटवारा है। पत्रकार मित्रों ने पूछा क्या ये चुनाव 2019 का ट्रायल है तो मैंने उनसे कहा कि आप इसे ट्रायल मानना चाहते है तो मान लीजिए। कमल का फूल विकास का प्रतीक है, सुशासन का प्रतीक हैं, भ्रष्टाचार रोकने का प्रतीक है, विकास के लिए पैसा चाहिए तो साइकिल पर बैठकर लक्ष्मी नहीं आएंगी, वो आएंगी तो कमल के फूल पर बैठकर आएंगी।
श्री केशव ने कहा कि श्री कौशलेन्द्र सिंह पटेल को आप भारी मत से जिताकर लोकसभा भेजिये आपके केशव प्रसाद मौर्य और कौशलेन्द्र सिंह पटेल में कोई अन्तर नहीं।

Comments (0)

सपा-बसपा का गठबंधन एक बेमेल अपवित्र गठबन्धन है- योगी आदित्यनाथ

Posted on 08 March 2018 by admin

लखनऊ 08 मार्च 2018, आज मुख्यमंत्री अदित्यनाथ जी ने फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के सोरांव तहसील के जलालपुर में जनसभा में कहा विपक्षी पार्टियां हताश और निराश है उनके अन्दर भय व्याप्त है। सपा और बसपा का गठबन्धन एक अपवित्र गठबंधन है। दोनों ने इस प्रदेश को बारी-बारी से लूटा है। सपा और बसपा जातिवाद और वंशवाद की राजनीति करती है।
योगी जी ने कहा कि विपक्ष भारतीय जनता पार्टी की जनहितकारी, विकासपरक योजनाओं से हताशा में है। हमने गेंहूॅं, धान का समर्थन मूल्य बढ़ाकर और 5000 क्रय केन्द्र खोलकर सीधी खरीद की, बिचैलियों को बीच से हटाकर किसानों की उपज का सही मूल्य उन्हें दिया। गन्ना किसानों के बकाये का पूरा भुगतान भाजपा सरकार ने किया। आलू का समर्थन मूल्य घोषित किया। प्रदेश सरकार ने सभी जिलों को समान रूप से बिजली व्यवस्था उपलब्ध करवाई।
मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि पिछली सरकारों में पुलिस भयभीत होकर भागती थी और जनता त्राहि-त्राहि करती थी वहीं अब जनता के अंदर सुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई है और आज अपराधी भाग रहा है। सपा सरकार में अपराध चरम पर था। सपा-बसपा का गठबंधन एक बेमेल अपवित्र गठबन्धन है। दोनों दलों ने प्रदेश को बारी-बारी से लूटा है। इन दलों ने भष्टाचार व अराजकता फैलाकर जनता के हितों की अनदेखी की है। योगी जी ने कहा कि डूबने वाले को तिनके का सहारा होता है लेकिन बचाने वाला यदि कमजोर हो तो दोनों का डूबना तय है। यह गठबंधन त्रिपुरा में हमारी जीत से भयभीत होकर किया गया है। बिच्छू हमेशा डंक ही मारेगा। भाजपा ने तो 11 महीनों में वो काम कर दिये जो सपा 5 साल में न कर सकी। 2014 में फूलपुर की जनता ने केशव प्रसाद मौर्य को सांसद बनाया। केशव जी ने संसद में और क्षेत्र में उत्पन्न समस्याओं को दूर करने के लिए काम किया। केशव जी ने फूलपुर के विकास की चिन्ता की है। यहां पर स्किल डेवलेपमेंट के सेन्टर खुल रहे है। अच्छी संडके बनने के लिए सरकार काम कर रही है।
मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि सपा के समय पर केवल सैफई का विकास होता था। अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के दिन समाप्त हो गए है। आज भाजपा के शासन में अपराधी खौफ खा रहा है। हम 1 लाख 62 हजार पुलिस की भर्ती और 1 लाख 35 हजार शिक्षकों की भर्ती करने जा रहे है। भ्रष्टाचारियों की सम्पत्ति जब्त की जाएगी। हमारें प्रत्याशी श्री कौशलेन्द्र सिंह पटेल, केशव जी के पद चिन्हों पर चलेंगे। मैं आप सब से अपील करता हॅूं कि श्री कौशलेन्द्र सिंह पटेल को भारी बहुमत से विजयी बनाकर भेजिए।

