Archive | March 20th, 2018

प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 मार्च को बलरामपुर में भाजपा सरकार के एक वर्ष की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जायेंगे

Posted on 20 March 2018 by admin

21, 22 व 23 मार्च को मण्डल स्तर पर गोष्ठियों में एक साल-नई मिसाल कार्यक्रम के तहत योगी सरकार का लेखा-जोखा जनता के दरबार में पेश होगा

प्रभारी मंत्री और प्रदेश पदाधिकारी 24 मार्च को जिलों में प्रवास पर रहेंगे

लखनऊ 20 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी संगठन और सरकार के समन्वय से योगी सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों का लेखा-जोखा लेकर जनता के दरबार में पहुंचेगी। 24 मार्च को प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रदेश सरकार के मंत्री योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जिला स्तर पर प्रवास पर जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ बलरामपुर में सरकार की उपलब्धियां जनता के सामने रखेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर महानगर एवं डा0 दिनेश शर्मा आगरा मंे प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक फतेहपुर, विद्यासागर सोनकर झांसी, अशोक कटारिया मेरठ, पंकज सिंह रायबरेली, सलिल विश्नोई बाराबंकी में एक साल नई मिसाल कार्यक्रम के साथ प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियां लेकर जनता के दरबार में पहुंचेंगे। 21, 22 व 23 मार्च को मण्डल स्तर पर होगी एक साथ-नई मिसाल विषय पर गोष्ठियां।
प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि एक साल-नई मिसाल कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर योगी सरकार द्वारा किसानों, युवाओं, गरीबो एवं महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए किए गए कार्यो को लेकर जनता के बीच होंगे। संगठन द्वारा सरकार की उपलब्धियों को पत्रिका के रूप में संजोया है, जिसे जनता तक पहुंचाया जाएगा। मोदी जी एवं योगी जी की योजनाएं जनता तक पहुंचाने के पीछे मंतव्य है कि जनकल्याणकारी योजनाएं जनता तक पहुंचे और उससे वह लाभान्वित हो, इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचेगा। 21, 22 व 23 मार्च को मण्डल स्तर पर योगी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित गोष्ठियां होगी।
श्री शुक्ल ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव बालियान मुरादाबाद, राकेश त्रिवेदी भदोही, दयाशंकर सिंह संतकबीर नगर, जसवंत सैनी रामपुर, पुरूषोत्तम खंडेलवाल सहारनपुर, अक्षवर लाल गौड़ अम्बेडकर नगर, पदमसेन चैधरी गोण्डा, रंजना उपाध्यक्ष बांदा, शिवनाथ यादव मिर्जापुर, लक्ष्मण आचार्य सुल्तानपुर, सुधीर हलवासिया महराजगंज, नबाब सिंह नागर बिजनौर, बीएल वर्मा मुजफ्फरनगर, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता फैजाबाद, संतोष सिंह बदांयू, अमर पाल मौर्य फर्रूखाबाद, देवेश कोरी चित्रकूट, प्रकाश पाल ललितपुर, सुब्रत पाठक कानपुर देहात, कौशलेन्द्र पटेल गाजीपुर, शंकर गिरी जौनपुर, संजय राय कौशाम्बी, राम तेज पाण्डेय आजमगढ़, त्रयम्बक त्रिपाठी सिद्धार्थनगर, देवेन्द्र सिंह चैधरी अमरोहा, धर्मवीर प्रजापति बुलन्दशहर, वाईपी सिंह शामली, अंजुला महौर शाहजहांपुर में योगी सरकार की एक साल की उपलब्धियों को लेकर प्रवास पर रहेंगे।
श्री शुक्ला ने बताया कि कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना वाराणसी, श्रीकांत शर्मा बलिया, आशुतोष टण्डन इलाहाबाद, सिद्धार्थनाथ सिंह बस्ती, स्वामी प्रसाद मौर्य बहराइच, राजेश अग्रवाल लखनऊ, रीता बहुगुणा जोशी सीतापुर, रमापति शास्त्री उन्नाव, दारा सिंह चैहान महोबा, धर्मपाल सिंह गोरखपुर, राजेन्द्र प्रताप सिंह कुशीनगर, एसपी सिंह बघेल बागपत, जय प्रकाश सिंह गौतमबुद्धनगर, ब्रजेश पाठक बरेली, मुकुट बिहारी वर्मा पीलीभीत, नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ मऊ, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह इटावा, सुरेश राणा अलीगढ़, उपेन्द्र तिवारी हाथरस, भूपेन्द्र चैधरी मथुरा, अनिल राजभर हरदोई, स्वाती सिंह प्रतापगढ़, अनुपमा जायसवाल देवरिया, राज्यमंत्री गुलाबो देवी लखीमपुर, रणवेन्द्र प्रताप सिंह श्रावस्ती, मनोहर लाल कोरी हमीरपुर, जय कुमार जैकी जालौन, धर्मपाल सिंह सैनी औरैया, संदीप सिंह कन्नौज, जय प्रकाश निषाद चन्दौली, मोहसिन रजा अमेठी, अर्चना पाण्डेय सोनभ्रद, बलदेव ओलख सम्भल, अतुल गर्ग एटा, नीलकण्ठ तिवारी फिरोजाबाद, सुरेश पासी कासगंज, गिरीश यादव मैनपुरी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी हापुड़ में जनता के दरबार में भाजपा सरकार का एक वर्ष का लेखा-जोखा पेश करेंगे।

