Archive | March 31st, 2018

महापुरूषों से जुडे़ स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित किया जायेगा

Posted on 31 March 2018 by admin

महाराजा सुहेल देव से जुड़ी निशानियों को पयर्टन
स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा

महाराजा सुहेल देव के नाम से स्थापित होगा विशाल संग्रहालय

चित्तौरा झील का सौन्दर्यीकरण एवं विकास किया जायेगा
-मंत्री श्री अनिल राजभर

लखनऊ 31 मार्च, 2018minister-anil-rajbhar

वर्तमान केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की मंशा है कि देश व धर्म की रक्षा करने वाले महापुरूषों के सम्मान को बड़े पैमाने पर स्थापित करने के लिए उनसे जुड़े स्थलों एवं स्मृतियों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए ताकि आने वाली पीढ़ी उन्हें भुला न सके। यह बातें प्रदेश के होमगार्ड्स, पूर्व सैनिक कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण, प्रान्तीय रक्षक दल एवं नागरिक सुरक्षा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अनिल राजभर ने आज बहराइच स्थित चित्तौरा झील तट के निरीक्षण के दौरान कही।
श्री राजभर ने कहा कि जनपद बहराइच में महावीर शौर्यवीर महाराजा सुहेल देव से जुड़ी जितनी भी निशानियाॅ हैं, उन्हें पयर्टन स्थल के रूप में विकसित करने, उनके नाम से शौर्य स्थल तथा विशाल संग्रहालय का निर्माण कराये जाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्थल को न्यायोचित सम्मान दिलाये जाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, महाराजा सुहेल देव के नाम से संचालित संगठनों के साथ-साथ जनपद के अन्य सामाजिक संगठनों से भी इस स्थल को भव्यता के साथ विकसित करने के सम्बन्ध में सुझाव प्राप्त किये जायेंगे।
राज्यमंत्री श्री राजभर ने कहा कि इस स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जाने के उद्देश्य से चित्तौरा झील का सौन्दर्यीकरण, आवागमन के रास्तों के साथ साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जायेगा ताकि आने वाली पीढ़ी महाराजा सुहेल देव के बारे में जान सके। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यहाॅ पर एक वृहद स्वरूप सभी को देखने को मिलेगा।
श्री अनिल राजभर ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की मंशानुरूप कार्य करें, जिससे प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल सके।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर एस.पी. शुक्ला, जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स सुभाष पटेल,सहित अन्य गणमान्य लोग व अन्य संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Comments (0)

संगठन के कार्यक्रमों को गति प्रदान करने का कार्य करेगें

Posted on 31 March 2018 by admin

लखनऊ 31 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी ने आगामी 2 अप्रैल से प्रदेश पदाधिकारियों के लिए र्निदेश जारी किये है जो र्निधारित व्यवस्था के क्रम में प्रदेश कार्यालय बैठेगें तथा विभिन्न जनपदों से आने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेगें तथा संगठन के कार्यक्रमों को गति प्रदान करने का कार्य करेगें।
प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. राकेश त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 अप्रैल से सप्ताह व निश्चित दिवस के अनुसार पदाधिकारी गण कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

प्रथम सप्ताह
दिनाँक दिन प्रदेश पदाधिकारी पदनाम
02/04/2018 सोमवार डा0 राकेश त्रिवेदी प्रदेश उपाध्यक्ष
श्री विद्यासागर सोनकर प्रदेश महामंत्री
श्री संतोष सिंह प्रदेश मंत्री
03/04/2018 मंगलवार डा0 राकेश त्रिवेदी प्रदेश उपाध्यक्ष
श्री पंकज सिंह प्रदेश महामंत्री
श्री संतोष सिंह प्रदेश मंत्री
04/04/2018 बुधवार श्री पुरूषोत्तम खण्डेलवाल प्रदेश उपाध्यक्ष
श्री अशोक कटारिया प्रदेश महामंत्री
श्री कौशलेन्द्र सिंह पटेल प्रदेश मंत्री
05/04/2018 गुरूवार श्री पुरूषोत्तम खण्डेलवाल प्रदेश उपाध्यक्ष
श्री सलिल विश्नोई प्रदेश महामंत्री
श्री कौशलेन्द्र सिंह पटेल प्रदेश मंत्री
06/04/2018 शुक्रवार श्रीमती रंजना उपाध्याय प्रदेश उपाध्यक्ष
श्री गोविन्द नारायण शुक्ला प्रदेश महामंत्री
श्रीमती अन्जुला महौर प्रदेश मंत्री
07/04/2018 शनिवार श्रीमती रंजना उपाध्याय प्रदेश उपाध्यक्ष
श्री विजय बहादुर पाठक प्रदेश महामंत्री
श्रीमती अन्जुला महौर प्रदेश मंत्री

