Categorized | लखनऊ.

सपा-बसपा का गठबंधन एक बेमेल अपवित्र गठबन्धन है- योगी आदित्यनाथ

Posted on 08 March 2018 by admin

लखनऊ 08 मार्च 2018, आज मुख्यमंत्री अदित्यनाथ जी ने फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के सोरांव तहसील के जलालपुर में जनसभा में कहा विपक्षी पार्टियां हताश और निराश है उनके अन्दर भय व्याप्त है। सपा और बसपा का गठबन्धन एक अपवित्र गठबंधन है। दोनों ने इस प्रदेश को बारी-बारी से लूटा है। सपा और बसपा जातिवाद और वंशवाद की राजनीति करती है।
योगी जी ने कहा कि विपक्ष भारतीय जनता पार्टी की जनहितकारी, विकासपरक योजनाओं से हताशा में है। हमने गेंहूॅं, धान का समर्थन मूल्य बढ़ाकर और 5000 क्रय केन्द्र खोलकर सीधी खरीद की, बिचैलियों को बीच से हटाकर किसानों की उपज का सही मूल्य उन्हें दिया। गन्ना किसानों के बकाये का पूरा भुगतान भाजपा सरकार ने किया। आलू का समर्थन मूल्य घोषित किया। प्रदेश सरकार ने सभी जिलों को समान रूप से बिजली व्यवस्था उपलब्ध करवाई।
मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि पिछली सरकारों में पुलिस भयभीत होकर भागती थी और जनता त्राहि-त्राहि करती थी वहीं अब जनता के अंदर सुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई है और आज अपराधी भाग रहा है। सपा सरकार में अपराध चरम पर था। सपा-बसपा का गठबंधन एक बेमेल अपवित्र गठबन्धन है। दोनों दलों ने प्रदेश को बारी-बारी से लूटा है। इन दलों ने भष्टाचार व अराजकता फैलाकर जनता के हितों की अनदेखी की है। योगी जी ने कहा कि डूबने वाले को तिनके का सहारा होता है लेकिन बचाने वाला यदि कमजोर हो तो दोनों का डूबना तय है। यह गठबंधन त्रिपुरा में हमारी जीत से भयभीत होकर किया गया है। बिच्छू हमेशा डंक ही मारेगा। भाजपा ने तो 11 महीनों में वो काम कर दिये जो सपा 5 साल में न कर सकी। 2014 में फूलपुर की जनता ने केशव प्रसाद मौर्य को सांसद बनाया। केशव जी ने संसद में और क्षेत्र में उत्पन्न समस्याओं को दूर करने के लिए काम किया। केशव जी ने फूलपुर के विकास की चिन्ता की है। यहां पर स्किल डेवलेपमेंट के सेन्टर खुल रहे है। अच्छी संडके बनने के लिए सरकार काम कर रही है।
मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि सपा के समय पर केवल सैफई का विकास होता था। अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के दिन समाप्त हो गए है। आज भाजपा के शासन में अपराधी खौफ खा रहा है। हम 1 लाख 62 हजार पुलिस की भर्ती और 1 लाख 35 हजार शिक्षकों की भर्ती करने जा रहे है। भ्रष्टाचारियों की सम्पत्ति जब्त की जाएगी। हमारें प्रत्याशी श्री कौशलेन्द्र सिंह पटेल, केशव जी के पद चिन्हों पर चलेंगे। मैं आप सब से अपील करता हॅूं कि श्री कौशलेन्द्र सिंह पटेल को भारी बहुमत से विजयी बनाकर भेजिए।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in