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने छेड़ी बेईमानों के खिलाफ बड़ी मुहिम, एंटी करप्शन पोर्टल का इस्तेमाल करें लोग - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 20 March 2018 by admin

- पोर्टल लांच होने के 24 घंटे के भीतर ही सस्पेंड किया गया थाने पर बदसलूकी का आरोपी इंसपेक्टर
- मिट्टी ले जाने पर परेशान करने वाले अधिकारी कर्मचारी भी भुगतेंगे अंजाम

लखनऊ 20 मार्च 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी मुहिम छेड़ दी है। एंटी करप्शन पोर्टल इसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है और इसके जरिए आम लोग भ्रष्ट नौकरशाहों और कर्मचारियों के खिलाफ सीधी शिकायत कर सकेंगे। श्री त्रिपाठी ने कहा कि पोर्टल लांच होने के 24 घंटे के भीतर ही आम लोगों के जरिए हासिल हुई एक वीडियो क्लिप के आधार पर गाजीपुर जिले के मरदह थाने के इंसपेक्टर अरूण कुमार को निलंबित कर दिया गया है। वीडियो क्लिप के आधार पर ये देखने में आया था कि इंसपेक्टर अरूण कुमार थाने में शिकायत लेकर आने वाले पीड़ितों से अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे थे। वीडियो मिलते ही इसे सम्बधित अधिकारियों को भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए और कुछ ही देर में इस्पेक्टर को निलम्बित कर उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने आह्वान किया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस पोर्टल का सकारात्मक इस्तेमाल करें और स्टिंग आपरेशन कर भ्रष्ट नौकरशाहों और कर्मचारियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में सरकार की मदद करें। इसके लिए भ्रष्ट और नकारा अधिकारियों के खिलाफ किसी भी तरह का आडियो-वीडियो बनाकर पोर्टल पर शिकायत की जा सकती है। खास बात ये है कि शिकायत करने वालों की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। श्री त्रिपाठी ने कहा कि इतना ही नहीं मुख्यमंत्री जी ने यह भी ऐलान कर दिया है कि किसान अपने खेत की मिट्टी का जहां चाहें जितना चाहे उपयोग कर सकते हैं। गांवों के किसान अपने खेत की मिट्टी का अपने उपयोग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल पिछले कुछ दिनों में समीक्षा की गई तो ये सामने आया कि कुछ जगहों पर पुलिसकर्मी मिट्टी ले जाने वाले किसान भाइयों और ग्रामीणों को परेशान कर रहे हैं। कुछ जगहों पर अवैध वसूली के प्रयास की भी जानकारी मिली जहां वक्त रहते फौरन कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री जी के हालिया आदेश के बाद स्पष्ट है कि पूरे प्रदेश में अगर कहीं भी कोई पुलिसकर्मी मिट्टी ले जा रहे लोगों को परेशान करेंगे तो उनके उसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे। साथ ही कहीं भी अगर अवैध वसूली की शिकायत आई तो जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि बीते सिर्फ एक साल में 192 भ्रष्ट अफसरों को बर्खास्त किया जा चुका है जबकि 415 अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। इनमें से दर्जनों अफसर जेल भेजे जा चुके हैं। सरकार भ्रष्ट नौकरशाहों और कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेगी। जहां भी इस तरह की शिकायत आएगी वहां जवाबदेह अफसरों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

-->









 Type in