द्वितीय सप्ताह
दिनाँक दिन प्रदेश पदाधिकारी पदनाम
09/04/2018 सोमवार श्री नवाब सिंह नागर प्रदेश उपाध्यक्ष
श्री विद्यासागर सोनकर प्रदेश महामंत्री
श्री धर्मवीर प्रजापति प्रदेश मंत्री
10/04/2018 मंगलवार श्री नवाब सिंह नागर प्रदेश उपाध्यक्ष
श्री पंकज सिंह प्रदेश महामंत्री
श्री धर्मवीर प्रजापति प्रदेश मंत्री
11/04/2018 बुधवार श्री दया शंकर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष
श्री अशोक कटारिया प्रदेश महामंत्री
श्री देवेन्द्र चैधरी प्रदेश मंत्री
12/04/2018 गुरूवार श्री दया शंकर सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष
श्री सलिल विश्नोई प्रदेश महामंत्री
श्री देवेन्द्र चैधरी प्रदेश मंत्री
13/04/2018 शुक्रवार श्री बी0एल0 वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष
श्री गोविन्द नारायण शुक्ला प्रदेश महामंत्री
श्री अनूप गुप्ता प्रदेश मंत्री
14/04/2018 शनिवार श्री बी0एल0 वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष
श्री विजय बहादुर पाठक प्रदेश महामंत्री
श्री अनूप गुप्ता प्रदेश मंत्री

तृतीय सप्ताह
दिनाँक दिन प्रदेश पदाधिकारी पदनाम
16/04/2018 सोमवार श्री जसवनत सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष
श्री विद्यासागर सोनकर प्रदेश महामंत्री
श्री शंकर गिरि प्रदेश मंत्री
17/04/2018 मंगलवार श्री जसवनत सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष
श्री पंकज सिंह प्रदेश महामंत्री
श्री शंकर गिरि प्रदेश मंत्री
18/04/2018 बुधवार श्री लक्ष्मण आचार्य प्रदेश उपाध्यक्ष
श्री अशोक कटारिया प्रदेश महामंत्री
श्री अमर पाल मौर्य प्रदेश मंत्री
19/04/2018 गुरूवार श्री लक्ष्मण आचार्य प्रदेश उपाध्यक्ष
श्री सलिल विश्नोई प्रदेश महामंत्री
श्री अमर पाल मौर्य प्रदेश मंत्री
20/04/2018 शुक्रवार श्री अक्षेयवर लाल गौड़ प्रदेश उपाध्यक्ष
श्री गोविन्द नारायण शुक्ला प्रदेश महामंत्री
श्री प्रकाश पाल प्रदेश मंत्री
21/04/2018 शनिवार श्री अक्षेयवर लाल गौड़ प्रदेश उपाध्यक्ष
श्री विजय बहादुर पाठक प्रदेश महामंत्री
श्री प्रकाश पाल प्रदेश मंत्री

चर्तुथ सप्ताह
दिनाँक दिन प्रदेश पदाधिकारी पदनाम
23/04/2018 सोमवार श्री जे0पी0एस0 राठौर प्रदेश उपाध्यक्ष
श्री विद्यासागर सोनकर प्रदेश महामंत्री
श्री कामेश्वर सिंह प्रदेश मंत्री
24/04/2018 मंगलवार श्री जे0पी0एस0 राठौर प्रदेश उपाध्यक्ष
श्री पंकज सिंह प्रदेश महामंत्री
श्री कामेश्वर सिंह प्रदेश मंत्री
25/04/2018 बुधवार श्री पद्म सेन चैधरी प्रदेश उपाध्यक्ष
श्री अशोक कटारिया प्रदेश महामंत्री
श्री देवेश कोरी प्रदेश मंत्री
26/04/2018 गुरूवार श्री पद्म सेन चैधरी प्रदेश उपाध्यक्ष
श्री सलिल विश्नोई प्रदेश महामंत्री
श्री देवेश कोरी प्रदेश मंत्री
27/04/2018 शुक्रवार श्रीमती कान्ता कर्दम प्रदेश उपाध्यक्ष
श्री गोविन्द नारायण शुक्ला प्रदेश महामंत्री
श्री राम तेज पाण्डेय प्रदेश मंत्री
28/04/2018 शनिवार श्रीमती कान्ता कर्दम प्रदेश उपाध्यक्ष
श्री विजय बहादुर पाठक प्रदेश महामंत्री
श्री राम तेज पाण्डेय प्रदेश मंत्री
पंचम सप्ताह
30/04/2018 सोमवार डा0 राकेश त्रिवेदी प्रदेश उपाध्यक्ष
श्री विद्यासागर सोनकर प्रदेश महामंत्री
श्री संतोष सिंह प्रदेश मंत्री

Comments (0)