Comments (0)

सशक्त भारत के निर्माण में मातृशक्ति की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

Posted on 08 March 2018 by admin

सशक्त भारत के लिए स्वस्थ भारत और स्वस्थ भारत के लिए स्वच्छ भारत आवश्यक

महिला सरपंच और ग्राम प्रधान स्वच्छ भारत अभियान, स्वच्छ पेयजल
आपूर्ति तथा केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं से पात्र ग्रामवासियों को
जोड़कर स्वच्छ, समर्थ और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान कर सकती हैं

केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से महिला सशक्तिकरण के
साथ ही ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है

राज्य सरकार 01 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2018 तक 38 जनपदों में
जलजनित और विषाणुजनित रोगों के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाएगी

21वीं सदी भारत की और भारतीय नारी की होगी: केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री

मुख्यमंत्री ने पत्रिका ‘स्वच्छता संदेश’ के द्वितीय अंक का विमोचन,
‘इज्जत घर’ के ‘लोगो’ का अनावरण किया

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के साॅफ्टवेयर ‘हमारी पंचायत’
का लांच तथा न्यूज लेटर ‘हमारी पंचायत’ का विमोचन

मुख्यमंत्री ने ‘स्वच्छता रथ’ को भी रवाना किया

स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 30 महिलाएं सम्मानित

मुख्यमंत्री ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित ‘स्वच्छ शक्ति-2018’ सम्मेलन को सम्बोधित किया
लखनऊ: 08 मार्च, 2018
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि सशक्त भारत के निर्माण में मातृशक्ति की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका है। सशक्त भारत के निर्माण के लिए स्वस्थ भारत और स्वस्थ भारत के लिए स्वच्छ भारत आवश्यक है। महिला सरपंच और ग्राम प्रधान स्वच्छ भारत अभियान, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति तथा केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं से पात्र ग्रामवासियों को जोड़कर स्वावलम्बी और खुशहाल गांव के निर्माण के साथ ही स्वच्छ, समर्थ और सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान कर सकती हैं।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित ‘स्वच्छ शक्ति-2018’ सम्मेलन में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्वच्छ शक्ति के रूप में महिला सरपंच और ग्राम प्रधान ग्रामीण जीवन में उल्लेखनीय बदलाव ला सकते हैं। अक्टूबर, 2018 तक प्रदेश को ओ0डी0एफ0 घोषित करने के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सुश्री उमा भारती के सम्पूर्ण केन्द्रांश उपलब्ध कराने की घोषणा पर मुख्यमंत्री जी ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
योगी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा प्रारम्भ किए गए कार्यक्रमों से महिला सशक्तिकरण के साथ ही ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। कुपोषण समाप्त करने के लिए ‘राष्ट्रीय पोषण मिशन’, लिंगभेद समाप्त करने के लिए ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना, गरीब महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन देने के लिए ‘उज्ज्वला योजना’ आदि अनेक योजनाएं संचालित हैं। उज्ज्वला योजना के तहत देश में 3.2 करोड़ निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिए गये हैं। केन्द्रीय बजट में इस योजना के लक्ष्य को बढ़ाकर आठ करोड़ रसोई गैस कनेक्शन किया गया है। प्रदेश में भी उज्ज्वला योजना के तहत 65 लाख गरीब महिलाओं को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराये गये हैं। press-5
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के अन्तर्गत देश में 16.42 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते खुलवाये गये हैं। मुद्रा योजना के माध्यम से 7.88 करोड़ महिला उद्यमियों को ऋण उपलब्ध कराया गया है। स्टैण्डअप इण्डिया योजना के अन्तर्गत 6895 करोड़ रुपये का ऋण महिला उद्यमियों को दिया गया है। इसके अलावा, केन्द्र सरकार द्वारा तीन तलाक के मुद्दे के सम्बन्ध में किया गया प्रयास वस्तुतः आधी आबादी की स्वतंत्रता की अनुभूति से जुड़ा है। केन्द्र सरकार के इन कार्याें की महिला सशक्तिकरण में महती भूमिका है।press-21
योगी जी ने कहा कि राज्य सरकार ने अक्टूबर, 2018 तक पूरे प्रदेश को खुले में शौच से मुक्त (ओ0डी0एफ0) करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 11 महीने के अभी तक के कार्यकाल में राज्य सरकार द्वारा 35 लाख व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया गया है। शामली, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, मेरठ, गौतमबद्धनगर, बागपत और मुजफ्फरनगर जनपदों सहित 19 हजार से अधिक गांवों को ओ0डी0एफ0 घोषित किया गया है। गंगा जी को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त करने के लिए प्रदेश के 25 जनपदों के गंगा जी के किनारे के 1605 गांवों को ओ0डी0एफ0 किया गया है। press-7