अपराधियों का पोषण व जनता का शोषण करते वक्त श्री अखिलेश जी में क्यों नहीं था बदनामी का डर - डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

Posted on 31 March 2018 by admin

- जिसके खानदान ने सांसद, विधायक सहित 50 से अधिक पदों पर अकेले कब्जा कर रखा हो, उसका जनता की बात करना बेमानी।
- अपने अपराध की सजा मिलने के भय से परेशान हैं भर्ती से लेकर ठेका तक भाईभतीजा वाद व भ्रष्टाचार के आरोपी ।
- किसानों को छलने वाले लोगों को भाजपा का किसानों के हित में की गई कर्जमाफी, बीमा योजना और आय दोगुनी करने के कार्यक्रमों से हो रही परेशानी।
लखनऊ 31 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि जब अखिलेश यादव जी ने अपने शासन काल में आजम खां साहब द्वारा दलितों की जमीनों को जबरन अवैध ढ़ग से जौहर विश्वविद्यालय के नाम पर कब्जा किया तथा तंत्र को लूटखसोट का अड्डा, सरकारी संस्थाओं को भ्रष्टाचार का केंद्र और योजनाओं को भ्रष्टाचार का साधन बना दिया था, तब उन्हें अपनी बदनामी का डर क्यों नहीं सता रहा था? अखिलेश के शासन में सपा के गुंडे जनता का शोषण व प्रताडना कर रहे थे। सरकार ने अपराधियों को संरक्षण देकर लोगों का जीना दूभर किया हुआ था, तब उन्हें जनता की पीड़ा महसूस क्यों नहीं हुई? आज जब केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार आम जनता, दलित, गरीब, पिछड़े, महिला, नौजवान का जीवन सुरक्षित व समृद्ध बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढने के साथ ही भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों पर वार कर रही है तो अखिलेश यादव को यह प्रताडना लग रही है। अखिलेश जी की सरकार जब आम जनजीवन नर्क बना रही थी तब उन्हें जनता की पीड़ा का अहसास क्यों नहीं हुआ?
डॉ. पांडेय ने कहा कि एक ही परिवार में सांसद, विधायक, ब्लाक प्रमुख सहित 50 से अधिक पदों पर कब्जा जमा कर रखने वाले परिवारवाद पर सफाई देते हैं तो हास्यास्पद लगता है। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए शुरू की गई बीमा योजना को लागू न करने वाले अखिलेश किस मुंह से किसानों की बात करते हैं? किसानों के उत्थान के लिए भाजपा सरकार की गंभीरता का अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि सरकार बनने के बाद पहला कैबिनेट निर्णय किसानों की कर्जमाफी का था। योगी सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लागू कराकर किसानों को उनकी फसल पर आर्थिक सुरक्षा दी है और किसानों की आय को दोगुना करने की दिशा में अनेक योजनाओं को एक साथ चला रही है।
उन्होंने कहा कि सपा व बसपा के 15 सालों के राज में प्रदेश की जनता बिजली, पानी व सडक को तरस गई थी। अखिलेश यादव ने झूठ का किला तैयार कर जनता को गुमराह करने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन जनता उनके झांसे में नहीं आई। योगी सरकार आने के बाद प्रदेश के ढांचागत विकास को न केवल शुरू किया गया, बल्कि तेजी लाई गई। योगी सरकार आगरा एक्सप्रेस हाईवे, गाजियाबाद का एलीवेटेड रोड, दिल्ली से मेरठ तक एक्सप्रेस हाईवे जैसी परियोजनाओं पर तेजी से काम करके पूरा करके जनता को सौंपने की तैयारी में है। परियोजनाओं के जमीन पर उतरने और जनता को इसका लाभ मिलने से श्री अखिलेश यादव परेशान हैं कि इससे उनकी सरकार के निकम्मेपन व भ्रष्टाचार और दिखेगा। जनता अखिलेश के इन कार्यों में हुए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच चाहती है, इसलिए योगी सरकार न केवल जांच कराएगी, बल्कि भ्रष्टाचार के दोषियों को सजा दिलवाएगी।
उन्होंने कहा कि आजम खान ने जिस तरह से जलनिगम और अन्य सरकारी संस्थानों को भ्रष्टाचार के आगे गिरवी रखकर भर्तियों व योजनाओं में गैर कानूनी काम किए थे, वह प्रदेश के प्रतिभासम्पन्न नौजवानों व जनता के साथ धोखाधड़ी थी। अखिलेश शासन के भाई-भतीजावाद व भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश में लाखों नौजवानों रोजगार से वंचित रहे। आजम सहित अखिलेश सरकार में मंत्री रहे अनेक लोगों के हाथ भ्रष्टाचार व सांप्रदायिक भेदभाव जैसे अपराधों से रंगे हुए हैं। भर्ती से लेकर ठेका तक अखिलेश शासन में जमकर भ्रष्टाचार व लूटखसोट हुई। न्यायालय ने भी आजम खान व अन्य सपा नेताओं की कारस्तानियों पर प्रतिकूल टिप्पणियां की हैं। प्रदेश के युवाओं को न्याय दिलाने के लिए अखिलेश के करीबी गायत्री प्रजापति, आजम खान जैसे नेताओं के भ्रष्टाचार की जांच पूरी ईमानदारी से की जा रही है। यदि अखिलेश, आजम खान, गायत्री प्रजापति व उनके मंत्रिमंडल के अन्य दागी लोगों की भ्रष्टाचार व सरकारी धन की लूटखसोट में भूमिका नहीं थी तो वो जांच से डर क्यों रहे हैं? जांच से भयभीत होने का अर्थ है कि श्री अखिलेश जी, आजम व उनके करीबियों को अपने अपराध का भान है और ये लोग सजा मिलने के डर से जांच को प्रभावित करना चाहते हैं। इसीलिए श्री अखिलेश जी अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। पर जनता अब इन जैसे नेताओं को समझ चुकी है और कानूनी सजा मिलने के साथ ही जनता की और बड़ी सजा इन सबको मिलेगी।