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार 01 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2018 तक 38 जनपदों में जलजनित और विषाणुजनित रोगों के प्रति जनजागरूकता अभियान संचालित करने जा रही है। स्कूल चलो अभियान भी इसके साथ चलाया जाएगा। इसमें बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, नगर विकास, महिला एवं बाल विकास आदि विभागों की भागीदारी होगी। मुख्यमंत्री जी ने महिला सरपंचों और ग्राम प्रधानों से इस अभियान में सहयोग की अपील की।
योगी जी ने कहा कि राज्य सरकार शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए भी कार्ययोजना तैयार कर रही है। प्रायः देखा गया है कि ग्रामीण इलाकों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करायी गयी सुविधाओं यथा पाइप पेयजल आपूर्ति आदि का ग्रामवासियों द्वारा उपयोग नहीं किया जा रहा है। उनके द्वारा इन व्यवस्थाओं के कनेक्शन नहीं लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुद्ध पेयजल के प्रयोग से अनेक तरह की बीमारियों से बचाव हो सकता है। इससे बीमारियों के इलाज में व्यय होने वाली धनराशि की बचत भी होगी। उन्होंने महिला सरपंचों और ग्राम प्रधानों से शुद्ध पेयजल प्रयोग के प्रति ग्रामवासियों में जागरूकता पैदा करने का आहवान किया। इसी प्रकार उन्होंने सामूहिक विवाह योजना के लिए पंचायत सदस्यों से विचार-विमर्श करके पात्र लाभार्थियों के चयन की भी अपील की।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 24 अप्रैल, 2017 को ‘मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना’ की घोषणा की गई थी। इसके अन्तर्गत कुल 375 पुरस्कार दिए जाने की व्यवस्था है। प्रत्येक जनपद की पांच सर्वाेत्कृष्ट पंचायतों क्रमशः 06 लाख रुपये, 05 लाख रुपये, 03 लाख रुपये, 2.5 लाख रुपये एवं 1.5 लाख रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। press-9
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सुश्री उमा भारती ने कहा कि 21वीं सदी भारत की और भारतीय नारी की होगी। भारतीय महिलाएं हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर रही हैं। अब उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाये जाने की आवश्यकता है। स्वरोजगार इसमें बड़ी भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को साफ-सुथरी और स्वच्छ जिन्दगी का अधिकार है। इसलिए उन्हें सेनेटरी नेपकिन उपलब्ध कराने के लिए उनका मंत्रालय काम करेगा। उन्होंने कहा कि कौशल विकास मिशन के माध्यम से प्रशिक्षित होकर महिलाएं सेनेटरी नेपकिन बनाने के कार्य को स्वरोजगार के रूप में भी अपना सकती है। press-11
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी महिलाओं को निर्भयता प्रदान करने के लिए कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय प्रदेश को अक्टूबर, 2018 तक खुले में शौच मुक्त करने के लिए हर सम्भव सहयोग करेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने पत्रिका ‘स्वच्छता संदेश’ के द्वितीय अंक का विमोचन, इज्जत घर के ‘लोगो’ का अनावरण, मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के साॅफ्टवेयर ‘हमारी पंचायत’ का लाँच तथा न्यूज लेटर ‘हमारी पंचायत’ का विमोचन किया। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री जी ने ‘स्वच्छता रथ’ को भी रवाना किया।
इस मौके पर स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 30 महिलाओं
(12 महिला ग्राम प्रधान, 11 महिला स्वच्छाग्रही तथा 07 महिला अधिकारी) को सम्मानित किया गया। इनमें से 05 महिला ग्राम प्रधानों गाजियाबाद की सुश्री अरुणिमा त्यागी, अमरोहा की सुश्री रितु देवी, ललितपुर की श्रीमती ज्योति मिश्रा, कुशीनगर की सुश्री आरती देवी तथा सोनभद्र की सुश्री रेखा मौर्या तथा 05 स्वच्छाग्रहियों कौशाम्बी की श्रीमती आराधना मिश्रा, हाथरस की श्रीमती सुमन कुमारी, मुजफ्फरनगर की सुश्री पूजा मैनवाल, आजमगढ़ की सुश्री पूनम सिंह तथा मऊ की सुश्री साहिबा बानो को मुख्यमंत्री जी ने स्वयं सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की एक फिल्म का प्रस्तुतिकरण भी किया गया। कार्यक्रम को पंचायतीराज मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भूपेन्द्र सिंह चैधरी तथा केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता सचिव श्री परमेश्वरन अय्यर ने भी सम्बोधित किया। press-10
इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णाराज, प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी, श्रीमती स्वाती सिंह, श्रीमती अर्चना पाण्डेय, श्री बलदेव ओलख, लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, केन्द्रीय स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के महानिदेशक श्री अक्षय राउत, अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज श्री चंचल कुमार तिवारी सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में महिला ग्राम प्रधान एवं महिला स्वच्छाग्रही उपस्थित थीं।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम

Posted on 08 March 2018 by admin

लखनऊ 08 मार्च 2018, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी 9 मार्च को गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में कैम्पियरगंज, पिपराइच, ग्रामीण एवं सहजनां विधानसभाओं में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी 09 मार्च को दोपहर 12 बजे राम चैरा कैम्पियरगंज विधानसभा, 01 बजे जंगल धूसड, पिपराईच विधानसभा, अपरान्ह 02ः20 बजे जंगल चैरी ग्रामीण विधानसभा, सांय 03ः25 बजे उनवल सहजनवां विधानसभा की जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
——————————————————
लखनऊ 08 मार्च 2018, केन्द्रीय मंत्री मा0 साध्वी निरंजन ज्योति, कैबिनेट मंत्री मा0 दारा सिंह चैहान, कैबिनेट मंत्री मा0 रमापति शास्त्री, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मा0 सुरेश राणा 09 मार्च को गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
——————————————————
लखनऊ 08 मार्च 2018, उपमुख्यमंत्री मा0 केशव प्रसाद मौर्य जी, कैबिनेट मंत्री मा0 रीता बहुगुणा जोशी, मा0 ब्रजेश पाठक, राजेश वर्मा 9 मार्च को फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Comments (0)

नारी शक्ति ने स्वयं को आत्मनिर्भर बनाते हुए देश और समाज को आगे बढ़ाने का काम किया: मुख्यमंत्री

Posted on 08 March 2018 by admin

प्रधानमंत्री के नये भारत के सपने को साकार करने के लिए महिलाओं को
सशक्त, सबल और देश के समग्र विकास में बराबर का भागीदार बनाना आवश्यक

प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं को पूरी सुरक्षा देने के
साथ-साथ उनके सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए कार्य कर रही है

राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के
बजट में महिलाओं के उत्थान हेतु कई प्राविधान किए

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
पर प्रदेश की महिलाओं को हार्दिक बधाई दी