Comments (0)

प्रवास कार्यक्रम- प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 31 March 2018 by admin

लखनऊ 31 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय आज शायं वाराणसी से फतेहपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि 11ः45 बजे फतेहपुर पहुॅचेगे तथा रात्रि विश्राम फतेहपुर सर्किट हाउस में करेगें। तथा 1 अप्रैल प्रातः 9 बजे फतेहपुर सर्किट हाउस में समन्वय समिति की बैठक तथा 10ः30 बजे कार्यकर्ता संवाद करेगें।
प्रदेश अध्यक्ष 11 बजे सरकार की उपलब्धियों पर आयोजित कार्यक्रम मंडपम् गेस्ट हाउस, फतेहपुर में सहभागिता करेंगे। सायं 4 बजे लखनऊ पहुॅचेगे।

Comments (0)

गरीब बेघरों को घर देने में यूपी सबसे आगे, प्रधानमंत्री जी का सपना पूरा करने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं मुख्यमंत्री जी - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 31 March 2018 by admin

लखनऊ 31 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी गांव, गरीब और किसानों की बेहतरी के लिए लिए दिन रात काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी कर्मठता और निष्ठा के साथ प्रधानमंत्री जी के अभियानों को गति देने में जुटे हुए हैं। इसका सबसे प्रमाण है हाल ही में आई वो रिपोर्ट जिसमें बताया गया है कि तमाम राज्यों में दुर्बल आय वर्ग के लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना बनाए जाने में उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में 77 आवास बनाए जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश के लिहाज से ये एक बड़ी उपलब्धि है और इसका सीधा फायदा गरीबों और पिछड़ों को मिलेगा। उत्तर प्रदेश के लिए ये गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश के हर व्यक्ति को छत देने का संकल्प लेकर चल रहे हैं। और इसी के तहत देश के हर राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीब लोगों के लिए आवास बनाए जा रहे हैं। श्री त्रिपाठी ने कहा कि वर्ष वित्तीय वर्ष 2017-18 में पूरे देश में 95 लाख 41 हजार 815 प्रधानमंत्री आवास बनाए जाने थे। इनमें से 9 लाख 71 हजार 852 आवास उत्तर प्रदेश में बनाए जाने थे। लक्ष्य का 77 फीसदी काम पूरा करते हुए उत्तर प्रदेश में अब तक 7 लाख 46 हजार 733 आवास तैयार हो चुके हैं, जो एक बड़ी उपलब्धि है। पूरे देश की बात करें तो उत्तर प्रदेश पहला राज्य है जहां 77 फीसदी आवास तैयार हो चुके हैं। निर्धन और बेघर लोगों की मदद की दिशा में ये एक बड़ी कामयाबी है।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र लाभार्थियों का चयन करने, किस्तें जारी करने और आवास के लिए जमीन का आवंटन करने में भी उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहा है। इन कामों में उत्तर प्रदेश की प्रगति 84.12 प्रतिशत रही है और जो सबसे ज्यादा है। शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के सपनो को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी और उनकी टीम का यह प्रयास साधुवाद के काबिल है। खुद मुख्यमंत्री जी ने वक्त वक्त पर इस योजना की गहनता से समीक्षा की और लापरवाही पाए जाने पर विभाग के एक दर्जन से ज्यादा अफसरों को निलंबित भी किया गया। इसी का नतीजा है कि इस महत्वपूर्ण और जनउपयोगी योजना में उत्तर प्रदेश से सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

-->









 Type in