लखनऊ: 08 मार्च, 2018

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की महिलाओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा है कि वर्तमान समय में नारी शक्ति ने स्वयं को आत्मनिर्भर बनाते हुए देश और समाज को भी आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नये भारत के सपने को साकार करने के लिए महिलाओं को सशक्त, सबल और देश के समग्र विकास में बराबर का भागीदार बनाना आवश्यक है। इसके दृष्टिगत केन्द्र सरकार व राज्य सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में भारत सरकार द्वारा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान चलाया जा रहा है। बेटियों को सशक्त करने के लिए ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ के तहत इन्हें आर्थिक बल प्रदान करने के लिए 1.26 करोड़ बैंक खाते खोले गए। उज्ज्वला योजना के माध्यम से 3.2 करोड़ मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन दिए गए। इससे गरीब महिलाओं को चूल्हे के धुएं से आजादी मिली है। उन्होंने कहा कि कुपोषण मुक्त भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक राष्ट्रव्यापी अभियान प्रारम्भ हो रहा है। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं के लिए 6,000 रुपए की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जा रही है। प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत देश में 16.42 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते खुलवाए गए। मुद्रा योजना के माध्यम से 7.88 करोड़ महिला उद्यमियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मुद्रा लोन दिया जा रहा है। इसी प्रकार स्टैंड अप इंडिया के माध्यम से 6895 करोड़ रुपए का लोन महिला उद्यमियों को दिया गया।
योगी जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं को पूरी सुरक्षा देने के साथ-साथ उनके सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए कार्य कर रही है। कोई भी समाज बिना महिलाओं के योगदान के विकास नहीं कर सकता। इसके दृष्टिगत सत्ता में आते ही प्रदेश सरकार द्वारा एण्टी रोमियो स्क्वायड के गठन जैसे कई प्रभावी कदम उठाये गये हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी पीड़ित महिला अथवा बालिका इससे सहायता प्राप्त कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी जनपदों में ‘181’ महिला हेल्पलाइन एवं रेस्क्यू वैन का संचालन हो रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शिक्षित समाज ही राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकता है। इसको केन्द्रित करते हुए बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राज्य सरकार बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए कृतसंकल्पित है। ग्रेजुएशन स्तर तक की सभी बालिकाओं को निःशुल्क शिक्षा दिलाने के लिए ‘अहिल्याबाई निःशुल्क शिक्षा योजना’ संचालित की जा रही है। वर्ष 2018-19 के बजट में राज्य सरकार द्वारा इस योजना के लिए 21 करोड़ रुपए की धनराशि प्रस्तावित की गई है।
योगी जी ने कहा कि राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के बजट में महिलाओं के उत्थान हेतु कई प्राविधान किए हैं। महिला एवं बाल कल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों हेतु लगभग 8 हजार 815 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। किशोरी बालिका सशक्तीकरण योजना सबला हेतु लगभग 351 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार पुष्टाहार कार्यक्रम के अन्तर्गत समन्वित बाल विकास परियोजनाओं में पोषाहार हेतु 3 हजार 780 करोड़ रुपये की व्यवस्था के साथ ही शबरी संकल्प योजना हेतु 524 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि निराश्रित महिला पेंशन योजना के अन्तर्गत निराश्रित विधवाओं के भरण-पोषण अनुदान हेतु 1 हजार 263 करोड़ रुपये का प्राविधान बजट में किया गया है।

Comments (0)

भाजपा सरकार ने प्रदेश में बनाया सकारात्मक वातावरण- डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 08 March 2018 by admin

लखनऊ 08 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही भारतीय जनता पार्टी ‘भाजपा सरकार’ के जन हितैषी कार्यों ने प्रदेश में एक सकारात्मक वातावरण का सृजन किया है।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगातार इस दिशा में आगे काम रही है। 7 मार्च को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट कर दिया कि वे जनता के सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर किसी प्रकार की छूट नहीं देंगे। जिलों में जनता की शिकायतों के निस्तारण के लिए लगने वाले समाधान दिवस में स्वयं उपस्थित होने की घोषणा करके मुख्यमंत्री जी ने अपनी सरकार की जनहितैषी कार्यों से किसी भी प्रकार का समझौता न करने की छवि ही प्रस्तुत की है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को अपने प्रभार वाले जिलों में कैंप करने के आदेश भी दिए है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सुशासन से प्रदेश लगातार उन्नति के रास्ते पर अग्रसर है। इसीलिए प्रदेश के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में उद्योगपतियों ने यहां पर निवेश करने की इच्छा जाहिर की है। प्रदेश में रोजगार का महौल बना है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होने से कानून व्यवस्था में तेजी से सुधार हो रहा है। अब वह दिन दूर नहीं जब यूपी देश के सभी प्रदेशों को काफी पीछे छोड़ देश के सबसे विकसित प्रदेश के रूप में सामने होगा।

Comments (0)

मुख्य सचिव ने सी0एम0 हेल्पलाइन कार्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों को काॅल सेन्टर के माध्यम से अपनी समस्या दर्ज कराने वाले आम नागरिकों से बेहतर व्यवहार करने के दिये निर्देश

Posted on 08 March 2018 by admin

कार्यरत कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन मात्र शासकीय कर्मी के रूप में
न कर और अधिक मेहनत से करें दायित्वों का निर्वहन: राजीव कुमार

विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हो रही शिकायतों के प्रभावी निस्तारण हेतु
स्टैन्डर्ड आपरेटिंग प्रोसीजर्स तैयार कराया जाये: मुख्य सचिव

लखनऊ: 08 मार्च, 2018img_4355

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार ने काॅल सेन्टर पर कार्यरत काॅल सेन्टर एक्ज़ीक्यूटिव्ज़ के प्रशिक्षण पर विशेष बल देते हुए विभागों से उपस्थित अधिकारियों को उनके विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हो रही शिकायतों के प्रभावी निस्तारण हेतु स्टेन्डर्ड आॅपरेटिंग प्रोसीजर्स (एसओपी) तैयार कराने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त मुख्य सचिव महोदय द्वारा काॅल सेन्टर स्थल का भ्रमण करते हुए यहाॅ पर कार्य कर रहे काॅल सेन्टर एक्ज़ीक्यूटिव्ज़ से फीडबैक प्राप्त किया गया तथा उन्हें इस महत्वपूर्ण योजना के लिए एक उच्च कोटि का स्तर बनाये रखने का भी सुझाव दिया। उन्होंने काॅल सेन्टर में कार्यरत कर्मियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि उन्हें अपने दायित्वों के माध्यम से आम जनता की समस्याओं के समाधान कराने का अवसर प्राप्त हुआ है जिसको वे अपने दायित्वों के बेहतर निर्वहन से सम्पादित कराकर प्रदेश सरकार की छवि बनाने में अपनी अहम भूमिका का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यरत कर्मी अपनी ड्यूटी को मात्र शासकीय ड्यूटी न समझकर कार्य न कर और अधिक मेहनत से जन समस्याओं के समाधान में और अधिक सक्रियता एवं आम नागरिकों से काॅल रिसीव करने के समय बेहतर व्यवहार प्रदर्शित कर वार्ता करें।
मुख्य सचिव आज यहां साइबर टाॅवर, छठा तल, विभूति खण्ड, गोमती नगर में सी.एम. हेल्पलाइन का स्थलीय निरीक्षण करने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिन विभागों से सम्बन्धित शिकायतें अधिक संख्या में प्राप्त हो रही हैं उनका पृथक-पृथक प्रस्तुतीकरण तैयार कराकर विभागवार बैठक की जायें जिससे आ रही कठिनाइयों के निस्तारण हेतु उन विभागों के स्तर से कार्यवाही कराने में शीघ्रता लायी जा सके। इसके अतिरिक्त काॅल सेन्टर एक्ज़ीक्यूटिव्ज़ की काॅल सेन्टर के संचालन में उपयुक्तता के आंकलन हेतु थर्ड पार्टी रेटिंग का एक सिस्टम तैयार कराने के भी निर्देश दिये गये।f426b714-a204-4a70-83fb-4285e708018d
अपर मुख्य सचिव, आई.टी. द्वारा योजना की पृष्ठभूमि से अवगत कराते हुए बताया गया कि वर्तमान सरकार के लोक कल्याण संकल्प पत्र 2017 में निर्धारित संकल्प के अनुसार मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन के लिए 500 सीटों का काॅल सेन्टर निजी क्षेत्र के सहयोग से यूपीडेस्को के पर्यवेक्षण में स्थापित कराया गया है जिसकी 1000 सीटों तक बढ़ाये जाने की क्षमता है। राज्य में पूर्व से संचालित इन्टीग्रेटेड ग्रीवेन्स रिड्रेसल सिस्टम (आईजीआरएस) इस हेल्पलाइन के लिए बैकबोन के रूप में कार्य कर रहा है।img_4350
यह भी अवगत कराया गया कि मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन के उदघाट्न से पूर्व स्थापित सिस्टम की टेस्टिंग हेतु काॅल सेन्टर के आवंटित टोल-फ्री नम्बर 1076 पर आमजन द्वारा काॅल कर अपनी शिकायतें आदि दर्ज़ कराया जाना प्रारम्भ कर दिया गया है। इस सिस्टम में प्राप्त शिकायतों को आईजीआरएस में दर्ज़/फीड कर सम्बन्धित विभागों द्वारा निर्धारित किये गयेे प्रथम स्तरीय (एल-1) अधिकारियों को निस्तारण हेतु अग्रसारित किया जा रहा है।img_1939

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

-->









 Type in